आधुनिक तकनीक से युक्त ट्रैक्टरों का उत्पादन करने वाली जापानी कंपनी कुबोटा है। अब यह कंपनी भारत में उन्नत तकनीक से लैस ट्रैक्टर भी ला रही है। ये ट्रैक्टर खासकर किसानों को खेती करना आसान बनाने के लिए बनाए गए हैं। ये ट्रैक्टर कई स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ आते हैं। यहां हम कुबोटा की MU श्रृंखला के कुबोटा एमयू 5501, कुबोटा एमयू 5502, और कुबोटा एमयू4501 2WD तीन महत्वपूर्ण ट्रैक्टर मॉडलों पर चर्चा करेंगे।

कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर में Kubota V2403-M-DI, Inline FIP E-CDIS इंजन दिया गया है। इसमें 4 सिलेंडर और लिक्विड-कूल्ड तकनीक का उपयोग किया गया है। ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2,434 cc है और यह 55 hp की शक्ति प्रदान करता है। इसमें ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट एयर फ़िल्टर दिया गया है। कुबोटा एमयू 5501 में सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन है, जो गियर स्थानांतरण को सुचारू और शांत बनाता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर हैं। कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 1,800 किलोग्राम (लिफ्ट बिंदु पर) है, जिससे यह विभिन्न उपकरणों के साथ उपयोग के लिए आदर्श बनता है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 x 16 और पीछे के टायर 16.9 x 28 के दिए गए हैं, जिससे यह खेतों में बेहतर संतुलन बनाए रखता है। Kubota MU5501 ट्रैक्टर की कीमत 9.19 लाख रुपये से 9.57 लाख रुपये तक हो सकती है। विभिन्न स्थानों पर कीमत में अंतर संभव है।

कुबोटा MU 5502 ट्रैक्टर का इंजन 55 HP का है। इसकी क्यूबिक क्षमता 2434 सीसी है और 4 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। इसमें वाटर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम मिलता है। ड्राई टाइप एयर फिल्टर भी इसमें शामिल है, जो धूल या मिट्टी से इंजन को सुरक्षित रखता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। इसमें तेल में डूबे ब्रेक्स और ड्यूल क्लच मिलते हैं। फ्रंट टायर का साइज 7.5 x 16 / 6.5 x 20 और रियर टायर का साइज 16.9 x 28 है। इसकी वजन उठाने की क्षमता भी 1800 किलोग्राम है और फ्यूल टैंक की क्षमता 65 लीटर है। कुबोटा MU 5502 की कीमत 9.53 - 9.92 लाख रुपये के बीच निर्धारित की गई है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता हैं।

इस ट्रैक्टर में 45 HP का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसकी क्यूबिक क्षमता 2434 सीसी है। यह 4 सिलेंडर इंजन के साथ काम करता है, और इसमें कूलिंग के लिए वाटर-कूल्ड सिस्टम दिया गया है। इसमें सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन है, और इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर हैं। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक्स और ड्यूल क्लच भी हैं। इसके आगे के टायर 6.00 x 16 / 7.5 x 16 और पीछे के टायर 13.6 x 28 / 16.9 x 28 हैं। यह 1640 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता के साथ आता है। फ्यूल टैंक की क्षमता 60 लीटर है। कुबोटा MU 4501 ट्रैक्टर की कीमत 9.52 से 9.90 लाख रुपये तक है।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, कुबोटा और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।