भारत के टॉप 5 कंबाइन हार्वेस्टर : जानें, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

Published on: 08-Jan-2026
Updated on: 09-Jan-2026

बेस्ट 5 कंबाइन हार्वेस्टर - किसानों की पहली पसंद

आज के दौर में कृषि कार्यों में समय, श्रम और लागत की बचत सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। खासकर गेहूं, धान, मक्का और तिलहन जैसी फसलों की कटाई-मड़ाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। एक ही मशीन से कटाई, थ्रेशिंग और सफाई का कार्य होने से न केवल फसल नुकसान कम होता है, बल्कि उत्पादन क्षमता भी कई गुना बढ़ जाती है।

भारतीय बाजार में कई कंपनियों के आधुनिक और शक्तिशाली कंबाइन हार्वेस्टर उपलब्ध हैं, जिनमें अलग-अलग क्षमता, फीचर्स और कीमत के विकल्प मौजूद हैं। सही कंबाइन हार्वेस्टर का चुनाव खेत के आकार, फसल के प्रकार और बजट के अनुसार करना बेहद जरूरी होता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम आपको टॉप 5 कंबाइन हार्वेस्टर के कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर की सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

 1. करतार 4000 हार्वेस्टर

करतार 4000 हार्वेस्टर

करतार 4000 हार्वेस्टर फसल काटने का असली राजा है। यह इस समय उपलब्ध सर्वोत्तम प्रदर्शन, उत्पादकता और सेवाक्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। करतार 4000 हार्वेस्टर अब नई विशेषताओं और फीचर्स के साथ भारत का सबसे लोकप्रिय और आदर्श कंबाइन हार्वेस्टर बन गया है। इस लेख में हम आपको इस कंबाइन हार्वेस्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

करतार 4000 हार्वेस्टर मुख्य विशेषताएँ 

करतार 4000 हार्वेस्टर में शक्तिशाली 101 एचपी का इंजन आता है, इस में एक उच्च शक्ति वाला 6-सिलेंडर डीजल इंजन  (@ 2200 आरपीएम) है। एक बड़ा टॉर्क रिज़र्व, सरल डिज़ाइन, कम रखरखाव लागत उच्च ईंधन दक्षता और पर्यावरण के अनुकूल है। ये फसल की कटाई 100 mm से 700 mm की ऊंचाई से करता है। इसके कटर की चौड़ाई 14 फ़ीट तक है। ये एक बार में 14 फ़ीट तक का एरिया कवर करता है। 

इसके फ्यूल टैंक की बात करे तो इसका फ्यूल टैंक 380 लीटर का है, जो की बहुत बड़ा है, कंबाइन हार्वेस्टर से लंबे समय तक कार्य किया जा सकता है। करतार 4000 हार्वेस्टर में फ्रंट टायर 18.4/15/30 और रियर टायर 9.00 X 16 के दिए गए है। करतार 4000 हार्वेस्टर गेहूं, धान और मक्का आदि जैसी सभी पारंपरिक अनाज फसलों की कटाई के लिए डिज़ाइन किया गया है। करतार 4000 हार्वेस्टर की कीमत ₹ 21.50 लाख तक है। करतार 4000 हार्वेस्टर एक घंटे में 4.5 एकड़ गेहूं और 4 एकड़ धान की कटाई आसानी से कर सकती हैं।  

2. विशाल 366 हार्वेस्टर

विशाल 366 हार्वेस्टर

विशाल 366 हार्वेस्टर भी मल्टीक्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर है जो कि फसलों की कटाई कम समय में अच्छे से कर देता है। विशाल 366 हार्वेस्टर में 50-70 HP का शक्तिशाली इंजन दिया गया है।  ये एक ट्रैक्टर ड्रिवेन हार्वेस्टर है जिससे कई फसलों की कटाई का कार्य आसानी से किया जा सकता है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में थ्रेशिंग ड्रम गेहूं के लिए रैस्प बार तथा धान के लिए पेग टूथ प्रकार का दिया गया है। थ्रेशिंग ड्रम की चौड़ाई 1145 मिमी है। गेहूं के लिए ड्रम का बाहरी व्यास 605 मिमी और धान के लिए 600 मिमी रखा गया है, जिससे फसल की प्रभावी मड़ाई सुनिश्चित होती है। 

विशाल 366 हार्वेस्टर मुख्य विशेषताएँ 

मशीन में पांच स्ट्रॉ वॉकर दिए गए हैं, जो क्लोज्ड रैक टाइप के हैं और दोनों किनारों पर दांतेदार (सेरेटेड) साइड एज के साथ प्रत्येक स्ट्रॉ वॉकर में 6 स्टेप्स दिए गए हैं। प्रत्येक स्ट्रॉ वॉकर की लंबाई 3560 मिमी और चौड़ाई 215 मिमी है, जिसका कुल क्षेत्रफल 0.785 वर्ग मीटर है। इनका लिफ्ट/थ्रो 75/75 मिमी है और 1750 RPM इंजन स्पीड पर 153 ऑस्सीलेशन प्रति मिनट मिलता है। स्ट्रॉ वॉकर की स्थिति कंबाइन के ऊपर, ट्रैक्टर के पीछे रखी गई है।

इस कंपनी का सम्राट कंबाइन हार्वेस्टर आधुनिक फीचर्स के साथ में आता है। जो की गेहूं, धान, सोयाबीन, सूरजमुखी और सरसों आदि जैसी सभी पारंपरिक फसलों की कटाई के लिए डिज़ाइन किया गया है। कुल मिलाकर, विशाल 366 ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर के आयाम लंबाई में 7595 मिमी, चौड़ाई में 4345 मिमी और ऊंचाई में 3464 मिमी हैं। यह कंबाइन हार्वेस्टर मजबूत बनावट, बेहतर थ्रेशिंग-क्लीनिंग क्षमता और बड़े कार्य क्षेत्र के कारण किसानों के लिए एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प है। 

3. जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर 

जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर

जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर में John Deere 4039 मॉडल का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 2100 RPM की रेटेड स्पीड पर कार्य करता है। यह इंजन 100 हॉर्सपावर की क्षमता प्रदान करता है, जिससे भारी फसलों की कटाई और मड़ाई भी आसानी से की जा सकती है। इंजन में टर्बो चार्ज तकनीक और 4 सिलेंडर दिए गए हैं। 

जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर मुख्य विशेषताएँ 

इस मशीन में 14 फीट चौड़ा कटर बार दिया गया है, जो बड़े क्षेत्र में तेजी से कटाई करने में सहायक है। थ्रेशिंग सिस्टम में रास्प बार और स्पाइक टूथ का संयोजन दिया गया है, जिससे अलग-अलग प्रकार की फसलों की प्रभावी मड़ाई संभव होती है। थ्रेशिंग सिलेंडर का आकार 1020 x 610 मिमी (चौड़ाई x व्यास) है, जो उच्च थ्रेशिंग क्षमता प्रदान करता है।

ट्रांसमिशन सिस्टम में 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसमें सिंगल, ड्राई क्लच लगाया गया है, जो सरल संचालन और कम रखरखाव सुनिश्चित करता है। टायर साइज की बात करें तो आगे की ओर 16.9 x 28 (11 PR) और पीछे की ओर (12 PR) टायर दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। 

इस कंबाइन हार्वेस्टर की ईंधन टैंक क्षमता 240 लीटर है, जिससे यह लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकता है। यह कंबाइन हार्वेस्टर धान, गेहूँ, सोयाबीन, क्लस्टर बीन, चना (चिकी मटर), काला चना (काला ग्राम), सूरजमुखी, धनिया और सरसों जैसी अनेक फसलों की कटाई-मड़ाई के लिए उपयुक्त है। जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर  की कीमत ₹ 2900000 लाख तक है। 

4. स्वराज 8200 हार्वेस्टर   

स्वराज 8200 हार्वेस्टर

इस कंबाइन हार्वेस्टर में MCVNC35TI110CE4 मॉडल का आधुनिक डीज़ल इंजन लगाया गया है। यह इंजन डायरेक्ट इंजेक्शन, फोर-स्ट्रोक, टर्बोचार्ज्ड इंटरकूलर तकनीक पर आधारित है, जो बेहतर पावर और ईंधन दक्षता प्रदान करता है। इंजन की अधिकतम क्षमता 73.5 kW @ 2200 RPM है ।इंजन की सुरक्षा और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए इसमें ड्राई टाइप हेवी ड्यूटी एयर क्लीनर दिया गया है।

स्वराज 8200 हार्वेस्टर मुख्य विशेषताएँ 

इस मशीन में 4.2 मीटर (14 फीट) चौड़ाई का कटर बार दिया गया है, जो बड़े क्षेत्र में तेज़ और समान कटाई करने में सक्षम है। न्यूनतम कटाई ऊँचाई 35 मिमी है, जिससे फसल की जड़ों के पास से भी प्रभावी कटाई संभव होती है और खेत में कम नुकसान होता है।

थ्रेशिंग ड्रम की चौड़ाई 1274 मिमी और व्यास 600 मिमी है, जो उच्च क्षमता वाली मड़ाई सुनिश्चित करता है। थ्रेशिंग ड्रम की गति 525 से 1125 RPM के बीच समायोजित की जा सकती है। स्पीड और अन्य सेटिंग्स का मैकेनिकल एडजस्टमेंट उपलब्ध है, जिससे विभिन्न फसलों के अनुसार थ्रेशिंग और सफाई की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है। स्वराज 8200 हार्वेस्टर की कीमत ₹ 27.50 लाख तक है। 

5. प्रीत 987 हार्वेस्टर 

प्रीत 987 हार्वेस्टर

इस कंबाइन हार्वेस्टर में पीसीएच-1049 मॉडल का शक्तिशाली इंजन लगाया गया है, जो 2200 RPM पर 101 हॉर्सपावर की उच्च क्षमता प्रदान करता है। इसमें 6 सिलेंडर दिए गए हैं, जो भारी कार्य के दौरान भी स्मूद और स्थिर प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। 

प्रीत 987 हार्वेस्टर मुख्य विशेषताएँ 

ट्रांसमिशन सिस्टम में दो विकल्प उपलब्ध हैं— 3 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स तथा 4 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर। गियर स्पीड को लो (L) और हाई (H) रेंज में विभाजित किया गया है। कटर बार व्यवस्था गेहूं, धान एवं अन्य फसलों के लिए 14 फीट (4.3 मीटर) चौड़ाई के साथ दी गई है। कटाई की ऊँचाई 65 मिमी से 127 मिमी तक समायोजित की जा सकती है। इसमें 57 ब्लेड और 57 गार्ड लगे हैं, जबकि नाइफ स्ट्रोक 85 मिमी है। रील की गति लगभग 915 RPM रहती है और फीडर हाउसिंग चेन टाइप फीड रैक के साथ आती है। मक्का और सूरजमुखी के लिए अलग से 11.25 फीट (3.4 मीटर) और 10.25 फीट (3.12 मीटर) चौड़ाई के कटर विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें 6 या 7 पंक्तियाँ तथा 610/457 मिमी का रो स्पेस दिया गया है।

थ्रेशिंग मैकेनिज्म में गेहूं के लिए रास्प बार, धान के लिए पेग टूथ और मक्का के लिए रास्प बार थ्रेशर ड्रम दिया गया है। थ्रेशर ड्रम की चौड़ाई 1250 से 1265 मिमी और डायमीटर 605 मिमी है। ड्रम की स्पीड 540 से 1200 RPM के बीच रखी गई है, जिसे यांत्रिक भिन्नता (मैकेनिकल एडजस्टमेंट) द्वारा बदला जा सकता है।

इस मशीन में 5 स्टेप्स वाले स्ट्रॉ वॉकर लगाए गए हैं, जिनकी चौड़ाई 234 मिमी और लंबाई 3770 मिमी है। यह व्यवस्था भूसे और अनाज के बेहतर पृथक्करण में मदद करती है। सफाई प्रणाली में ऊपरी छलनी का क्षेत्रफल 2.42 वर्ग मीटर तथा निचली छलनी का क्षेत्रफल 1.77 वर्ग मीटर है, जिससे साफ और गुणवत्तापूर्ण अनाज प्राप्त होता है। टायर साइज में आगे की ओर 18.4 / 15 x 30 (12 PR / 14 PR) और पीछे की ओर 9.00 x 16 (16 PR) टायर दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर ग्रिप और संतुलन प्रदान करते हैं। प्रीत 987 हार्वेस्टर की कीमत ₹ 23.50 लाख तक है। 

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजप्रीत ट्रैक्टरजॉन डियरन्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।