भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते पांच ट्रैक्टर

By: Merikheti
Published on: 07-Jan-2024

भारतीय बाजार में बहुत सारे ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध हैं, जो किफायती होने के साथ साथ शानदार प्रदर्शन देते हैं। साथ ही, खेती को आसान बनाते हैं। 

आज हम आपके लिए भारत के 5 सबसे सस्ते ट्रैक्टर की जानकारी लेकर आए हैं। खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र एवं उपकरणों की जरूरत होती है। परंतु, इनमें सबसे महत्वपूर्ण मशीन ट्रैक्टर को ही माना जाता है। 

भारत में ट्रैक्टर की ज्यादा कीमत होने के चलते अधिकांश किसान ट्रैक्टर खरीद नहीं पाते हैं। भारतीय बाजार में बहुत सारे ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध हैं, जो किफायती होने के साथ साथ बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं एवं खेती को सहज बनाते हैं।

भारत के 5 सबसे सस्ते ट्रैक्टर इस प्रकार हैं 

  1. स्वराज कोड ट्रैक्टर
  2. सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर
  3. महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर
  4. फार्मट्रैक एटम 26 मिनी ट्रैक्टर
  5. जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

ये भी पढ़ें: भारत के सबसे शक्तिशाली 5 ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं

स्वराज कोड ट्रैक्टर

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि Swaraj Code ट्रैक्टर में आपको 389 CC क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में Water Cooled इंजन दिया जाता है, जो 11 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 9.46 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। 

साथ ही, इसके इंजन से 3600 आरपीएम उत्पन्न होता है। इस छोटे ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 455 किलोग्राम निर्धारित की गई है। यह ट्रैक्टर 10 लीटर क्षमता वाले फ्यूल ट्रैंक में आता है। इसमें आपको Mechanical स्टीयरिंग और 6 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स दिखने को मिल जाता है। 

यह एक 2WD ट्रैक्टर है और इसमें 4.00 x 9 फ्रंट टायर और 6.00 x 14 रियर टायर दिए गए है। भारत में स्वराज कोड ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 2.45 लाख से 2.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर

Sonalika GT 20 ट्रैक्टर में 959 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 20 HP पावर उत्पन्न करता है। इस छोटे ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 10 HP है। साथ ही, इसके इंजन से 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। 

इस मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 650 किलोग्राम तय की गई है। इस ट्रैक्टर में 31 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक आता है। इस ट्रैक्टर में Mechanical स्टीयरिंग और 6 Forward +2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। यह एक 4WD ट्रैक्टर है, इसमें 5.00 x 12 फ्रंट टायर और 5.00 x 12 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

भारत में सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख से 4 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर 1366 CC क्षमता वाले 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 24 HP पावर जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर के इंजन से 2300 आरपीएम उत्पन्न होता है। यह 22 HP की अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। 

इस जीवो मिनी ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम तय की गई है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

बतादें, कि इस महिंद्रा ट्रैक्टर में 23 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। कंपनी का यह एक 2WD ट्रैक्टर है, इसमें 6 X 14 फ्रंट टायर और 8.3 X 24 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4 लाख रुपये तय की गई है।

Farmtrac Atom 26 मिनी ट्रैक्टर

एस्कॉर्ट्स कंपनी का यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर वाले Coolant Cooled इंजन के साथ आता है, जो कि 26 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। साथ ही, इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 20 HP है। इस फार्मट्रैक ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

एस्कॉर्ट्स का यह ट्रैक्टर 24 लीटर क्षमता वाले ईंधन टैंक के साथ आता है। इस मिनी ट्रैक्टर में Balanced Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। फार्मट्रैक का यह एक 4 WD ट्रैक्टर है, इसमें 5 X 12 फ्रंट टायर तथा 8 X 18 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

भारत में Farmtrac Atom 26 मिनी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.4 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

John Deere 3028 EN ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर में Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन देखने को मिल जाता है, जो 28 HP पावर उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2800 आरपीएम उत्पन्न करता है और इसकी 22.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर है। 

इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 910 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, इसमें 32 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक प्रदान किया गया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse FNR Sync Reverser / Collar Reverser गियरबॉक्स दिखने को मिल जाता है। 

यह एक फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 14 फ्रंट टायर और 8.30 x 24 / 9.50 x 24 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। भारत में जॉन डियर 3028 ईएन 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 7.10 लाख से 7.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है।

श्रेणी