किसानों के लिए मिट्टी ही वह आधार है, जिस पर पूरी फसल की सफलता निर्भर करती है। सरल शब्दों में कहें तो अच्छी और अधिक उपज के लिए खेत की मिट्टी का समतल, भुरभुरा और उपजाऊ होना बेहद जरूरी है। मिट्टी को इस अवस्था में लाने के लिए कई कृषि यंत्रों की जरूरत होती है, जिनमें रोटावेटर सबसे अहम भूमिका निभाता है।
रोटावेटर एक बहुउपयोगी कृषि उपकरण है, जो न केवल बीज बोने से पहले खेत को तैयार करता है, बल्कि जुताई से जुड़े कई कार्य भी करता है। इसमें प्राथमिक और द्वितीयक जुताई दोनों शामिल हैं। ट्रैक्टर से चलने वाला यह यंत्र आज के समय में कल्टीवेटर और डिस्क हैरो जैसे पारंपरिक उपकरणों की जगह ले चुका है, क्योंकि यह कम समय में बेहतर परिणाम देता है और सफल फसल की दिशा में एक तेज़ व प्रभावी तरीका प्रदान करता है। इस लेख में हम आपको भारत के टॉप 5 रोटावेटर के बारे में जानकारी देंगे।

टिर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, जिसे शक्तिमान (Shaktiman) के नाम से जाना जाता है, की स्थापना वर्ष 1997 में राजकोट, गुजरात में स्वर्गीय श्री लाधुभाई एस. गोहिल द्वारा की गई थी। कंपनी ने अपनी शुरुआत A.G. Agro Industries के रूप में स्पेयर पार्ट्स के व्यवसाय से की थी और बाद में “शक्तिमान” ब्रांड के अंतर्गत एक प्रमुख भारतीय कृषि यंत्र निर्माता के रूप में विकसित हुई। कंपनी सतत विकास पर जोर देती है और अनुसंधान एवं विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है। शक्तिमान भारतीय कृषि प्रगति का प्रतीक है, जो किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि यंत्र और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता है। बाजार में शक्तिमान रोटावेटर की कीमत 54,000 रुपये से शुरू होकर 1,63,000 रुपये तक है। शक्तिमान के कई लोकप्रिय रोटावेटर निम्नलिखित है -

सोनालिका रोटावेटर एक दमदार कृषि उपकरण है, जिसका उपयोग खेत की मिट्टी को बुवाई के लिए तैयार करने में किया जाता है। यह अलग-अलग हॉर्सपावर (HP) वाले ट्रैक्टरों के साथ आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें मजबूत गियरबॉक्स, हैवी-ड्यूटी हिच और ‘J’ आकार के बोरॉन स्टील ब्लेड लगे होते हैं, जो खरपतवारों को प्रभावी ढंग से काटते हैं और मिट्टी को भुरभुरी बनाते हैं। इससे मिट्टी में पानी का अवशोषण बेहतर होता है और खेती की प्रक्रिया अधिक आसान व उपजाऊ बनती है। सोनालिका रोटावेटर की कीमत उसके मॉडल और साइज के अनुसार लगभग ₹87,000 से शुरू होकर ₹1.5 लाख से अधिक तक जाती है। सोनालिका रोटावेटर लोकप्रिय मॉडल निम्नलिखित दिए गए है -

महिंद्रा रोटावेटर का उपयोग द्वितीयक जुताई के लिए किया जाता है और इसमें एक ब्लेड होता है जो मिट्टी को घुमाता और जोतता है। यह खेती में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में से एक है। महिंद्रा रोटावेटर सभी प्रकार की मिट्टी की जुताई, चाहे वह गीली हो या सुखी उच्च प्रदर्शन की करते हैं। इसके अलावा, भारत का पहला डिजिटल रूप से सक्षम रोटावेटर, तेज़-ई सीरीज़ भी देखें। सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिंद्रा रोटावेटर का उपयोग करें। महिंद्रा रोटावेटर लोकप्रिय मॉडल निम्नलिखित दिए गए है -

जॉन डियर रोटावेटर एक भरोसेमंद और लोकप्रिय कृषि यंत्र है, जिसका उपयोग खेत की मिट्टी को खेती योग्य बनाने के लिए किया जाता है, विशेष रूप से धान की खेती में इसका व्यापक उपयोग होता है। यह अपनी मजबूत बनावट, कम रखरखाव लागत, मल्टी-स्पीड सुविधा और गियर व चेन ड्राइव जैसे विकल्पों के लिए जाना जाता है। मॉडल और साइज के अनुसार जॉन डियर रोटावेटर की कीमत लगभग ₹1.25 लाख से शुरू होकर ₹1.62 लाख या उससे अधिक तक हो सकती है। ये रोटावेटर जॉन डियर ट्रैक्टरों के साथ बेहतरीन तालमेल में काम करते हैं और विभिन्न हॉर्सपावर (HP) श्रेणियों में उपलब्ध हैं। इनमें 6 फीट, 7 फीट के सामान्य मॉडल के साथ-साथ धान की खेती के लिए विशेष पैडी रोटरी टिलर भी शामिल हैं। जॉन डियर रोटावेटर के लोकप्रिय मॉडल -

फील्डकिंग रोटावेटर भारत में किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता कृषि यंत्र है, जिसका उपयोग खेत की मिट्टी को बुवाई के लिए उपयुक्त बनाने में किया जाता है। यह ईंधन की खपत कम करता है और खेती के कार्य में समय की बचत करता है। इसमें बोरॉन स्टील से बने मजबूत ब्लेड और गियरबॉक्स में लो व हाई स्पीड जैसे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं, जिससे यह सूखी और गीली—दोनों प्रकार की मिट्टी में बेहतरीन प्रदर्शन करता है और किसानों की पसंद बनता जा रहा है फील्डकिंग के विभिन्न मॉडल, जैसे Fieldking Gold, अपनी मजबूत बनावट और बेहतर कार्यक्षमता के लिए जाने जाते हैं। इन रोटावेटरों की कीमत मॉडल और साइज के अनुसार लगभग ₹36,000 से लेकर ₹5.58 लाख तक हो सकती है। फील्डकिंग रोटावेटर के लोकप्रिय मॉडल -
रोटावेटर में कई तेज़ और मजबूत ब्लेड लगे होते हैं, जिन्हें ट्रैक्टर के पीटीओ (PTO) से शक्ति मिलती है। ये ब्लेड मिट्टी को काटते, तोड़ते और अच्छी तरह मिलाकर उसे बारीक बनाते हैं। किसान अपनी जरूरत के अनुसार फ्रेम और जुताई की गहराई को समायोजित कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य कठोर मिट्टी को मुलायम और महीन बनाना है, ताकि बीजों की बुवाई और पौधों का रोपण बेहतर तरीके से हो सके। उचित और किफायती कीमत पर उपलब्ध रोटावेटर किसानों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है, क्योंकि यह कम लागत में अधिक लाभ देता है और खेती को आसान, तेज़ व अधिक उत्पादक बनाता है।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही न्यू हॉलैंड, जॉन डियर ट्रैक्टर, वीएसटी, कुबोटा और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।