कम ईंधन खपत में अधिक कार्य करने वाले भारत के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टरों की जानकारी

By: Merikheti
Published on: 27-Jan-2024

भारतीय बाजार में स्वराज कंपनी के न्यू टेक्नालॉजी के साथ आने वाले बहुत से ऐसे ट्रैक्टर मौजूद हैं, जो कि कम बजट में आते हैं। यदि आप एक किसान हैं और ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। 

ट्रैक्टर खेती में सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। ट्रैक्टर की मदद से खेती से संबंधित समस्त कार्यों को बेहद सहजता से पूर्ण करने में किसान को काफी सहायता मिलती है। परंतु, एक शानदार और शक्तिशाली ट्रैक्टर का चयन करना कृषकों के लिए बेहद कठिन हो जाता है। 

हाल ही दिनों में स्वराज ट्रैक्टर कृषकों के मध्य काफी लोकप्रियता हांसिल कर रहे हैं। इन्हें कृषकों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाता है। 

भारतीय बाजार में स्वराज कंपनी के नवीन तकनीक के साथ आने वाले बहुत सारे ऐसे ट्रैक्टर मौजूद हैं, जो कि काफी कम बजट में आते हैं। अगर आप एक किसान हैं और ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए भारत में आने वाले टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टरों की जानकारी लेकर आए हैं।

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के बारे में जानें 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में 3478 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन आता है, जो कि 55 HP पावर के साथ 205 NM की मैक्स टॉर्क उत्पन्न करता है। 

कंपनी का यह ट्रैक्टर अधिकतम पीटीओ पावर 42.9 HP के साथ आता है। साथ ही, इसके इंजन से 2000 आरपीएम उत्पन्न होता है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

इस स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर में आपको Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse/ 12 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 / 7.50 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 / 16.9 X 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। भारत में स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत 7.90 लाख से 8.40 लाख रुपये (एक्स शोरूम) निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के साथ 6 साल की वारंटी भी मुहैय्या कराती है।

स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर के बारे में जानें 

Swaraj 742 FE ट्रैक्टर में आपको 2900 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो 42 HP पावर उत्पन्न करता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 36 HP है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम जनरेट होता है। स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Mechanical / Power (optional) स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया जाता है। 

Swaraj 742 FE एक 2WD ड्राइव ट्रैक्टर है, इसमें आपको 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। भारत में स्वराज 742 एफई ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 6.35 लाख से 7 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। कंपनी अपने इस Swaraj 742 FE ट्रैक्टर के साथ 2 वर्ष की वारंटी देती है।

स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर

Swaraj 724 XM ट्रैक्टर में आपको 1824 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled With No Less Tank इंजन देखने को मिल जाता है, जो 25 HP पावर उत्पन्न करता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 22 HP है और इसके इंजन से 1800 आरपीएम उत्पन्न होता है। स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत क्या है ?

स्वराज कंपनी का यह ट्रैक्टर Mechanical टाइप स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। 

Swaraj 724 XM एक 2WD ड्राइव ट्रैक्टर है और इसमें आपको 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। भारत में स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.74 लाख से 4 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस Swaraj 724 XM ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

स्वराज 717 ट्रैक्टर से जुड़ी जानकारी 

Swaraj 717 ट्रैक्टर में 863.5 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में Water Cooled इंजन आता है, जो 15 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की 9 HP अधिकतम पीटीओ पावर है। 

इस ट्रैक्टर के इंजन से 2300 आरपीएम जनरेट होता है। Swaraj 717 ट्रैक्टर में आपको 780 किलोग्राम तक वजन उठाने की सुविधा मिल जाती है।

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Mechanical स्टीयरिंग के साथ 6 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। Swaraj 717 एक 2WD ड्राइव ट्रैक्टर है, इसमें आपको 5.20 x 14 फ्रंट टायर और 8.00 x 18 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 

भारत में Swaraj 717 ट्रैक्टर की कीमत 2.6 लाख से 3 लाख रुपये एक्स शोरूम निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस Swaraj 717 के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

Swaraj Target 630 ट्रैक्टर में आपको 1331 CC क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Liquid Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 29 HP पावर के साथ 87 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। 

इस स्वराज ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 24 HP है और इसके इंजन से 2800 आरपीएम जनरेट होता है। स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टरकी भार उठाने की क्षमता 980 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

कंपनी का यह ट्रैक्टर Balanced Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स में प्रदान किया जाता है। 

Swaraj Target 630 एक 4 WD ड्राइव ट्रैक्टर है, इसमें आपको 180/85D12 फ्रंट टायर और 8.30x20 / 9.50x20 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। भारत में स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर का एक्स शोरूम भाव 5.35 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। कंपनी अपने इस Swaraj Target 630 ट्रैक्टर के साथ 6 साल तक की वारंटी देती है। 

श्रेणी