भारत में लोकप्रिय मैसी फर्ग्यूसन मिनी ट्रैक्टर्स: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमतें

Published on: 30-May-2024
Updated on: 30-May-2024

मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के ट्रैक्टर भारत में बहुत पसंद किये जाते है। मैसी फर्ग्यूसन के ट्रैक्टर किसानो की सम्पूर्ण जरूरतों को पूरा करते है इसलिए इस कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत मशहूर है। 

कंपनी हमेशा से ही किसानों के लिए नए नए ट्रैक्टर लेकर आती है जिससे की किसानों की खेती का कार्य आसान बनाया जा सके। 

आज इस लेख में हम आपको इस कंपनी के टॉप छोटे ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे।

मैसी फर्ग्यूसन के सर्वश्रेष्ठ मिनी ट्रैक्टर्स

1. मैसी फर्ग्यूसन 5118

  • इस ट्रैक्टर में 20 hp श्रेणी का इंजन आपको मिल जाता है जिससे की आप आसानी से से हर प्रकार के कार्य को कर सकते है। 
  • इस ट्रैक्टर में एयर कूल्ड इंजन दिया गया है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको आयल बाथ फ़िल्टर भी मिल जाता है। 
  • मैसी फर्ग्यूसन 5118 ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 17.2 एचपी है। 
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स इस ट्रैक्टर में आते है। 
  • ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक दिए गए है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 5118 की कीमत 3.47-3.60 लाख रूपए है, कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

2. मैसी फर्ग्यूसन 30 DI ऑर्चर्ड प्लस 

  • मैसी फर्ग्यूसन के इस ट्रैक्टर में आपको 30 hp श्रेणी का इंजन दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन में 2 सिलिंडर वाला 1670 cc शक्तिशाली इंजन है और इसमें आपको ड्यूल क्लच भी मिल जाता है। 
  • 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर्स इस ट्रैक्टर में दिए गए है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 30 DI ऑर्चर्ड प्लस ट्रैक्टर में 13.97 cm x 40.64 cm (5.5x16) फ्रंट और 31.49 cm x 61 cm (12.4X24) रियर टायर इस ट्रैक्टर में दिए गए है। 
  • ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 1350 किलोग्राम है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन भी मिल जाता है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 30 डीआई ऑर्चर्ड प्लस की कीमत 5.62 - 5.95 लाख रूपए है।

3. मैसी फर्ग्यूसन 6028 MaxPro 

  • मैसी फर्ग्यूसन इस ट्रैक्टर में 28 hp क्षमता वाला शक्तिशाली इंजन आपको मिलता है। 
  • ट्रैक्टर में आपको 3 सिलिंडर दिए गए है इसमें आपको फ्यूल इंजेक्शन पंप inline का दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर में आपको पार्शियल कांस्टेंट मेश प्रकार का ट्रांसमिशन मिलता है। इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स दिए गए है। 
  • मैसी फर्ग्यूसन 6028 MaxPro ट्रैक्टर में 17.78 cm x 30.48 cm (180/85 D 12) फ्रंट और 21.08 cm x 50.80 cm (8.3 X 20) रियर टायर्स दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 739 किलोग्राम है। 
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे डिस्क ब्रेक दिए गए है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 6028 मैक्सप्रो की कीमत 6.91 - 7.21 लाख रूपए है।

ये भी पढ़ें: भारत में बिकने वाले 5 सबसे लोकप्रिय और अच्छे ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं?

4. मैसी फर्ग्यूसन 6026 MaxPro

  • इस ट्रैक्टर में 26 hp श्रेणी का इंजन है जिससे की आप बागवानी के साथ साथ खेती के कई कार्य भी आसानी से कर सकते है। 
  • इस ट्रैक्टर में 3 सिलिंडर वाला 1318 cc क्यूबिक कैपेसिटी का इंजन है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको सिंगल डायाफ्राम क्लच मिल जाता है।
  • पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर्स दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 12.7 cm x 30.48 cm (5 x 12) फ्रंट और 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) रियर टायर मिल जाते है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 6026 की कीमत 6,12,040 से शुरू होकर ₹ 6,50,416 तक जाती है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 6026 मैक्सप्रो की कीमत 6.12 - 6.50 लाख रूपए है।

ये भी पढ़ें: Massey Ferguson Tafe 30 DI Orchard और Massey Ferguson 5118 बागवानी के लिए TAFE की नई पेशकश

5. मैसी फर्ग्यूसन 5225

  • मैसी फर्ग्यूसन 5225 ट्रैक्टर कंपनी का शक्तिशाली इंजन है। इस ट्रैक्टर में आपको 24 hp का 2 सिलिंडर वाला इंजन मिलता है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1290 cc है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन पंप inline का दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको सिंगल ड्राई फ्रिक्शन प्लेट वाला क्लच मिलता है और ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप पार्शियल कांस्टेंट मेश है। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड के लिए गियर्स मिलते है। 
  • ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो 13.33 cm x 35.56 cm (5.25 x14) फ्रंट और 21.08 cm x 60.96 cm (8.3X24) रियर टायर इस ट्रैक्टर में आपको मिलते है। 
  • ट्रैक्टर में तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाते है। 
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम दी गयी है।
  • मैसी फर्ग्यूसन 5225 की कीमत 4.10 - 4.45 लाख रुपये है।

आज इस लेख में मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के मिनी ट्रैक्टरों के बारे में जाना। आपके पास मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के मिनी ट्रैक्टरों से संबंधित कोई अतिरिक्त प्रश्न है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

MeriKheti पर सभी प्रकार के कृषि उपकरणों, औजारों और ट्रैक्टरों की नवीनतम जानकारी मिलती है।

श्रेणी
Ad