Mahindra NOVO 605 DI V1: महिंद्रा कंपनी के इस 55 HP वाले ट्रैक्टर की ये खूबियां इसे किसानों का प्रिय बना रही हैं ?

By: Merikheti
Published on: 24-Dec-2023

कृषि के क्षेत्र में कृषि कार्यों को आसान बनाने में सबसे बड़ी क्रांति ट्रैक्टर ने की है। यदि आप भी अपनी खेती-किसानी को फायदेमंद बनाने के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदनें का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा नोवो 605 डीआई वी1 ट्रैक्टर शानदार विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको ज्यादा भार उठाने की क्षमता देखने को मिल जाती है। इस नोवो ट्रैक्टर में 55 HP शक्ति उत्पन्न करने वाला ताकतवर इंजन आता है। भारत के किसान खेतीबाड़ी के लिए महिंद्रा ट्रैक्टरों का ही इस्तेमाल करना पंसद करते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन के साथ आते हैं। साथ ही, कृषि को आसान करने का कार्य करते हैं। यदि आप भी अपनी खेतीबाड़ी को फायदेमंद करने के लिए एक दमदार ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा नोवो 605 डीआई वी1 ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको अत्यधिक भार उठाने की क्षमता देखने को मिल जाती है। 

कपंनी के इस नोवो ट्रैक्टर में 55 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन आता है। 

महिंद्रा के नोवो 605 डीआई वी1 की खासियतें क्या-क्या हैं ?

Mahindra NOVO 605 DI V1 ट्रैक्टर की अद्भुत खूबियां ही इसको अद्भुत बनाती हैं। किसानों के लिए वरदान महिंद्रा के इस नोवो ट्रैक्टर में आपको 4 सिलेंडर वाला mBoost तकनीक वाला वॉटर कूल्ड इंजन दिखने को मिल जाता है, जो 55 HP शक्ति से युक्त होता है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम टॉर्क 217 NM है, जिससे यह खेती के समस्त कार्यों को करने के लिए उपयुक्त बनाता है।

ये भी पढ़ें:
अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा
Mahindra NOVO 605 DI V1 महिंद्रा ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ पावर 48.8 HP है। इस ट्रैक्टर में Zero Chocking टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। इस नोवो ट्रैक्टर का इंजन 2100 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसमें आपको ज्यादा क्षमता वाला ईंधन टैंक दिखने को मिल जाता है। महिंद्रा नोवो 605 डीआई वी1 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। बतादें, कि इस ट्रैक्टर को सुडोल बॉडी के साथ बेहद आकर्षक परिद्रश्य Look दिया गया है। 

महिंद्रा के ट्रैक्टर Mahindra NOVO 605 DI V1 के फीचर्स

महिंद्रा की नोवो सीरीज वाले ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग दिखने को मिल जाती है। यह ट्रैक्टर 15 Forward + 3 Reverse / 15 Forward + 15 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। इस नोवो ट्रैक्टर के अंतर्गत आपको Dual SLIPTO टाइप कल्च दिया जाता है। बतादें, कि इसमें Partial Syncromesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:
महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं क्या-क्या हैं
इस ट्रैक्टर की हाई फॉरवर्ड स्पीड 33.5 kmph निर्धारित की गई है। वहीं, इसकी रिवर्स स्पीड 9.6 kmph है। इस ट्रैक्टर में बेहतर गुणवत्ता के ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। नोवो का यह ट्रैक्टर 2WD मतलब टू व्हील ड्राइव के साथ आपको दिखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें 16.8 X 28 रियर टायर प्रदान किए गए है। Mahindra NOVO 605 DI V1 महिंद्रा ट्रैक्टर से आप कल्टीवेटर, एम बी हल (मैनुअल/हाइड्रोलिक्स), रोटरी टिलर, जाइरोवेटर, हैरो, टिपिंग ट्रेलर, फुल केज व्हील, हाफ केज व्हील, रिजर, प्लांटर, लेवलर, थ्रेशर, पोस्ट होल डिगर, बीज ड्रिल एवं लोडर सहित विभिन्न कृषि यंत्रो को चलाया जा सकता है।

Mahindra NOVO 605 DI V1 की कीमत एवं वारंटी कितनी है  

भारत में महिंद्रा के Mahindra NOVO 605 DI V1 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख से 10.65 लाख रुपये के करीब निर्धारित की गई है। Mahindra NOVO 605 DI V1 ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस भिन्न-भिन्न राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन तथा रोड टैक्स की वजह से भिन्न हो सकती है। Mahindra & Mahindra Ltd अपने इस ट्रैक्टर के साथ 6 वर्ष तक की वारंटी प्रदान करती है।

श्रेणी