महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं क्या-क्या हैं

By: Merikheti
Published on: 10-Dec-2023

कृषि के क्षेत्र में महिंद्रा ट्रैक्टरों को अग्रणी माना जाता है, क्योंकि इनमें ज्यादा माइलेज और ज्यादा पेलोड क्षमता मिल जाती है। जो कि इसे किसानों के लिए फायदेमंद बनाती है। 

यदि आप भी किसी शक्तिशाली ट्रैक्टर को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर बेहद शानदार विकल्प सिद्ध हो सकते हैं।  किसानों के मध्य भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओजा सीरीज अत्यंत लोकप्रिय है। 

भारत के ज्यादातर किसान ओजा ट्रैक्टर्स को ही खरीदना पंसद करते हैं, क्योंकि इन्हें ज्यादा मजबूती के साथ कम भाव में खरीदा जा सकता है। कृषि क्षेत्र में महिंद्रा ट्रैक्टरों को नंबर एक माना जाता है, क्योंकि इनमें ज्यादा माइलेज और ज्यादा पेलोड क्षमता मिल जाती है, जो कि इसे कृषकों के लिए लाभकारी बनाती है। 

यदि आप भी किसी शक्तिशाली ट्रैक्टर को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 32 HP पावर वाला दमदार इंजन देखने को मिल जाता है, जो दैनिक कृषि कार्य की मांगों को पूर्ण करने में सहायता करता है। 

महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं क्या-क्या हैं ?

महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 32HP पावर एवं 107.5 NM की अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है, जिससे यह ट्रैक्टर कठिन एवं चुनौतिपूर्ण कार्यों को करने के लिए सक्षम बनाता है। 

इस महिंद्रा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 28 हॉर्स पावर है, जिससे यह ट्रैक्टर खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों को सहजता से संचालित कर सकता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर को खेती के चलते प्रभावी तरीके से कार्य करने के लिए बहुत सारी आधुनिक तकनीकों के साथ प्रस्तुत किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Dry Type एयर फिल्टर देखने को मिल जाता है, जो इसको धूल मृदा से बचा कर रखता है और इसकी जीवन अवधि को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

इस महिंद्रा ट्रैक्टर के अंदर आपको 950 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता देखने को मिल जाती है, जिसकी सहायता से आप एक बार में ज्यादा फसल की ढुलाई कर सकते हैं। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को बेहद मजबूत तथा आकर्षक बॉडी के साथ तैयार किया है। इसको पहली नजर में देखने वाले अधिकांश किसान खरीदने का मन बना लेते हैं। ये महिंद्रा ट्रैक्टर हर प्रकार की खेती कर सकता है। साथ ही, कृषकों की आमदनी को बढ़ाने में भी सहयोग करता है। 

महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर में सुविधाऐं क्या-क्या उपलब्ध हैं ?  

ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, साथ ही यह शानदार ग्रिप के साथ आता है और सुगम ड्राइव प्रदान करता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में आपको 8 Forward + 8 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स उपलब्ध किया जाता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स आते हैं, जो कि तेल के अंदर डूबे रहते हैं। बतादें, कि इन्हें वेट अथवा ऑइल ब्रेक भी कहा जाता है। 

ओजा सीरीज वाला यह ट्रैक्टर Constant mesh with synchro shuttle टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसका ट्रांसमिशन सेटअप फ्रंट और रियर दोनों ही दिशाओं में सुचारू गियर शिफ्टिंग की आज्ञा देता है, जिससे गतिशीलता भी काफी बढ़ती है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) ट्रैक्टर की पावर और विशेषताऐं

महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 4WD मतलब फोर व्हील ड्राइव में आता है। वहीं, इसमें आपको काफी बड़े आकार के टायर दिखने को मिल जाते हैं, जो कि शानदार कर्षण और स्थिरता में अहम योगदान देते हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर विभिन्न क्षेत्रों एवं परिस्थितियों में भी प्रभावी तौर से प्रदर्शन करता है। 

महिंद्रा ओजा 3132 4WD एक बहुमुखी ट्रैक्टर है, जो वजन उठाने की क्षमता और अनुकूलनीय ट्रांसमिशन के साथ सहजता से जुताई, हेरोई तथा खेती का कार्य कर सकते हैं। 

महिंद्रा ओजा 3132 4WD की कीमत तथा वारंटी कितनी है  

भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख से 6.55 लाख रुपये निर्धारित की है। इस ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के कारण भिन्न-भिन्न हो सकती है।

श्रेणी