किसान भाइयों जैसे की आप जानते है, स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर आज कल किसानों द्वारा बहुत पसंद किये जाते है। स्वराज कंपनी का Swaraj 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। ये ट्रैक्टर कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए है जिससे किसानों को फायदा होगा। इस ट्रैक्टर के नए फीचर्स और Swaraj 855 FE ट्रैक्टर प्राइस को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।
स्वराज कंपनी के बारे में
स्वराज ट्रैक्टर्स की स्थापना 1974 में आत्मनिर्भर होने और भारत का पहला स्वदेशी ट्रैक्टर विकसित करने के मिशन के साथ की गई थी। आज स्वराज एक तेजी से बढ़ती कंपनी है, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी का एक विस्तृत पोर्टफोलियो है, और भारत में शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांडों में मजबूती से खड़ा है। हम विभिन्न खेती की जरूरतों के लिए 15Hp से 65Hp तक के ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला का निर्माण करते हैं, जिसमें आर्द्रभूमि के लिए 4WD ट्रैक्टर और बागवानी के लिए विशेष ट्रैक्टर शामिल हैं।
Swaraj 855 FE ट्रैक्टर की इंजन क्षमता
Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 हप श्रेणी और 3307cc का इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है। Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में एयर क्लीनर की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है।
ट्रैक्टर फ्रंट डिज़ाइन
Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सएल एडजस्टेबल दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे फ्रंट में अंदर की तरफ हैलोजन लाइट दी गयी है जो ट्रैक्टर के लुक को और भी अच्छा बनाता है। फ्रंट में ऊपर की तरफ स्वराज की ब्रांडिंग भी दी गयी है।
यह भी पढ़ें: स्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीज “टारगेट”
स्वराज ट्रैक्टर 855 FE शुद्ध शक्ति प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रतिष्ठित ट्रैक्टर है, यह ट्रैक्टर कठिन क्षेत्र संचालन और कठोर मिट्टी के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दिशा नियंत्रण वाल्व, मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच आदि जैसी सुविधाओं से लैस है। यह एम बी हल, स्ट्रॉ मेकिंग मशीन, रोटावेटर, जेनसेट कंप्रेसर जैसे अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।
Swaraj 855 FE ट्रैक्टर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ट्रांसमिशन टाइप
Swaraj tractor 855 ट्रैक्टर में गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में कंपनी ने बदलाव किया है पहले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती थी। इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है।
स्टीयरिंग टाइप
इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को कम से कम जगह में आसानी से मोड़ा जा सकता है। पावर स्टीयरिंग होने से चालक को ट्रैक्टर चलाने में भी आसानी होती है।
ब्रेक
इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक होने से ट्रैक्टर को कठिन फिसलन की स्थिति में भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। ब्रेक के साथ ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस काफी बेहतरीन है।
यह भी पढ़ें: Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code
पीटीओ पावर
स्वराज 855 एफई मल्टी स्पीड पीटीओ और सीआर पीटीओ के साथ 540/1000 प्रति घंटे की क्रांतिकारी रफ्तार से आता है। यह खेत में प्रदर्शन को बढ़ाता है। स्वराज ट्रैक्टर 855 पीटीओ एचपी 42.9 एचपी का है।
लिफ्टिंग कैपेसिटी
इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। हाइड्रोलिक्स स्वराज 855 में 60 लीटर का ईंधन टैंक है। स्वराज 855 का माइलेज बहुत अच्छा और परफॉर्म करने वाला है। इस ट्रैक्टर में लाइव हाइड्रोलिक्स: स्थिति नियंत्रण: किसी भी वांछित ऊंचाई पर निचले लिंक को पकड़ने के लिए है,स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण: एक समान गहराई बनाए रखने के लिए है और मिश्रण नियंत्रण: इष्टतम फ़ील्ड आउटपुट के लिए है।
लिंकेज: श्रेणी- I और II प्रकार के कार्यान्वयन पिनों के लिए उपयुक्त 3 बिंदु लिंकेज इस ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा प्रदान किये गए है।
ट्रैक्टर डाइमेंशन्स और वजन
- ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3614 mm है और ट्रैक्टर की कुल 1802 mm चौड़ाई है।
- Swaraj 855 FE ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2274 mm का इस ट्रैक्टर में है।
- इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2410 किलोग्राम है।
टायर
- ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50×16 आकर के प्रदान करती है।
- Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90×28 और 16.90×28 आकार के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर
Swaraj 855 FE ट्रैक्टर Price?
Swaraj 855 FE Price ट्रैक्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है।
स्वराज ट्रैक्टर के बारे में मेरा क्या कहना है?
किसान भाइयों मेरा मानना है की स्वराज 855 FE ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर खेती में काम करते समय अच्छी खिचाई करता है। हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर और थ्रेशर जैसे कार्य करने के लिए ये ट्रैक्टर बहुत ही उत्तम है। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानों के बजट के हिसाब से निर्धारित की है। अगर आप मेरी मानते है तो आप इस ट्रैक्टर को खरीद कर अपने खेती को कार्य को उसने से कर सकते है और खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते है।