Ad

Krishi Mela

दिल्ली में होने जा रहा है 2-4 मार्च को पूसा कृषि विज्ञान मेला जाने यहां क्या होगा खास

दिल्ली में होने जा रहा है 2-4 मार्च को पूसा कृषि विज्ञान मेला जाने यहां क्या होगा खास

दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के ग्राउंड में लगने वाला कृषि मेला 2 से 4 मार्च तीन दिनों तक चलेगा। आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ अशोक कुमार सिंह ने कृषि मेला की जानकारी देते हुए कहा,

"इस बार पूसा कृषि विज्ञान मेला मार्च 2 से 4 तक लगाया जाएगा। मेले का उद्घाटन 2 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।"

पूसा कृषि विज्ञान मेले का मुख्य आकर्षण क्या होगा

अगर आप भी संरक्षित खेती, प्राकृतिक खेती और
मोटे अनाजों के बारे जानकारी चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है, पूसा कृषि विज्ञान मेला में सारी जानकारियां आपको एक ही जगह पर एक साथ मिल जाएंगी। 

इस बार कृषि मेले में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के अंर्तगत मोटा अनाज आधारित मुल्य श्रृंखला विकास, स्मार्ट खेती/ संरक्षित खेती मॉडल, जलवायु तन्यक एवं संपोषक, कृषि विपणन एवं निर्यात, किसानों के नवाचार- संभावनाएं एवं समस्याएं, किसान उत्पादक संगठन- स्टार्टअप लिंकेज जैसी जानकारियां दी जाएंगी। 

ये भी पढ़े: किसान मोर्चा की खास तैयारी, म‍िलेट्स या मोटे अनाज को बढ़ावा देने का कदम

पूसा कृषि विज्ञान मेले में उन्नतशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा कृषकों के नवाचारों को महत्ता देता है तथा व्यावहारिक कृषि प्रौद्योगिकियों एवं तकनीकों को विकसित और प्रसारित करने वाले प्रतिभावान कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में  लगभग 25-30 उन्नतशील किसानों को उनके नवाचार सृजन और प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए भाकृअनुसं-नवोन्मेषी किसान और भाकृअनुसं-अध्येता किसान पुरस्कारों से सम्मानित करता है । 

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान वर्ष 2023 के भाकृअनुसं-नवोन्मेषी किसान और भाकृअनुसं-अध्येता किसान पुरस्कारों के लिए योग्य नवोन्मेषी कृषकों के आवेदन आमंत्रित करता है, जिन्हें मार्च 2-4, 2023 के दौरान आयोजित होने वाले पूसा कृषि विज्ञान मेले में प्रदत्त किया जाएगा। 

मेरीखेती की टीम भी इस कृषि मेले में उपस्थित रहने वाली है अगर आप इस मेले से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/c/MeriKheti/ पर देख सकते है।

पूसा कृषि विज्ञान मेला का किया जा रहा आयोजन किसानों को दी जाऐंगी यह जानकारियाँ

पूसा कृषि विज्ञान मेला का किया जा रहा आयोजन किसानों को दी जाऐंगी यह जानकारियाँ

पूसा में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कृषि विज्ञान मेला आयोजित होने वाला है। ऐसे में यदि आप कृषि की आधुनिक तक़नीक मतलब की स्मार्ट कृषि के विषय में जानकारी लेना चाहते हैं, तब पूसा कृषि विज्ञान मेले में आपकी उपस्थिति बेहद जरुरी है। 

आपको बतादें कि प्रति वर्ष भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा (ICAR) एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (IARI) माध्यम से कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया जाता है। 

जिसकी प्रतीक्षा पूरे भारत के किसान भाइयों को रहती है। यह तीन दिवसीय मेला 2 मार्च से आरंभ हो रहा है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी द्वारा किया जायेगा।

इस थीम के अनुरूप रहेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023

पूसा कृषि विज्ञान मेला का आयोजन 2 से 4 मार्च 2023 को मेला ग्राउंड पूसा, दिल्ली में होने जा रहा है। फिलहाल, पूसा कृषि विज्ञान मेला विशेष रूप से “
श्री अन्न (मोटे अनाजों) के माध्यम से पोषण, खाद्यान्न एंव पर्यावरण सुरक्षा” थीम के अनुरूप होगा।

किसानों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

आपको बतादें कि पूसा मेले के अंतर्गत ना सिर्फ संस्थान के माध्यम से विकसित विभिन्न फसलों के उम्दा प्रमाणित बीज न्यूनतम भावों पर मुहैय्या किए जाते हैं। 

साथ ही, किसानों को कृषि व खेती-किसानीं से जुड़ी नवीन तकनीकों से परिचित कराया जाता है। साथ ही, खेती-बाड़ी में किसान भाइयों को हो रही समस्याओं का निराकरण भी कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से दिया जाएगा।

पूसा कृषि विज्ञान मेले से जुड़ी जानकारियां

पूसा कृषि विज्ञान मेला एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसको प्रति वर्ष बेहद उत्साहित होकर मनाया जाता है। मेले के दौरान बड़ी तादात में निजी संस्थान, संगठन वैज्ञानिक और किसान भाई हिस्सा लेते हैं। मेले का लक्ष्य कृषि क्षेत्र में जारी की जा रही नवीन उम्दा तकनीकों के विषय में किसानों के मध्य जागरूकता के अभाव को दूर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में होने जा रहा है 2-4 मार्च को पूसा कृषि विज्ञान मेला जाने यहां क्या होगा खास 

साथ ही, इसका उद्देश्य किसान भाइयों को स्थिर कृषि के तरीकों के संबंध में शिक्षित करना है। साथ ही, यह भी है, कि वह स्वस्थ फसलों का उत्पादन करने के लिए इसका इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं।

इस मेला में एग्रोकेमिकल्स का इस्तेमाल और उन्हें लाभान्वित करने वाली विभिन्न योजनाओं से भी अवगत किया जाता है।

पूसा कृषि विज्ञान मेले में किसान जरूर जाएं

किसान भाइयों को पूसा कृषि विज्ञान मेले के अंतर्गत खेती में मॉडर्न प्रौद्योगिकी, मोटे अनाजों, आधुनिक कृषि, संरक्षित खेती से संबंधित जानकारियों प्राप्त होंगी। 

यदि किसान भाई अपने आप को आधुनिक कृषि से अपडेट करना चाहते हैं। तब आप उसके लिए 2 से 4 मार्च 2023 को मेला ग्राउंड पूसा, दिल्ली में आयोजित होने वाले “पूसा कृषि विज्ञान मेला- 2023” में अवश्य शम्मिलित हों।

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में 17 से 19 अक्टूबर को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में 17 से 19 अक्टूबर को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा

सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी में 17 से 19 अक्टूबर में कृषि मेले का बिगुल बज चुका है। तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला कृषि कुंभ के तौर पर आयोजित किया जाएगा। मेले में किसानों की प्रत्येक समस्या का निराकरण किया जाएगा एवं नई-नई जानकारी प्रदान की जाऐंगी। मेले का प्रमुख आकर्षण केन्द्र पशु प्रदर्शनी होगी। 17, 18 और 19 अक्टूबर को लगने वाले कृषि मेले की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पशु प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण विवि के कुलपति का कहना है, कि मेले को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाऐंगे। मेले में पशु प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण होगी। प्रदर्शनी में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान अपने पशुओं को लेकर पहुंचगे।

  

विशेषज्ञ देंगे किसानों को जानकारी

मेले में हर दिन किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों को कृषि वैज्ञानिक नए रिसर्च की जानकारी देंगे। कृषि विशेषज्ञ फसलों में लगने वाले रोग व उनके उपचार की जानकारी देंगे। किसानों को बताया जाएगा कि कैसे वह प्रतिकूल मौसम में फसलों का प्रबंधन करें ताकि उत्पादन प्रभावित न हो। आपको जानकर हर्ष होगा, कि अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी दिनांक 17-19 अक्टूबर 2023 तक विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
रोग व कीटों से जुड़ी समस्त समस्याओं के हल हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ

मेले का मुख्य आकर्षण एवं स्थान

मेले में पशु प्रदर्शनी, ड्रोन का सजीव प्रदर्शन, मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह, कृषि उद्योग प्रदर्शनी, मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित होंगे। अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में किया जाएगा। जो कि दिल्ली - देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर दिल्ली से तकरीबन 56 किलोमीटर और मेरठ शहर से करीब 10 किमी की दूरी पर सिवाया मोदीपुरम में स्थित है।

दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक होगा

दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक होगा

किसान भाईयों के लिए एक अच्छा समाचार है। दिल्ली में 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक पूसा कृषि विज्ञान मेला लगेगा। इस लेख में जानिए मेले में इस बार क्या खास रहेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा संस्थान) में 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक कृषि विज्ञान मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस बार ‘कृषि उद्यमिता से समृध्द किसान’ थीम पर आधारित मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। 

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मेले की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार 3 दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला 28 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इस बार मेले का विषय ‘कृषि उद्यमिता से समृध्द किसान’ है। इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि मेले का मुख्य आकर्षण किसानों को पूसा बासमती की किस्मों के बीज उपलब्ध कराऐ जाएंगे। इसके साथ ही मेले में कई तरह के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

किसानों को किस फसल की किन-किन किस्मों के पर्याप्त बीज मिलेंगे ? 

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पूसा संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की उन्नत प्रजातियों का गुणवत्ता पूर्ण बीज कृषकों को प्रति वर्ष दिया जाता हैं। इस वर्ष पूसा संस्थान धान की नवीन विकसित किस्में पूसा बासमती 112, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1850, पूसा बासमती 1886 और पूसा बासमती 1728, तथा पूसा बासमती 1692 जैसी इन बहुत सी किस्मों का बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें: किसान धरमिंदर सिंह ने यांत्रिक रोपाई तकनीक से धान की रोपाई कर बेहतरीन उत्पादन अर्जित किया

विगत वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में बीज की कम मात्रा होने की वजह से बासमती धान की किस्मों के बीज सीमित मात्रा में मुहैय्या कराऐ गए थे। इस किसानों को काफी समस्याओं और आई थी। परंतु इस बार पूसा संस्थान पुख्ता इंतजाम किए हैं। डॉ अशोक कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस बार (कृषि विज्ञान मेला 2024) सभी किस्मों के बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में दिए जाएंगे।

क्या किसान भाई ऑनलाइन माध्यम से यहां बुकिंग कर सकते हैं ?

इस बार पूसा संस्थान द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था उपलब्ध की गई हैं। किसान संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर जाकर अपनी बुकिंग कर लें। इसके जरिए से कोई भी किसान अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी किस्म की कितनी भी बीज की मात्रा को बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान आप पेमेंट भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकतें हैं। पेमेंट करने पर आपको इसका रसीद नंबर प्रदान किया जायेगा। इसको लेकर आप मेले में जायेंगे तो आपको कहीं भी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सीधे काउंटर पर जाकर अपने बीज को हांसिल कर सकते हैं।

पूसा कृषि विज्ञान मेला किसानों के

पूसा कृषि विज्ञान मेला किसानों के "दिल्ली चलो मार्च" के चलते हुआ स्थगित

भारत कृषि से संबंधित तकनीकी नवाचारों और सबसे नवीन खेती प्रणालियों का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली में 28 फरवरी से 1 मार्च, 2024 तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन होने जा रहा था। 

 जो कि "दिल्ली चलो मार्च" के चलते कुछ कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया है। यह मेला न केवल किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, बल्कि आगामी समय की खेती के लिए नए दिशा-निर्देश प्रदान करेगा। 

पूसा का वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने कहा है, कि जैसे ही मेला की तिथि सुनिश्चित होगी, तुरंत किसानों को सूचित कर दिया जाएगा। 

पूसा मेले की विभिन्न निम्नलिखित विशेषताएं 

  1. तकनीकी प्रदर्शनियां: इस मेले में कृषि तकनीकों के प्रदर्शन का एक विशेष आकर्षण है। नवीनतम किसान यंत्र, स्मार्ट खेती तकनीक, बीज विकास और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों पर प्रदर्शन होगा। 
  2. विभिन्न विषयों पर सेमिनार और कार्यशालाएं: विभिन्न खेती से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी जो किसानों को नई तकनीकों और अनुसंधानों से अवगत कराएंगी। 
  3. किसान-उद्यमी मिलन सभा: इस मेले में किसानों और उद्यमियों के बीच एक मिलन सभा आयोजित की जाएगी, जो उन्हें अपने अनुसंधान और उत्पादों को एक दूसरे के साथ साझा करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेगी। 
  4. आर्थिक योजनाएं और समर्थन: सरकार के प्रति किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, इस मेले में विभिन्न योजनायें और समर्थन कार्यक्रम भी होंगे। 
  5. बीज की ऑनलाइन बुकिंग: इस साल बीजों की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। किसान पूसा संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से बीजों की बुकिंग और पेमेंट कर सकते हैं।