दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक होगा

Published on: 25-Jan-2024

किसान भाईयों के लिए एक अच्छा समाचार है। दिल्ली में 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक पूसा कृषि विज्ञान मेला लगेगा। इस लेख में जानिए मेले में इस बार क्या खास रहेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा संस्थान) में 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक कृषि विज्ञान मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस बार ‘कृषि उद्यमिता से समृध्द किसान’ थीम पर आधारित मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। 

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मेले की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार 3 दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला 28 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इस बार मेले का विषय ‘कृषि उद्यमिता से समृध्द किसान’ है। इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि मेले का मुख्य आकर्षण किसानों को पूसा बासमती की किस्मों के बीज उपलब्ध कराऐ जाएंगे। इसके साथ ही मेले में कई तरह के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

किसानों को किस फसल की किन-किन किस्मों के पर्याप्त बीज मिलेंगे ? 

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पूसा संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की उन्नत प्रजातियों का गुणवत्ता पूर्ण बीज कृषकों को प्रति वर्ष दिया जाता हैं। इस वर्ष पूसा संस्थान धान की नवीन विकसित किस्में पूसा बासमती 112, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1850, पूसा बासमती 1886 और पूसा बासमती 1728, तथा पूसा बासमती 1692 जैसी इन बहुत सी किस्मों का बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें: किसान धरमिंदर सिंह ने यांत्रिक रोपाई तकनीक से धान की रोपाई कर बेहतरीन उत्पादन अर्जित किया

विगत वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में बीज की कम मात्रा होने की वजह से बासमती धान की किस्मों के बीज सीमित मात्रा में मुहैय्या कराऐ गए थे। इस किसानों को काफी समस्याओं और आई थी। परंतु इस बार पूसा संस्थान पुख्ता इंतजाम किए हैं। डॉ अशोक कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस बार (कृषि विज्ञान मेला 2024) सभी किस्मों के बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में दिए जाएंगे।

क्या किसान भाई ऑनलाइन माध्यम से यहां बुकिंग कर सकते हैं ?

इस बार पूसा संस्थान द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था उपलब्ध की गई हैं। किसान संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर जाकर अपनी बुकिंग कर लें। इसके जरिए से कोई भी किसान अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी किस्म की कितनी भी बीज की मात्रा को बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान आप पेमेंट भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकतें हैं। पेमेंट करने पर आपको इसका रसीद नंबर प्रदान किया जायेगा। इसको लेकर आप मेले में जायेंगे तो आपको कहीं भी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सीधे काउंटर पर जाकर अपने बीज को हांसिल कर सकते हैं।

श्रेणी