Ad

gladiolus

ग्लैडियोलस फूलों की खेती से किसान भाई होंगे मालामाल

ग्लैडियोलस फूलों की खेती से किसान भाई होंगे मालामाल

ग्लैडियोलस एक बहुत ही सुन्दर फूल है जो ज़्यादातर कलकत्ता, कलिंगपोंग, मणिपुर और श्रीलंका में बड़ी मात्रा में उगाया जाता है। इस फूल को लोग कट फ्लावर के रूप में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इन फूलों के पौधे 2 से लेकर 8 फीट तक ऊंचे होते हैं। ग्लैडियोलस के फूल कई तरह के रंगों में निकलते हैं। पेड़ की एक दंडी में या तो एक रंग के अन्यथा 2 या तीन रंगों के फूल एकसाथ निकलते हैं। पेड़ की एक स्पाईक या एक दंडी में 15 से 25 फूल तक आ सकते हैं। बहुरंगी किस्मों के साथ-साथ फूलों का आकार और फूल के लम्बे दिनों तक तरोताजा बने रहने के कारण ग्लैडियोलस फूलों की मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है। भारतीय उपमहाद्वीप में यह फूल का पौधा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि ग्लैडियोलस फूल का पौधा हर मौसम में अपना प्रसार करता है। फूल देता है। इसकी खेती हिमालय की जलवायु के साथ-साथ तराई के मैदानों और पहाड़ी इलाकों में बेहद आसानी से की जा रही है। ग्लैडियोलस के फूलों को गमलों, सड़कों, बगीचों और पार्कों में उगाने से उस जगह की रमणीयता बढ़ जाती है।
ये भी देखें: इस मनमोहक कश्मीरी फूल को अब गमले में भी उगाया जा सकता है
अगर वर्तमान में देखा जाए तो दुनिया भर में ग्लैडियोलस फूलों की 260 प्रजातियां पाई जाती हैं। भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा ये फूल एशिया, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और उष्ण कटिबंधीय अफ्रीका में भारी मात्रा में पाए जाते हैं। सजावट के साथ-साथ ग्लैडियोलस के फूलों का औषधीय रूप में भी उपयोग किया जाता है। इन फूलों का इस्तेमाल दस्त और पेट की गड़बड़ी के उपचार में किया जाता है। इनके फूल पेड़ की दंडी पर एक बार खिलने पर 15 दिनों तक खिले रहते हैं। ग्लैडियोलस एक लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'तलवार'। इसके फूलों का आकार तलवार जैसा होता है। इन दिनों अगर भारतीय महाद्वीप की बात करें तो ग्लैडियोलस फूलों का उपयोग गुलदस्ते बनाने में, शादी और पार्टी आदि कार्यक्रमों में किया जाता है। ग्लैडियोलस की कुछ अद्वितीय विशेषताओं के कारण बाजार में इसकी मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

ग्लैडियोलस फूलों को उगाने के लिए चाहिए इस तरह की भूमि और जलवायु

वैसे तो ग्लैडियोलस के फूलों की खेती करने के लिए हर तरह की मिट्टी उपयुक्त होती है। लेकिन यदि बलुई दोमट मृदा जिसका Ph मान 5.5 से 6.5 के मध्य हो, ऐसी मिट्टी इन फूलों के उत्पादन में बेहतर परिणाम दे सकती है। साथ ही इसके के लिए ऐसी भूमि का चुनाव करना चाहिए जहां सूरज की रोशनी दिन भर रहती हो और पानी के निकासी की उचित व्यवस्था हो। ग्लैडियोलस फूलों की खेती के लिए न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस उपयुक्त होता है। इनके पेड़ों को बरसात से सुरक्षित रखना चाहिए। पेड़ों पर तेज धूप लगने के कारण ये पेड़ ज्यादा फूलों का उत्पादन कर सकते हैं।

ऐसे करें भूमि की तैयारी एवं बुवाई

खेत की 2 से लेकर 3 बार अच्छे से जुताई कर लें। इसके बाद मध्य नवंबर से मध्य दिसम्बर के बीच ग्लैडियोलस के कंदों की अलग-अलग क्यारियों में बुवाई करें। बुवाई करते समय हर कंद के बीच 20 सेंटीमीटर की दूरी रखना आवश्यक है। इसके साथ ही कंदों को 5 सेमी की गहराई में बुवाई करना चाहिए। क्यारियों के अलावा मेड़ो की लाईन में भी कंदों की बुवाई की जा सकती है। इससे पेड़ों में निंदाई गुड़ाई, बुवाई, उर्वरक देना, मिट्टी चढ़ाना आदि बेहद आसानी से हो सकता है। ग्लैडियोलस की फसल में कम से कम 4 से 5 बार तक निंदाई-गुड़ाई की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही कम से कम दो बार पौधों पर मिट्टी चढ़ानी चाहिए। इससे पेड़ को मजबूती मिलती है और पेड़ हवा से गिरने से बच जाते हैं, इससे किसानों को नुकसान नहीं होता।

ऐसे दें खाद एवं उर्वरक

खेत में सड़ी-गली गोबर की खाद 5 कि.ग्रा. प्रति वर्गमीटर के हिसाब से डालें। इसके साथ ही खेत की जुताई करते समय नाईट्रोजन 30 ग्रा., फास्फोरस 20 ग्रा., पोटाश 20 ग्रा. प्रति वर्गमीटर के हिसाब से डाल दें। इसके अलावा प्रति हेक्टेयर की दर से 200 किग्रा नाईट्रोजन, 400 कि.ग्रा. फास्फोरस तथा 200 कि.ग्रा. पोटाश उर्वरक के रूप में खेत में डालें।

इस प्रकार से करें ग्लैडियोलस की फसल में सिंचाई

ग्लैडियोलस की फसल में 10 से 15 दिनों के बीच सिंचाई करते रहें। इसके अलावा गर्मियों के दिनों में हर 5 दिन में सिंचाई करें। सिंचाई करने के बाद ध्यान रखें कि खेत या क्यारी में पानी भरा न रहे। खेत में सिर्फ पर्याप्त नमी बनी रहनी चाहिए।

ऐसे करें इस फसल में कीटों व रोगों की रोकथाम

इस फसल में झुलसा रोग, कंद सड़न रोग एवं पत्तियों के सूखने की बीमारी लगना एक आम बात है। इन रोगों के नियंत्रण के लिए किसान भाई डाईथेन एम 45, बाविस्टीन अथवा बेलनेट के घोल का 10 से 12 दिन के अंतराल पर छिडक़ाव कर सकते हैं। इसके अलवा कीटों की बात की जाए तो इसमें माहू एवं लाल सुंडी का हमला होता है, जिनसे निपटने के लिए किसान भाई रोगोर 30 ई. सी. को पानी में मिलाकर स्प्रे की सहायता से छिड़काव करें।
ये भी देखें: बारह महीने उपलब्ध रहने वाले इस फूल की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे किसान

फूलों की तुड़ाई

बुवाई के 65-90 दिनों के बाद पेड़ फूल देने लगते हैं। इन फूलों की तुड़ाई पुष्प दंडिका के साथ करें तथा पुष्प दंडिका को पानी की बाल्टी में डुबो कर रखें। इससे पुष्प लंबे समय तक तरोताजा बने रहेंगे। फूलों की तुड़ाई करने से पहले अगर सिंचाई कर दी जाती है तो फूलों में पानी का प्रवाह बना रहता है और फूल आसानी से मुरझाते नहीं हैं।

ग्लैडियोलस की भारत में उपयोग की जाने वाली किस्में

वैसे तो दुनिया में ग्लैडियोलस की बहुत सारी किस्में उपयोग की जाती हैं। लेकिन भारत में अग्निरेखा, मयूर, सुचित्रा, मनमोहन, सपना, पूनम, नजराना, अप्सरा, मनोहर, मुक्ता, अर्चना, अरूण और शोभा किस्में प्रसिद्ध है। भारत में किसान भाई ज्यादातर इन्हीं किस्मों के कंदों की बुवाई करते हैं।
ये भी देखें: इस फूल की खेती कर किसान हो सकते हैं करोड़पति, इस रोग से लड़ने में भी सहायक

ग्लैडियोलस की खेती में लगने वाली लागत

ग्लैडियोलस की खेती में मुख्य रूप से कंदों की लागत गिनी जाती है। इसकी खेती में एक एकड़ में 1 लाख कंद लगाए जाते हैं और एक कंद की कीमत 3 से लेकर 5 रुपये के बीच होती है। इस हिसाब से एक एकड़ खेत में कंदों की बुवाई में 3 से लेकर 5 लाख रुपये तक का खर्चा आ सकता है।
इन फूलों का होता है औषधियां बनाने में इस्तेमाल, किसान ऐसे कर सकते हैं मोटी कमाई

इन फूलों का होता है औषधियां बनाने में इस्तेमाल, किसान ऐसे कर सकते हैं मोटी कमाई

रबी की फसलों की कटाई का दौर चल रहा है। कुछ ही दिनों बाद खेत खाली हो जाएंगे। इस बीच किसान ऐसी फसलों का चयन कर सकते हैं जो कम समय में ज्यादा कमाई दे सकें। इस कड़ी में हम आपको ऐसे फूल के बारे में बताने जा रह हैं जिसकी खेती करके किसान कम समय में मोटी कमाई कर सकते हैं। फूलों की खेती की तरफ बढ़ते हुए रुझान को देखते हुए कई राज्यों की सरकारें फूलों की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी भी मुहैया करवाती हैं। गर्मियों में बचे हुए समय में किसान भाई ग्लेडियोलस के फूलों की खेती बेहद आसानी से कर सकते हैं। यह फूल औषधीय गुणों से युक्त होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल औषधियां बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही ग्लेडियोलस के फूलों का इस्तेमाल कट फ्लॉवर्स, क्यारियों, बॉर्डर, बागों और गमलों की शोभा बढ़ाने के लिए किया जाता है। बाजार में इन दिनों इस फूल की जबरदस्त मांग है।

बाजार में उपलब्ध ग्लेडियोलस की उन्नतशील प्रजातियां

वैसे तो ग्लेडियोलस की 10 हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन कुछ प्रजातियां मशहूर हैं, जिनकी खेती भारत के उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में की जाती हैं। इनमें से स्नो क्वीन, सिल्विया, एपिस ब्लासमें , बिग्स ग्लोरी, टेबलर, जैक्सन लिले, गोल्ड बिस्मिल, रोज स्पाइटर, कोशकार, लिंके न डे, पैट्रीसिया, जार्ज मैसूर, पेंटर पियर्स, किंग कीपर्स, किलोमिंगो, क्वीन, अग्नि, रेखा, पूसा सुहागिन, नजराना, आरती, अप्सरा, सोभा, सपना एवं पूनमें जैसी प्रजातियां बड़ी मात्रा में उपयोग में लाई जाती हैं।

भूमि की तैयारी और बुवाई

भूमि को तैयार करते वक्त मिट्टी की जांच अवश्य करवा लें। ग्लेडियोलस की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.5 के मध्य होना चाहिए। साथ ही ऐसी भूमि का चुनाव करना चाहिए जहां सूरज की पर्याप्त रोशनी रहती हो। साथ पानी निकास की उचित व्यवस्था हो। यह भी पढ़ें: ग्लैडियोलस फूलों की खेती से किसान भाई होंगे मालामाल ग्लेडियोलस की खेती के लिए जमीन की 2 से 3 बार अच्छे से जुताई करना चाहिए। इसके बाद मिट्टी को भुरभुरा होने तक छोड़ दें। ग्लेडियोलस की फसल कंदों के रूप में बोई जाती है। जिसे अप्रैल तथा अक्टूबर में बोया जा सकता है। एक हेक्टेयर भूमि पर बुवाई के लिए लगभग 2 लाख कंदों की जरूरत होती है। कंदों की बुवाई कतार में करनी चाहिए। कंद को 5 सेंटीमीटर की गहराई पर लगाना चाहिए, साथ ही पौधे से पौधे की दूरी 20 सेंटीमीटर रहनी चाहिए।

सिंचाई का प्रबंधन

खेत में पहली सिंचाई घनकंदों के अंकुरण के बाद करनी चाहिए। इसके बाद गर्मियों में 5-6 के बाद सिंचाई करते रहें। यदि यह फसल आपने सर्दियों के मौसम में बोई है तो सिंचाई 10-12 दिन के अंतराल में करें। सिंचाई के वक्त ध्यान रखें की पानी खेत में जमा न होने पाए। साथ ही जब फसल पीली हो जाए तब सिंचाई बंद कर दें।

फूलों के कटाई का समय

फूलों की कटाई पूरी तरह से ग्लेडियोलस की किस्मों पर निर्भर करती है। अगेती किस्मों में कंदों की बुवाई के लगभग 60-65 दिन बाद कटाई शुरू हो जाती है। जबकि मध्य किस्मों 80-85 दिनों बाद तथा पछेती किस्मों में 100-110 दिनों बाद फूलों की कटाई प्रारंभ हो जाती है। यह भी पढ़ें: इन फूलों की करें खेती, जल्दी बन जाएंगे अमीर

बाजार में है ग्लेडियोलस के फूलों की जबरदस्त मांग

चूंकि इन फूलों का उपयोग सजावट के लिए किया जाता है, इसलिए हर समय बाजार में इनकी मांग बनी रहती है। ग्लेडियोलस के फूलों का ज्यादातर उपयोग शादियों और होटलों में सजावट के लिए किया जाता है। इसके साथ ही गुलदस्ते बनाने में भी इनका उपयोग किया जाता है। इसलिए किसान भाई इसकी खेती करके फूलों को ऊंचे दामों पर बेंच सकते हैं और बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।