Ad

review

जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में 

जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में 

किसान भाइयों जैसे की आप जानते है, स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर आज कल किसानों द्वारा बहुत पसंद किये जाते है। स्वराज कंपनी का Swaraj 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। 

swaraj tractor 855  कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। स्वराज ट्रैक्टर कीमत 855 भी भारत के किसानो के बजट के अनुसार है। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए है जिससे किसानों को फायदा होगा। इस ट्रैक्टर के नए फीचर्स और swaraj 855 price ट्रैक्टर प्राइस को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

स्वराज कंपनी के बारे में 

स्वराज ट्रैक्टर्स की स्थापना 1974 में आत्मनिर्भर होने और भारत का पहला स्वदेशी ट्रैक्टर विकसित करने के मिशन के साथ की गई थी। 

आज स्वराज एक तेजी से बढ़ती कंपनी है, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी का एक विस्तृत पोर्टफोलियो है, और भारत में शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांडों में मजबूती से खड़ा है। 

हम विभिन्न खेती की जरूरतों के लिए 15Hp से 65Hp तक के ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला का निर्माण करते हैं, जिसमें आर्द्रभूमि के लिए 4WD ट्रैक्टर और बागवानी के लिए विशेष ट्रैक्टर शामिल हैं। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 

swaraj 855 new model में कंपनी ने शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है  

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 हप श्रेणी और 3307cc का इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और swaraj 855 का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है।

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में एयर क्लीनर की बात करें  तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है। 

ट्रैक्टर फ्रंट डिज़ाइन 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सएल एडजस्टेबल दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे फ्रंट में अंदर की तरफ हैलोजन लाइट दी गयी है जो ट्रैक्टर के लुक को और भी अच्छा बनाता है। फ्रंट में ऊपर की तरफ स्वराज की ब्रांडिंग भी दी गयी है।    

स्वराज ट्रैक्टर 855 FE शुद्ध शक्ति प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रतिष्ठित ट्रैक्टर है, यह ट्रैक्टर कठिन क्षेत्र संचालन और कठोर मिट्टी के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

यह दिशा नियंत्रण वाल्व, मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच आदि जैसी सुविधाओं से लैस है। यह एम बी हल, स्ट्रॉ मेकिंग मशीन, रोटावेटर, जेनसेट कंप्रेसर जैसे अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ट्रांसमिशन टाइप 

Swaraj tractor 855 ट्रैक्टर में  गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में कंपनी ने बदलाव किया है पहले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती थी। इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है।

यह भी पढ़ेंस्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीजटारगेट

स्टीयरिंग टाइप 

इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को कम से कम जगह में आसानी से मोड़ा जा सकता है। पावर स्टीयरिंग होने से चालक को ट्रैक्टर चलाने में भी आसानी होती है।

ब्रेक 

इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक होने से ट्रैक्टर को कठिन फिसलन की स्थिति में भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

ब्रेक के साथ ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस काफी बेहतरीन है। swaraj 855 fe price भी इसके फीचर्स के आधार पर तय की गयी है।

यह भी पढ़ेंSwaraj Tractor: गया खेती का भी Code

पीटीओ पावर

स्वराज 855 एफई मल्टी स्पीड पीटीओ और सीआर पीटीओ के साथ 540/1000 प्रति घंटे की क्रांतिकारी रफ्तार से आता है। यह खेत में प्रदर्शन को बढ़ाता है। स्वराज ट्रैक्टर 855 पीटीओ एचपी 42.9 एचपी का है।

लिफ्टिंग कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। हाइड्रोलिक्स स्वराज 855 में 60 लीटर का ईंधन टैंक है। स्वराज 855 का माइलेज बहुत अच्छा और परफॉर्म करने वाला है। 

इस ट्रैक्टर में लाइव हाइड्रोलिक्स:  स्थिति नियंत्रण: किसी भी वांछित ऊंचाई पर निचले लिंक को पकड़ने के लिए है,स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण: एक समान गहराई बनाए रखने के लिए है और मिश्रण नियंत्रण: इष्टतम फ़ील्ड आउटपुट के लिए है। 

लिंकेज: श्रेणी- I और II प्रकार के कार्यान्वयन पिनों के लिए उपयुक्त 3 बिंदु लिंकेज इस ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा प्रदान किये गए है।  

ट्रैक्टर डाइमेंशन्स और वजन

  • 855 swaraj ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3614 mm है और ट्रैक्टर की कुल 1802 mm चौड़ाई है। 
  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2274 mm का इस ट्रैक्टर में है।  
  • स्वराज ट्रैक्टर का कुल वजन 2410 किलोग्राम है।  

टायर 

ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50x16 आकर के प्रदान करती है। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90x28 और 16.90x28 आकार के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है।

यह भी पढ़ेंभारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर Price?

Swaraj 855 FE Price ट्रैक्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है। स्वराज 855 4x4 Price में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। 

स्वराज 855 न्यू मॉडल की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। इसके आलावा स्वराज 744 xt 52 hp कीमत भी किसानों के बजट में आती है। 

स्वराज ट्रैक्टर के बारे में मेरा क्या कहना है?

किसान भाइयों मेरा मानना है की स्वराज 855 FE ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर खेती में काम करते समय अच्छी खिचाई करता है। 

हैरो (Harrow), कल्टीवेटर(Cultivator), रोटावेटर (Rotavator) और थ्रेशर जैसे कार्य करने के लिए ये ट्रैक्टर बहुत ही उत्तम है। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानों के बजट के हिसाब से निर्धारित की है। 

अगर आप मेरी मानते है तो आप इस ट्रैक्टर को खरीद कर अपने खेती को कार्य को उसने से कर सकते है और खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते है। 

John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर कम माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर कम माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

खेती की लागत को कम करने के लिए किसान भाई एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहाँ 40 HP पावर वाला इंजन है जो फ्यूल एफिशिएंट तकनीक का उपयोग करता है। इस इंजन की माइलेज 2100 आरपीएम के साथ आती है। भारत में कृषकों के लिए ट्रैक्टर, हार्वेस्टर तथा विभिन्न अन्य कृषि यंत्रों को निर्मित करने के लिए जॉन डियर कंपनी को पहचाना जाता है। कंपनी के ट्रैक्टर आपको आधुनिक तकनीक के साथ उपलब्ध हो जाते हैं, जो खेती के खर्चे को घटाने का कार्य करती है। यदि आप भी खेतीबाड़ी के खर्चे को घटाने के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। बतादें, कि कंपनी के इस ट्रैक्टर में 40 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को फ्यूल एफिशिएंट तकनीक के साथ तैयार किया है, जो 2100 आरपीएम के साथ शानदार माइलेज प्रदान करता है।

जॉन डियर 5105 4WD की विशेषताएं क्या-क्या हैं

बतादें, कि इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको 2900 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन उपलब्ध हो जाता है, जो 40 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में Dry Type, Dual element एयर फिल्टर आता है। साथ ही, इसका इंजन 2100 आरपीएम पैदा करती है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 34.4 HP है। कंपनी ने अपने इस 5105 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 1810 किलोग्राम के कुल वजन के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3410 MM लंबाई तथा 1750 MM चौड़ाई के साथ 1970 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर का मिनीमम टर्निंग रेडियरस 2900 MM निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:
जानिए जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं के बारे में

जानें जॉन डियर 5105 4WD की कीमत तथा वारंटी के बारे में

भारत में जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.90 लाख से 8.50 लाख रुपये तय की गई है। इस 5105 4WD ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत भिन्न-भिन्न राज्यों में वहां के आरटीओ पंजीकरण और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर के साथ 5 वर्ष तक की वारंटी देती है।