भारत के 7 सबसे शक्तिशाली 50 HP ट्रैक्टर – हर किसान की पहली पसंद

Published on: 27-Aug-2025
Updated on: 27-Aug-2025

2025 के 50 HP रेंज में 7 बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल्स    

50 एचपी क्षमता वाले ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। इन ट्रैक्टरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें उच्च इंजन पावर और दमदार हाइड्रोलिक क्षमता होती है, जिससे ये खेती के लगभग सभी कामों के लिए भरोसेमंद विकल्प बन जाते हैं। चाहे खेत की जुताई हो, बीज बोना हो, सिंचाई के लिए पानी खींचना हो या भारी ट्रॉली खींचनी हो, 50 एचपी ट्रैक्टर इन सभी कार्यों को आसानी से संभाल सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको भारत के 7 बेस्ट 50 HP ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे। 


स्वराज 744 XT (Swaraj 744 XT)

स्वराज 744 XT ट्रैक्टर स्वराज ब्रांड का 50 HP ट्रैक्टर हैं। इस ट्रैक्टर में स्वराज कंपनी ने शक्तिशाली इंजन प्रदान किया ह जिससे किसान आसानी से सभी कार्य कर सकते हैं। स्वराज 744 एक्सटी एक नए शक्तिशाली और ईंधन कुशल इंजन के साथ आता है, जिसमें अपनी श्रेणी में सबसे अधिक इंजन डिस्प्लेसमेंट और टॉर्क है। महिंद्रा का यह मॉडल लेज़र लेवलर, एमबी प्लाउ और टिपिंग ट्रॉली जैसे उपकरणों के साथ कुशलतापूर्वक काम करता है।


स्वराज 744 XT ट्रैक्टर के फीचर्स

  • स्वराज 744 XT ट्रैक्टर में 50 एचपी का इंजन दिया गया हैं। इस ट्रैक्ट्रर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3478 CC दी गयी हैं। 
  • स्वराज 744 एक्सटी में सिलेंडर 3 दिए गए हैं और इंजन रेटेड आरपीएम 2000 इस ट्रैक्टर में देखने को मिलते हैं। 
  • इसके Oil Immersed ब्रेक किसानों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं साथ ही इसमें कांस्टेंट मेश और स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया हैं। 
  • इस आधुनिक ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है और ईंधन टैंक क्षमता 65 लीटर है।
  • Swaraj 744 XT की कीमत 7.52 से लेकर 7.82 लाख रुपये है, जो भारतीय किसानों के बजट में है।

मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप (Massey Ferguson 7250 Power Up)

यह ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड का ट्रैक्टर हैं जो की शक्तिशाली इंजन और पावर के साथ में आता हैं। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने किसानों के लिए आधुनिक फीचर्स प्रदान किए हैं जिससे की सभी प्रकार के उपकरणों को आसानी से इस ट्रैक्टर से चलाया जा सकता हैं। मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप 50 एचपी का दमदार ट्रैक्टर हैं। 


ये भी पढ़ें: भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर


मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप ट्रैक्टर के फीचर्स

  • Massey Ferguson 7250 Power Up ट्रैक्टर में अधिक माइलेज वाला 50 HP का इंजन दिया गया हैं। ट्रैक्टर सीमित समय में तेज काम करने की शक्ति रखता है।
  • 3 सिलेंडर, 44 पीटीओ एचपी के साथ मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप 
  • का इंजन 2700 cc पर कार्यकरता है।
  • Massey Ferguson 7250 Power Up ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ Comfimesh  ट्रांसमिशन के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक और पावर स्टीयरिंग है। 
  • इस ट्रैक्टर में 60 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है, जो इसको खेत पर लंबे समय तक काम करने में सक्षम बनाती है। 
  • 2300 किलोग्राम की भारी हाइड्रोलिक क्षमता के कारण भारतीय किसान इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। 
  • Massey Ferguson 7250 Power Up ट्रैक्टर की कीमत ₹ 8.08 to 8.41 लाख तक रखी गयी हैं। 

महिंद्रा 585 DI XP प्लस (Mahindra 585 DI XP PLUS)

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर महिंद्रा ब्रांड का लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल हैं। महिंद्रा 585 DI XP प्लस एक नया और आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर मॉडल है, जिसमें वर्ल्ड-क्लास फीचर्स, कम ईंधन खपत और शक्तिशाली इंजन दिया गया है।इसके अलावा, महिंद्रा 585 DI XP प्लस एक 2x2 ट्रैक्टर है, जो पूरी 6 साल की वारंटी के साथ आता है। यह ट्रैक्टर किसानों को लंबी अवधि तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस लागत का भरोसा देता है।


महिंद्रा 585 DI XP प्लस ट्रैक्टर के फीचर्स

  • यह लोकप्रिय ट्रैक्टर 4-सिलेंडर इंजन से संचालित होता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 2100 RPM पर कुल 50 एचपी की पावर प्रदान करने में सक्षम है।
  • महिंद्रा 585 DI XP PLUS में पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो अब सिंगल क्लच ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। पूरे ट्रांसमिशन सेटअप में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर लगे हैं, जिससे ट्रैक्टर हर प्रकार के कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
  • इस ट्रैक्टर का PTO पावर 45 एचपी है, जिसमें 6-स्पलाइन व्यवस्था दी गई है। यह ट्रैक्टर अपनी ऑन-रोड और ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध है, चाहे खेत का काम हो या परिवहन का।
  • बेहतर संतुलन प्रदान करने के लिए इसमें पिछले टायर का साइज 14.9 x 28 इंच  और सामने के टायर का साइज 7.50 x 16 इंच प्रदान किए गए है।
  • महिंद्रा ब्रांड के इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.50 to 7.80 लाख रूपए तक हैं। कीमत किसानों के बजट अनुसार तय की गई हैं। 

न्यू हॉलैंड 3600-2 एक्सेल (New Holland 3600-2)

न्यू हॉलैंड 3600-2 एक्सेल एक शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं जो की NEW HOLLAND  ब्रांड द्वारा बनाया गया हैं इस ट्रैक्टर में किसानों को नवीनतम फीचर्स मिलते हैं जिससे की खेती के सभी कार्य आसान हो जाते हैं। किसानों के लिए यह बेस्ट ट्रैक्टर हैं जो की कई एकड़ की खेती करते हैं।   


न्यू हॉलैंड 3600-2 एक्सेल ट्रैक्टर के फीचर्स

  • न्यू हॉलैंड 3600-2 एक्सेल ट्रैक्टर भी 50 एचपी का है जो आकर्षक लुक के साथ आता है।
  • न्यू हॉलैंड 3600-2 एक्सेल में 3 सिलेंडर वाला 2931 CC इंजन है, जो 2100 RPM जनरेट करता है इसका इंजन 45 HP PTO पावर देता है।
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और Constant Mesh AFD ट्रांसमिशन के साथ एम् ये ट्रैक्टर आता हैं। 
  •  5 साल की वारंटी के साथ यह ट्रैक्टर 1800 KG वजन उठाने की क्षमता रखता है।
  • न्यू हॉलैंड 3600-2 एक्सेल  शानदार डिजाइन के साथ किफायती और अनोखे साइज में आता है।
  • भारत में न्यू हॉलैंड 3600-2 एक्सेल  की कीमत₹ 8.43 to 8.77 लाख तक जाती है।
     

सोनालिका 745 DI III सिकंदर (Sonalika 745 DI III Sikander)

सोनालिका 745 DI III सिकंदर मॉडल नवीनतम तकनीकी फीचर्स और शक्तिशाली इंजन से लैस है, जो 50 एचपी का आउटपुट प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। सोनालिका ब्रांड का यह ऑपरेटर को आरामदायक और सुरक्षित अनुभव देने के लिए बनाया गया हैं। 


सोनालिका 745 DI III सिकंदर ट्रैक्टर के फीचर्स

  • इस मॉडल में 3510 सीसी इंजन लगा है, जो 3-सिलेंडर यूनिट (3065 सीसी क्षमता) के साथ आता है। यह इंजन 1900 RPM पर 50 एचपी पावर उत्पन्न करता है। 
  • ट्रैक्टर में 6-स्पलाइन PTO शाफ्ट लगी है, जो 40.8 एचपी PTO पावर प्रदान करती है।
  • Sonalika 745 DI III Sikander में रियर टायर का साइज 13.6 x 28 / 14.9 x 28 इंच तथा फ्रंट टायर का साइज 6 x 16 / 7.5 x 16 इंच दिया गया है। 
  • इसमें 55 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबे समय तक लगातार काम करने में मदद करता है। 
  • Sonalika 745 DI III Sikander ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.88 to 7.16 लाख रखी गई हैं।  

कुबोटा MU 5502 (Kubota MU 5502)

कुबोटा MU 5502 ट्रैक्टर खेतों में उच्च प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मॉडल विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयोगी है जिन्हें लंबी अवधि तक खेतों में काम करना होता है और ट्रैक्टर से अधिकतम दक्षता की अपेक्षा होती है। इसकी पावर स्टीयरिंग तकनीक कठिन मोड़ों और भारी उपकरणों के साथ भी बेहतरीन नियंत्रण प्रदान करती है। कुबोटा ट्रैक्टर ब्रांड इस ट्रैक्टर का निर्माण करती हैं।    


कुबोटा MU 5502 ट्रैक्टर के फीचर्स

  • Kubota MU 5502  लोकप्रिय ट्रैक्टर 4-सिलेंडर इंजन से संचालित होता है।
  • इसमें वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 2200 RPM पर कुल 50 एचपी की पावर प्रदान करने में सक्षम है। 
  • Kubota MU 5502ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन के साथ आता है।
  • कुबोटा ब्रांड के इस ट्रैक्टर की कीमत ₹ 9.53 to 9.92 L लाख रूपए तक हैं। कीमत किसानों के बजट अनुसार तय की गई हैं। 

पॉवर ट्रैक यूरो 50 (Powertrac Euro 50)

पॉवर ट्रैक यूरो 50 एक शक्तिसाहली ट्रैक्टर हैं जो की एस्कॉर्ट ट्रैक्टर ब्रांड का एक हिस्सा है। इस ट्रैक्टर को किसानों के काम आसान बने के लिए बनाया गया हैं। पॉवरट्रैक यूरो 50 अपने शानदार लुक, किफायती मूल्य और अनोखे आकार के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। 


पॉवर ट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर के फीचर्स

  • यह एडवांस ट्रैक्टर 50 एचपी की श्रेणी में आता है और बेहद आकर्षक डिजाइन के साथ उपलब्ध है।
  • पॉवरट्रैक यूरो 50 में 3-सिलेंडर का 2761 सीसी इंजन दिया गया है, जो 2000 आरपीएम पर काम करता है और कूलेंट-कूल्ड सिस्टम से ठंडा होता है। इसका इंजन 42.5 एचपी की पीटीओ पावर प्रदान करता है।
  • इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक तथा 5 साल की वारंटी दी गई है। यह आसानी से 2000 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है।
  • पॉवरट्रैक यूरो 50 अपने शानदार लुक, किफायती मूल्य और अनोखे आकार के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। भारत में इसकी कीमत लगभग ₹ 8.09 to 8.42 लाख तक जाती है।

मेरी खेती के इस ब्लॉग में आपको 50 HP रेंज में Top 7 ट्रैक्टर से जुड़ी जानकारी दी गई है। अगर आप खेतीबाड़ी, ट्रैक्टर कंपनियों और नए ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी  प्राप्त करना चाहते हैं तो मेरी खेती पर हर प्रकार की जानकारी आपको मिलती हैं। महिंद्रा, स्वराज, कुबोटा, पावरट्रैक, मैसी फर्ग्यूसन और न्यू हॉलैंड जैसे ब्रांडों के ये मॉडल उन्नत तकनीक, बेहतर पावर, अधिक फ्यूल कैपेसिटी और विश्वसनीय प्रदर्शन के कारण किसानों की पहली पसंद हैं।