इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर: AutoNxt कंपनी के X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से होंगे सभी कार्य आसान

Published on: 29-May-2024
Updated on: 30-May-2024

AutoNxt कंपनी कृषि क्षेत्र को विकसित करने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाती है। कंपनी का उद्देश्य यह है कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी क्योंकि ये ट्रैक्टर डीज़ल की लागत कम करेंगे। 

AutoNxt X45H2 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और मूल्य के बारे में विस्तार से आप यहां जानेंगे।

AutoNxt X45H2 इंजन पावर क्या है?

AutoNxt X45H2 ट्रैक्टर एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की 45 HP की इंजन पावर के साथ में आता है। ट्रैक्टर की बेटरी की पावर 32 KW है। 

ये भी पढ़ें: Massey Ferguson 1035 DI आता है बेहतरीन डिजाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ

AutoNxt X45H2 की बैटरी कितने समय में चार्ज होती है?

इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 8 घंटे का समय लगता है। मतलब की अगर आप एक बार ट्रैक्टर की बैटरी को चार्ज कर लेते है तो आप बिना रूके कई खेतों की जुताई कर सकते है।      

इस ट्रैक्टर के एक बार चार्ज होने के बाद आप इससे 8 घंटे लगातार कार्य कर सकते है। इस ट्रैक्टर से आप 8 एकड़ जमीन की जुताई बिना रूके कर सकते है। 

इस ट्रैक्टर में फसल स्वास्थ्य विश्लेषण जैसे स्मार्ट फीचर्स का उपयोग किया गया है। जिससे किसान फसल से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

AutoNxt X45H2 ट्रैक्टर के फीचर्स

  • इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में आटोमेटिक सिस्टम दिया गया है जिससे की किसानों को सुविधा मिलेगी।
  • इस ट्रैक्टर में आपको फॉरवर्ड स्पीड भी अच्छी मिल जाती है।
  • ऑटोनेक्सट X45H2 का स्टीयरिंग टाइप Smart electrically controlled पावर steering है।
  • मेड इन इंडिया मोटर उच्च टॉर्क अनुप्रयोगों में काम करने के लिए लिक्विड कूल्ड और मजबूत है। 
  • AutoNxt X45H2 में 1800 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • ऑटोनेक्सट X45H2 ट्रैक्टर मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर के साथ में आता है। 
  • AutoNxt X45H2 2 WD वेरिएंट में आता है। 

ये भी पढ़ें: Trakstar कंपनी के शक्तिशाली ट्रैक्टरों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

AutoNxt X45H2 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

AutoNxt X45H2 ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की गयी है। आप merikheti पर संपर्क कर सकते हैं अगर आप इस ट्रैक्टर की कीमत के बारे में कुछ जानना चाहते हैं क्योंकि कंपनी ने इस ट्रैक्टर की कीमत अभी सार्वजानिक नहीं की है।

आपके पास AutoNxt इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

merikheti पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है।

श्रेणी
Ad