खरपतवारों को हटाने तथा मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए बलवान बीडब्ल्यू-25 पावर वीडर

By: Merikheti
Published on: 28-Mar-2024

कृषि यंत्र खेती के सभी कार्यों को आसानी से पूरा करने के लिए किसानों की बहुत बड़ी जरूरत बन गए हैं। विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों या उपकरणों को इस्तेमाल करते हैं। 

बहुत सारे कृषि यंत्र खेती में अपनी अद्भुत भूमिका निभाते हैं। ये किसानों के काम को कम लागत में पूर्ण करने में सहयोग करते हैं। इनमें खरपतवार नियंत्रण करने वाले कृषि उपकरण विशेष महत्व रखते हैं, जिनसे फसलों की उपज काफी बढ़ जाती है। 

भारत में सबसे ज्यादा खेतों में खरपतवारों को हटाने तथा मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए पावर वीडर मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। 

अगर आप भी अपने खेतों के लिए सस्ता और सशक्त पावर वीडर मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बलवान बीडब्ल्यू-25 पावर वीडर काफी शानदार विकल्प हो सकता है। 

पावर वीडर (Power Weeder) एक कृषि उपकरण है, जिसका इस्तेमाल खरपतवारों को हटाने और फसलों में मिट्टी चढ़ाने के लिए किया जाता है। फावड़े से एक व्यक्ति को काफी समय के साथ काफी मेहनत करनी पड़ती है। 

लेकिन पावर वीडर के इस्तेमाल से फसल के अंदर खरपतवार निकालने और मिट्टी चढ़ाने का काम आसानी से और जल्दी किया जा सकता है। 

बलवान बीडब्ल्यू-25 की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

Balwaan BW-25 पावर वीडर में आपको 63 सीसी क्षमता वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 3 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। यह बलवान पावर वीडर पेट्रोल से चलने वाले इंजन के साथ आता है। 

इस पावर वीडर मशीन के इंजन से 9000 आरपीएम उत्पन्न होता है। बलवान कंपनी के इस पावर वीटर में आपको 1.72 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। 

यह पावर वीडर High carbon steel टाइप ब्लेड में आता है। कंपनी के इस पावर वीडर का कुल भार 34.1 किलोग्राम है। इस बलवान पावर वीडर को 55 CM लंबाई, 51 CM चौड़ाई और 61 CM ऊंचाई में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: किसानों को सस्ते में मिलेंगे कृषि यंत्र, सरकार दे रही 50% सब्सिडी

कंपनी का यह पावर वीडर 5 से 6 इंच तक की गहराई तक जुताई और 16 इंच तक चौड़ाई में कार्य कर सकता है।

बलवान बीडब्ल्यू-25 की क्या-क्या खूबियां हैं ? 

Balwaan BW-25 पावर वीडर किसान को कुशलतापूर्वक खेती करने में सहायता करता है। इस पावर वीडर का उपयोग खरपतवारों को हटाने के लिए किया जा सकता है। 

बलवान का यह पावर वीडर ऊपरी मिट्टी की उर्वरता की भरपाई करता है। बलवान बीडब्ल्यू-25 पावर वीडर के साथ खेती या बागवानी के कई बड़े काम आसानी से किए जा सकते हैं। 

इस पावर वीडर को चलाने के लिए आपको किसी अन्य उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। यह पावर वीडर फसल के उगने पर मिट्टी चूर्णित, हिलाने और ढीला करने में मदद करता है। 

ये भी पढ़ें: कृषि यंत्र: वीएसटी शक्ति 130 डीआई पावर टिलर की सम्पूर्ण जानकारी

बलवान का ये पावर वीडर खेती में समय और प्रयास की बचत करता है। इस पावर वीडर के साथ निराई और जुताई गतिविधियों में मदद मिलती है। कंपनी का यह पावर वीडर मिट्टी का समतलीकरण करने जैसे मुश्किल कामों को भी असान बनता है। इस पावर वीडर के साथ कम तेल में अधिक काम किए जा सकते हैं। 

बलवान बीडब्ल्यू-25 की कितनी कीमत है ? 

भारत में Balwaan BW-25 पावर वीडर की कीमत 23,000 रुपये रखी गई है. कंपनी अपनी इस पावर वीडर मशीन के साथ 6 महीने की वारंटी देती है।

श्रेणी