MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 ट्रैक्टर का तुलनात्मक विश्लेषण

By: Merikheti
Published on: 08-Jan-2024

आज हम आपको किसान का मित्र कहे जाने वाले ट्रैक्टर की जानकारी देंगे। भारतीय बाजार में इतने सारे ट्रैक्टर देखकर उलझन में फसे हैं, तो आज हम आपके लिए भारत के 2 सबसे मशहूर 50 HP में आने वाले MAHINDRA 595 DI एवं Kubota MU 5502 ट्रैक्टर की तुलना लेकर आए है।  खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों की अहम भूमिका होती है। परंतु, इनमें सबसे प्रमुख ट्रैक्टर को माना जाता है। किसान एक ट्रैक्टर के साथ खेती के बहुत सारे कार्यों को सहज बना सकता है। अगर आप भी एक ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं एवं भारतीय बाजार में इतने सारे ट्रैक्टर मॉडल्स देखकर उलझन में फसे हैं, तो आज हम आपके लिए भारत के 2 सबसे पॉपुलर 50 HP में आने वाले ट्रैक्टरों की जानकारी प्रदान करेंगे।

MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 की विशेषताओं की तुलना

अगर हम इन शक्तिशाली ट्रैक्टरों की तुलना करें, तो महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 2523 सीसी क्षमता के साथ 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन आता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। वहीं, कुबोटा का यह ट्रैक्टर 2434 CC क्षमता वाले 4 सिलेंडर में Liquid cooled इंजन के साथ आता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। महिंद्रा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 44 HP पावर है। वहीं, कुबोटा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 47 HP है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता रखता है। कुबोटा ट्रैक्टर 2100 किलोग्राम की भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। 

MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 के फीचर्स में तुलना 

अगर हम इन ट्रैक्टर के फीचर्स की तुलना करें, तो MAHINDRA 595 DI ट्रैक्टर में आपको Mechanical / Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं, Kubota MU 5502 ट्रैक्टर में Power (Hydraulic double acting) स्टीयरिंग के साथ 12 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। महिंद्रा 595 डीआई ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रियर टायर दिए गए है। वहीं, कुबोटा एमयू 5502 एक टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, इसमें आपको 7.5 x 16 / 6.5 x 20 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। ये भी पढ़ें: MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 की कीमत तुलना

महिंद्रा 595 डीआई ट्रैक्टर की अधिकतम शोरूम कीमत 6.95 लाख से 7 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, कुबोटा एमयू 5502 ट्रैक्टर 9 लाख से 11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में आता है। Mahindra अपने इस ट्रैक्टर के साथ 2 साल तक की वारंटी प्रदान करती है। वहीं, Kubota का यह ट्रैक्टर 5 वर्ष की वारंटी के साथ आता है।

श्रेणी