बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान, जानें आवेदन की प्रक्रिया

By: Merikheti
Published on: 12-Mar-2024

केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाऐं जारी करती रहती हैं। सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए पशुपालन पर भी जोर दे रही है। 

यदि आप भी बकरी पालन करके अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो कृषि विज्ञान केंद्र आपके लिए एक शानदार योजना लेकर आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से बकरी व चूजे खरीदने पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। यहां जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी कागजात।

वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि के साथ-साथ किसान पशुपालन के माध्यम से दोगुनी आमदनी हांसिल कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप भी खेती-किसानी के साथ पशुपालन करना चाहते हैं, तो आपके लिए बकरी पालन एक शानदार विकल्प है। 

दरअसल, बकरी पालन करने के लिए सरकार की ओर से भी आर्थिक तोर पर सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकरी पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र की इस योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है ?

कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi Vigyan Kendra) की ओर से चलाई गई इस योजना का प्रमुख उद्देश्य यह है, कि राज्य के किसान बकरी पालन कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकें। 

साथ ही, राज्य में बकरी पालन के लिए कृषकों को प्रेरित किया जा सके। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र की बैठक में शामिल होने वाले किसानों को बकरी पालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाऐंगी। 

जैसे कि बेहतरीन नस्ल की बकरी का चयन, बकरियों के लिए उन्नत पोषण स्तर, बकरियों के लिए आवास व्यवस्था और अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाऐंगी।

बकरी पालन के लिए 4 हजार रुपये प्रदान किए जाऐंगे 

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से राज्य के कृषकों को बकरी एवं चूजे खरीदने के लिए लगभग 4-4 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: भेड़, बकरी, सुअर और मुर्गी पालन के लिए मिलेगी 50% सब्सिडी, जानिए पूरी जानकारी

परंतु, याद रहे कि KVK की इस सुविधा का लुफ्त उठाने के लिए किसानों का चयन कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा ही किया जाएगा। 

बकरी पालन पर अनुदान हेतु आवश्यक कागजात 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बकरी पालन पर अनुदान के लिए आवेदन प्रक्रिया 

यदि आप भी बुरहानपुर जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र की इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा आयोजित बैठकों में शामिल होना पड़ेगा। 

ताकि आप बकरी पालन से जुड़ी सभी जानकारी अर्जित कर सकें। बकरी पालन पर अनुदान के लिए किसान भाइयों को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करना होगा। ध्यान रहे, कि KVK की ओर से इस योजना के लिए किसानों के आवेदन पत्र अप्रैल महीने से भरे जाएंगे।

श्रेणी