किसान साथियों, आज हम बात करने वाले हैं ब्रोकली के बारे में जो कि एक बेहद लाभकारी फसल है। अगर किसान इसकी पायरेट और कैसीपी-06 किस्म की खेती करते हैं, तो वे कम समयावधि में भी शानदार उपज के साथ मोटा लाभ कमा सकते हैं। ब्रोकली की खेती किसानों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है, क्योंकि इसमें विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे – आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, सी और के, प्रोटीन और फाइबर। ये सभी तत्व शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं। ऐसे में अगर किसान सर्दियों में इस सुपरफूड ब्रोकली की पायरेट और कैसीपी-06 किस्में उगाते हैं, तो कम समय में बंपर पैदावार के साथ अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
ब्रोकली की मांग लगातार बढ़ रही है, क्योंकि लोग अब स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं और ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, जो शरीर को ताकत दें और उन्हें स्वस्थ रखें। ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो कैंसर, हृदय रोग, उच्च कोलेस्ट्रॉल और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। यही कारण है, कि किसान पायरेट और कैसीपी-06 किस्मों की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
अगर किसान इस फसल की खेती करना चाहते हैं, तो वे पायरेट और कैसीपी-06 किस्मों की बुवाई अक्टूबर से नवंबर के बीच कर सकते हैं। यह मौसम ब्रोकली की खेती के लिए उत्तम है क्योंकि न तो ज्यादा ठंड है और न ही ज्यादा गर्मी। इस समय में उगाई गई फसल किसानों को उच्च उपज देती है और कम समय में अच्छा उत्पादन सुनिश्चित करती है।
ब्रोकली की खेती (Broccoli ki kheti) भारत के कई राज्यों में होती है। प्रमुख राज्य हैं – हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और केरल में भी यह फसल लोकप्रिय है। पायरेट और कैसीपी-06 किस्मों के लिए झारखंड क्षेत्र विशेष रूप से अनुकूल है, क्योंकि वहां की जलवायु और मिट्टी इन किस्मों के लिए उत्तम है।
ब्रोकली की खेती (Broccoli farming) का खर्च प्रति हेक्टेयर लगभग ₹50,000–60,000 आता है। इसमें बीज, खाद, मजदूरी, सिंचाई और अन्य खर्च शामिल हैं। बाजार में ब्रोकली का भाव ₹80–120 प्रति किलो रहता है और कभी-कभी कीमत ₹150 तक भी पहुंच जाती है। यदि किसान ब्रोकली को ₹100 प्रति किलो के भाव पर बेचते हैं और एक हेक्टेयर से 100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त करते हैं, तो उनकी आमदनी लगभग ₹10 लाख तक हो सकती है।
प्रश्न: ब्रोकली की किन दो किस्मों की खेती से अच्छा मुनाफा मिलेगा ?
उत्तर: ब्रोकली की पायरेट और कैसीपी-06 किस्म की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
प्रश्न: ब्रोकली की बुवाई के लिए कौन-सा महीना सबसे उपयुक्त होता है ?
उत्तर: ब्रोकली की बुवाई के लिए नवंबर का महीना सबसे अच्छा होता है।
प्रश्न: ब्रोकली की बाजार में औसतन कितनी कीमत होती है ?
उत्तर: ब्रोकली को किसान बाजार में औसतन 100 रूपये किलो के भाव पर बेच सकते हैं।
मेरीखेति आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों के सभी ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको देती है।