Ad

जॉन डियर 5405 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर : 63 HP में पावर और परफॉर्मेंस का किंग

Published on: 09-Feb-2026
Updated on: 09-Feb-2026
जॉन डियर 5405 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD: किसानों के लिए एक स्मार्ट ट्रैक्टर   

जॉन डियर एक बेहद प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है। भारतीय कृषि में नित-नवीन और बदलती जरूरतों के साथ अब किसानों को ऐसे ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है, जो ताकतवर होने के साथ-साथ टिकाऊ और तकनीकी रूप से उन्नत भी हो। मेरीखेती के इस लेख में आज हम आपको जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे। 

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर को किसानों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर मध्यम और बड़े किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर की मजबूत बनावट, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस इसको भारतीय खेतों की विविध परिस्थितियों के अनुकूल बनाती है।

दमदार इंजन और बेहतरीन पावर

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर में 63 हॉर्सपावर (HP) की श्रेणी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसमें 3 सिलेंडर इंजन लगा है, जो स्मूद और स्थिर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। 

ट्रैक्टर का इंजन 2100 RPM पर रेटेड है, जिससे ईंधन दक्षता बनी रहती है और इंजन पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता। यह इंजन लंबे समय तक बिना रुकावट काम करने में सक्षम है, जो किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा है।

PTO पावर से जुड़ी मजबूती

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर की 54 HP PTO पावर इसे विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए बेहद उपयोगी बनाती है। रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर, स्ट्रॉ रीपर और सीड ड्रिल जैसे उपकरण PTO पावर पर निर्भर होते हैं। 

अधिक PTO पावर होने से ये सभी उपकरण बेहतर क्षमता और समान गति के साथ काम करते हैं। इससे खेती का कार्य तेज़ होता है और समय की बचत के साथ उत्पादन भी बढ़ता है।

गियर बॉक्स और क्लच सिस्टम

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स दिया गया है। यह गियर बॉक्स अलग-अलग कृषि कार्यों और भूमि की स्थिति के अनुसार सही गति चुनने की सुविधा देता है। 

इसके साथ ही इसमें डुअल क्लच सिस्टम मौजूद है, जिससे ट्रैक्टर को रोके बिना PTO उपकरणों का संचालन किया जा सकता है। यह फीचर उन किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है जो मल्टी-टास्किंग कृषि कार्य करते हैं।

सुरक्षित ब्रेक सिस्टम

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत मजबूत है। इसमें आयल इम्मरसेड, सेल्फ अडजस्टिंग, सेल्फ इक्वालाइजिंग और हाइड्रॉलिकली एक्टुएटेड ब्रेक्स दिए गए हैं। 

ये ब्रेक्स ज्यादा टिकाऊ होते हैं और कीचड़, पानी या फिसलन वाली जमीन पर भी प्रभावी नियंत्रण प्रदान करते हैं। लंबे समय तक काम करने के बावजूद ब्रेक्स की पकड़ बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।

हाइड्रोलिक और व्हील ड्राइव 

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 से 2500 किलोग्राम तक है, जो इसे भारी कृषि औजारों के लिए उपयुक्त बनाती है। 

इसके अलावा इसमें 4WD (फोर व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है, जिससे ट्रैक्टर को सभी पहियों से समान ताकत मिलती है। यह सुविधा खासकर गीली मिट्टी, ढलान वाले खेत और कठिन परिस्थितियों में बेहद उपयोगी साबित होती है। 4WD सिस्टम ट्रैक्शन बढ़ाकर फिसलन को कम करता है।

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4wd की कीमत

भारत में जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर की कीमत ₹ 13,70,050 से ₹ 14,73,676 के बीच है। कीमत राज्य, आरटीओ टैक्स और डीलरशिप के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। 

हालांकि, इसके फीचर्स, पावर और 4WD क्षमता को देखते हुए यह कीमत पूरी तरह से उचित मानी जाती है। यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए एक बेहतरीन निवेश है, जो लंबे समय तक मजबूत और भरोसेमंद मशीन की तलाश में हैं।

वारंटी 

जॉन डियर 5405 ट्रेम IV-4WD ट्रैक्टर के साथ कंपनी 5000 घंटे या 5 वर्ष की वारंटी प्रदान करती है। यह लंबी वारंटी ट्रैक्टर की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाती है। बेहतर इंजीनियरिंग और मजबूत पार्ट्स के कारण इसका मेंटेनेंस खर्च भी अपेक्षाकृत कम रहता है। 

इससे किसानों को लंबे समय तक बिना चिंता के ट्रैक्टर का उपयोग करने का भरोसा मिलता है। ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म पर आप महिंद्रा, सोनालीका, मैसी फर्ग्युसन, स्वराज, न्यू हॉलैंड, आयशर और इंडो फार्म जैसे सभी ट्रैक्टर ब्रांड्स के बारे में जान सकते हैं।   

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजवीएसटीआयशर और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।