Flaming Tractor: जानिए फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषता के बारे में

By: MeriKheti
Published on: 23-Jul-2023

हम आपको इस लेख में भारत के किसान भाइयों के लिए एक खास तकनीक का सर्च ट्रैक्टर के बारे बताने जा रहे हैं। दरअसल, यह खेत की फसल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। किसान भाइयों आज हम आपके लिए ऐसा उत्तम सर्च ट्रैक्टर लेकर आए हैं, जो कि शायद ही आपने कभी देखा होगा। बतादें कि हम जिस ट्रैक्टर के विषय में चर्चा कर रहे हैं, वह दिखने में जितना भिन्न है, उतने ही उसके अलग हटकर फायदे हैं।

फ्लेमिंग ट्रैक्टर को आज के समय का बेहतरीन उपकरण माना जाता है

किसानों के लिए ट्रैक्टर एक अहम भूमिका निभाता है। दरअसल, इस अद्भुत और शानदार ट्रैक्टर का नाम फ्लेमिंग ट्रैक्टर है, जो आज के आधुनिक दौर का सबसे अच्छा कृषि उपकरण माना जा रहा है। वैसे देखा जाए तो कृषि क्षेत्र में इस ट्रैक्टर का काम बेहद ही ज्यादा विशेष होता है। आइए इस अद्भुत ट्रैक्टर के विषय में जानने का प्रयास करते हैं, कि यह कैसे काम करता है। साथ ही, बाजार में फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर की कीमत कितनी होती है।

ये भी पढ़े: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

फ्लेमिंग ट्रैक्टर आखिर होता क्या है

यह ट्रैक्टर अन्य समस्त ट्रैक्टरों से बिल्कुल अलग होता है। क्योंकि, जब आप इसको खेत में काम करते हुए देखेंगे, तो इसमें आपको आग निकलती हुई दिखाई पड़ेगी, जो खेत को फसल हेतु तैयार कर रही होती है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर में से निकलने वाली अग्नि खेत को नवीन फसल रोपने के लिए तैयार करने में किसानों की सहायता करती है। इसके उपयोग से खेत की मृदा में उपस्थित गंदगी और फसल को हानि पहुंचाने वाले रोग आदि बीमारियों का उपचार किया जाता है।

फ्लेमिंग ट्रैक्टर चलाने से पहले किस बात का ख्याल रखें

यदि आप भी अपने खेत में नवीन फसल लगाने के लिए इस सर्च ट्रैक्टर का उपयोग करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का भी विशेष ख्याल रखना पड़ेगा। जैसे कि सर्वप्रथम आपको अपने खेत को इसके लिए तैयार करना पड़ेगा। अगर हम आसान और सरल भाषा में कहें तो पहले आपको खेत को कल्टीवेशन या जुताई के लिए बेहतरीन ढ़ंग से तैयार करना होगा। उसके उपरांत खेत में स्थित पुरानी फसल के अवशेषों को भी हटाना पड़ता है। उसके बाद उनको खेत के अंदर ही नष्ट करना होता है। जिससे कि जब आप अपने खेत में फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर को चलाएं, तो प्रदूषण बिल्कुल ना के बराबर हो और खेत भी सुरक्षित रह पाऐ। 

ये भी पढ़े: कृषि-जलवायु परिस्थितियों में जुताई की आवश्यकताएं (Tillage requirement in agro-climatic conditions in Hindi)

फ्लेमिंग ट्रैक्टर से क्या-क्या फायदे होते हैं

बतादें, कि फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर में बहुत सारी नोजिश लगी होती है, जिसमें से एक साथ आग निकलती है, जो कि खेत की मृदा को नई फसल के लिए कुछ ही मिनटों में तैयार करने के लिए बना देती है। इस फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर में आप देखेंगे की इसके पीछे एक बहुत बड़ा CNG गैस सिलेंडर दिया गया है। उसकी सहायता से इनके नोजिश से आग बाहर निकलती है।

फ्लेमिंग ट्रैक्टर की कीमत कितनी है

भारतीय बाजार में इस फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर की कीमत किसान भाइयों के लिए अत्यंत किफायती होती है। बाजार में इसकी कीमत 10 लाख से चालू होकर 15 लाख रुपए तक बताई जा रही है। इसकी कीमत की बात की जाए तो अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतों में थोड़ा बहुत अंतराल देखने को मिल सकता है।

श्रेणी