महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा कौन-सा ट्रैक्टर पसंद है और उसकी क्या खासियत है ?

By: Merikheti
Published on: 13-Jan-2024

किसानों के बीच ट्रैक्टर की एक अहम भूमिका होती है। आज कल महान क्रिकेटर Mahendra Singh Dhoni स्वराज ट्रैक्टर को चलाते हुए नजर आए थे। वैसे तो स्वराज रेंज में 30 से अधिक मॉडल्स आते हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं, कि एमएस धोनी आखिर कौन सा ट्रैक्टर चलाते हैं? आइए आपको बताऐं कौन सा है ये ट्रैक्टर और क्या है इसकी प्रमुख खासियत ?


 

महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा कौन-सा ट्रैक्टर पसंद है  

Swaraj Tractors एक ऐसा नाम बन चुका हैं, जिन्हें परिचय की कोई आवश्यकता नहीं है। नए और अग्रिम फीचर्स के साथ आने वाले ये ट्रैक्टर खेत में कृषकों के काम को सहज बनाने में सहायता करते हैं। भारतीय बाजार में स्वराज ट्रैक्टर के 30 से अधिक मॉडल्स हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं कि इनमें से आखिर MS Dhoni कौन सा ट्रैक्टर चलाते हैं? आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि Mahendra Singh Dhoni स्वराज के सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर Swaraj 855 FE Tractor को चलाते हुए दिखाई दिए थे । इस ट्रैक्टर की सबसे प्रमुख बात यह है, कि ये ट्रैक्टर 6 वर्ष की वारंटी के साथ आता है। ये ट्रैक्टर कंटेम्परेरी स्टाइल एवं एडवांस फीचर्स का कॉम्बो है। इस ट्रैक्टर की पावर और परफॉर्मेंस इतनी ज्यादा है, कि ये ट्रैक्टर खेती-बाड़ी के सभी टास्क बखूबी हैंडल कर लेता है। कुछ वक्त पहले महिंद्रा ग्रुप के यूट्यूब चैनल पर इस ट्रैक्टर की एक वीडियो शेयर की गई थी, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि "स्वराज से बेहतर सिर्फ स्वराज"। 


 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के फीचर्स क्या क्या हैं ?

बतादें, कि इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ये ट्रैक्टर 29.82-37.28 kW पर 41-50 HP की पावर को उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 2000 रेटेड वाले शक्तिशाली इंजन का इस्तेमाल किया गया है। 

ये भी पढ़ें: स्वराज के इस शानदार ट्रैक्टर के फीचर्स, विशेषताएं और कीमत

मजबूती को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर के फ्रंट में मजबूत Axle देखने को मिलता है। शानदार विजिबिलिटी के लिए शक्तिशाली फेंडर के साथ एलईडी लाइट भी उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में एक बार में 62 लीटर तक डीजल भरवाया जा सकता है।  बतादें, कि स्वराज का ये ट्रैक्टर आपको 6 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ मिलेगा। कीमत की बात की जाए तो ट्रैक्टर की कीमत 6.9 लाख (एक्स-शोरूम) से 9.95 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। अब एक बात जो यहां ध्यान देने योग्य है, वह यह है कि पॉपुलर पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को स्वराज ने अपने ब्रैंड एंबेसडर के रूप में चुना है।

श्रेणी