Dec 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट क्या कहती है?

By: Merikheti
Published on: 04-Jan-2024

महिंद्रा एंड महिंद्रा LTD ने अपनी दिसंबर 2023 में हुई ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं। कंपनी द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा को दिसंबर 2023 में घरेलू बिक्री में 17% प्रतिशत और निर्यात बिक्री में 31% प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। भारतीय बाजार की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कपंनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी दिसंबर 2023 में हुई ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं। कंपनी द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा को दिसंबर 2023 में घरेलू बिक्री में 17% और निर्यात बिक्री में 31% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। 

घरेलू बिक्री में 17% फीसद की गिरावट

M & M LTD द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2023 की घरेलू बिक्री में 17% प्रतिशत की भारी गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में 18,028 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा है। वहीं, दिसंबर 2022 में 21,640 महिंद्रा ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री की गई थी।  ये भी पढ़ें: अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा

निर्यात बिक्री में 31% फीसद की गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2023 में ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री में 31% फीसद की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में 1,110 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की है। वहीं, विगत वर्ष इसी माह में 1,603 ट्रैक्टरों को भारत से बाहर बेचा गया था। 

समकुल घरेलू एवं निर्यात बिक्री

कंपनी द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर माह में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने दिसंबर 2023 महीने में समकुल 19,138 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। लेकिन, वहीं दिसंबर 2022 में 23,243 इकाइयां बेची गई थीं। ये भी पढ़ें: M&M LTD के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर ने कृषकों के लिए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर लांच किया

ट्रैक्टरों की मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा है, कि दिसंबर 2023 में महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 18,028 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। दिसंबर माह में कृषि कार्यों की गिरावट की वजह से खुदाई गतिविधियों में कमी आना साधारण बात है। उन्होंने कहा, कि हमें ट्रैक्टरों की मांग में बढ़ोतरी होने की संभावना है। क्योंकि, उद्यानिकी पैदावार में वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के लिए सरकारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने निर्यात बाजार में 1,110 ट्रैक्टरों की बिक्री की है।

श्रेणी