मेरीखेती ने अक्टूबर माह की किसान पंचायत का आयोजन किया

Published on: 15-Oct-2023

किसान भाइयों जैसा कि आप सब जानते हैं, कि मेरीखेती हर महीने किसानों के हित में किसान पंचायत का आयोजन करती है। हर माह की भांति इस माह में मेरीखेती किसान पंचायत का आयोजन प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता में गांव बयाना जनपद गाजियाबाद में संपन्न हुआ। इस पंचायत के दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक और किसानों के बीच कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। किसान पंचायत के दौरान किसानों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं, जिनका कृषि वैज्ञानिकों के संतोषजनक समाधान भी बताया। डॉ सी.बी. सिंह प्रिंसिपल साइंटिस्ट (RETD) IARI जी ने किसानों की धान से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका संभव समाधान किसानों के साथ साझा किया। साथ ही, परी-नगरीय किसानों के लिए ज्यादा आय के विभिन्न विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ सी.बी.सिंह ने किसानों को कहा कि बेहतर ढ़ंग से खेती करने के चलते खेत की उर्वरक क्षमता काफी हद तक बढ़ जाती है। इस वजह से खेती करते समय आपको खेती के लिए बेहतर तकनीक का उपयोग कर फसल अपने खेत में उगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके खेत की उर्वरक शक्ति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी भूमि पर फसल नहीं उगा रहे हैं, तो आपको उस जमीन के हिस्से पर पशुपालन इत्यादि करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:
बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (बीएलबी) धान की एक बहुत प्रमुख एवं विनाशकारी बीमारी कैसे करें प्रबंधित?
श्रीमान सतीश त्यागी प्रगतिशील किसान ने खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को बताईं। सतीश त्यागी जी ने अपनी खेती किसानी के दौरान मिले खट्टे-मीठे अनुभवों को किसानों के साथ साझा किया। सतीश त्यागी जी ने धान उत्पादन की श्री विधि जिसे system of rice intensification-SRI कहा जाता है। किसानों को श्री विधि के माध्यम से धान के उत्पादन में होने वाले फायदों के विषय में जानकारी प्रदान की। किसान पंचायत के दौरान सैकड़ों बड़े पैमाने पर खेती करने वाले किसान उपस्थित रहे।

श्रेणी