M&M LTD के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर ने कृषकों के लिए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर लांच किया

By: Merikheti
Published on: 16-Dec-2023

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर्स ने कृषकों के लिए वर्तमान में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर का अनावरण किया है। कंपनी ने इसे खरीफ सीजन में प्रस्तुत किया है, जिससे धान एवं सोयाबीन जैसी फसलों की कटाई में उत्कृष्ट नतीजे देखने को मिले है। कंपनी अपने इस स्मार्ट हार्वेस्टर के उत्पादन को बढ़ाने जा रही है। Swaraj Harvester 8200: महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रस्तुत कृषि मशीनरी प्लांट पीथमपुर (मध्य प्रदेश) में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर की उपज को बढ़ाया जा रहा है। 

बतादें, कि भारत में स्वदेशी रुप से तैयार हुआ यह प्रथम स्मार्ट हार्वेस्टर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर्स ने कृषकों के लिए इस स्मार्ट हार्वेस्टर का अनावरण किया है। कंपनी ने इसको खरीफ सीजन में प्रस्तुत किया है, जिससे धान सोयाबीन जैसी फसलों की कटाई में उत्कृष्ट नतीजा देखने को मिले है। कंपनी को अपने इस नवीन स्मार्ट हार्वेस्टर के सफल प्रारंभ के साथ आशा है, कि आगामी रबी फसल के सीजन में इस उत्पाद की शानदार मांग रहने वाली है। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड बिजनेस हेड, फार्म मशीनरी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कैरास वखारिया ने कहा है, कि स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर के साथ किसान कटाई के कार्यों को सहजता और कम खर्चे के साथ पूर्ण कर सकते हैं। 

24x7 निगरानी रखने की सुविधा उपलब्ध की गई है  

कैरास वखारिया ने बताया है, कि 'स्वराज भारत में कटाई प्रौद्योगिकी में काफी अग्रणी रहा है और यह नया 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस विरासत को काफी आगे बढ़ा रहा है। इंटेलिजेंट हार्वेस्टिंग प्रणाली के साथ कंपनी सर्विस एवं प्रोडक्ट सपोर्ट टीम के साथ हार्वेस्टर की परफॉर्मेंस और हेल्थ पर 24x7 निगरानी रखने की सुविधा देती है। उन्होंने बताया, आप कहीं भी रहकर अपने फोन पर इस स्मार्ट हार्वेस्टर के विषय में जान सकते हैं, जैसे फ्यूल, इसकी लोकेशन एवं बाकी जानकारी। 

ये भी पढ़ें:
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) की संपूर्ण जानकारी

स्मार्ट हार्वेस्टर सूखी अथवा गीली फसल में भी सुगमता से चलेगा 

कैरास वखारिया ने कहा है, कि स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर में काफी फ्यूल एफिशीएंट इंजन प्रदान किया गया है, जो न्यू टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसकी सहायता से तकरीबन वर्ष की 90 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। उन्होंने बताया, इस स्मार्ट हार्वेस्टर की स्पीड बाकी स्मार्ट हार्वेस्टर से ज्यादा है। बतादें, कि इसके मेंटेनेंस पर ज्यादा खर्च नहीं आने वाला है। वखारिया ने जानकारी देते हुए बताया है, कि किसान इस स्मार्ट हार्वेस्टर को गीली फसल में भी सुगमता से चला सकते हैं। इस स्मार्ट हार्वेस्टर का उपयोग आप रबी-खरीफ की फसलों में कर सकते हैं। मतलब, कि गेहूं, धान, सोयाबिन और मक्का समेत बहुत सारी फसलों की कटाई कर सकते हैं।

ऑन-फार्म सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध है 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि कंपनी अपने इस स्मार्ट हार्वेस्टर के साथ रिलेशनशिप मैनेजर और ऐप-आधारित वीडियो कॉलिंग के जरिए हेल्थ अलर्ट और व्यक्तिगत मदद के साथ त्वरित ऑन-फार्म सर्विस की सुविधा भी प्रदान कर रही है। भारत के पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, कैरास और वखारिया समेत बहुत से राज्यों में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वराज के संपूर्ण देश में फैले डीलर नेटवर्क के जरिए से इस नए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि भारत में स्वराज के तकरीबन 100 से भी अधिक डीलर उपस्थित हैं।

श्रेणी