महिंद्रा के ये तीन कृषि उपकरण कृषि कार्यों को बनाते हैं आसान

By: Merikheti
Published on: 11-Dec-2023

महिंद्रा महावेटर यानी (Mahindra Mahavator) कृषकों के लिए काफी किफायती है। यह भारत के कृषकों के लिए एक हेवी-ड्यूटी रोटरी टिलर/रोटावेटर है

महिंद्रा महावेटर 

महिंद्रा महावेटर यानी (Mahindra Mahavator) कृषकों के लिए काफी किफायती है। यह भारत के कृषकों के लिए एक हेवी–ड्यूटी रोटरी टिलर/रोटावेटर है, जो कि अत्यधिक टिकाऊ माना जाता है। 

साथ ही, खेत में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में असाधारण प्रदर्शन करता है। इस कृषि मशीन को भारी, गीली और सूखी मृदा में प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है। 

कंपनी के मुताबिक, यह महावेटर टिलर/रोटावेटर कठिन फसल अवशेषों को प्रभावी रूप से संभाल सकता है, जिससे कठिन मृदा में भी गन्ना और कपास जैसी फसलों में उत्कृष्ट कटाई एवं मिश्रण क्षमता प्रदान की जा सकती है। 

यह रोटावेटर गन्ने तथा कपास जैसी फसलों के मजबूत अवशेषों को उत्कृष्ट ढ़ंग से काट कर मिट्‌टी में मिला देता है। महिंद्रा के इस महावेटर की इम्प्लीमेंट शक्ति 33 से 52 एचपी तक हो जाती है।

ये भी पढ़ें: मेरी खेती से डबल शाफ्ट रोटावेटर खरीदने पर आपको मिलेगी भारी छूट, जानिए ऑफर के बारे में

महिंद्रा जायरोवेटर जेडएलएक्स+

महिंद्रा ने इस अवोर्ड शो में अपने जायरोवेटर रोटावेटर की भी पेशकश की है। इसको कृषि के क्षेत्र में मजबूती एवं दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह रोटावेटर किसान भाइयों का वक्त बचाता है और लागत को भी कम से कम करता है।

इस रोटावेटर की सहायता से आप बाकी जुताई के यंत्रों की तुलना में वक्त बचाते हैं। यह रोटावेटर बाकी कृषि यंत्रों की तुलना में ज्यादा ईंधन की बचत करता है। 

इस रोटावेटर की सहायता से आप मृदा को शीघ्रता से तैयार कर सकते हैं। साथ ही, पिछली फसल की मृदा की नमी को पुनः उपयोगी बना सकते हैं। 

महिंद्रा जायरोवेटर जेडएलएक्स+ (Mahindra Gyrovator ZLX+) की सबसे मुख्य बात यह है, कि इसे किसी भी प्रकार की मृदा में संचालित किया जा सकता है। 

यह रोटावेटर बलुई, बलुई दोमट, चिकनी दोमट, दोमट, चिकनी आदि जैसी मृदा में भी सुगमता से चलाया जा सकता है। कंपनी के इस रोटावेटर की इम्प्लीमेंट पावर 30 से 60 हॉर्स पावर है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

महिंद्रा डब्लू अल अक्स 1.85 M

आप सस्ती कीमत पर महिंद्रा डब्लू अल अक्स 1.85 M खरीद कर सकते हैं। यहां आपको महिंद्रा डब्लू अल अक्स 1.85 M के विषय में पूर्ण जानकारी मिलती है। 

जैसे कि प्रदर्शन, मूल्य, लाभ और सुविधाएँ इत्यादि। महिंद्रा डब्लू अल अक्स 1.85 M खेती के लिए अच्छा साबित होता है। क्योंकि, यह कृषि क्षेत्र पर शानदार कार्य करता है। 

महिंद्रा डब्लू अल अक्स 1.85 M खेती को उपजाऊ बनाता है। यह रोटावेटर श्रेणी के अंतर्गत आता है। साथ ही, इसकी इम्प्लीमेंट पावर 40-50 HP है, जिससे ईंधन कुशल कार्य प्रदान करता है। 

यह एक कृषि उपकरण है, जो कि महिंद्रा ब्रांड का आता है। साथ ही, अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। उसके पश्चात, हमारी ग्राहक सेवा आपको महिंद्रा डब्लू अल अक्स 1.85 M की कीमत जानने में सहयोग करेगी। पूरी जानकारी के लिए, आपको हमारे साथ बने रहना होगा।

श्रेणी