Ad

20 HP के टॉप 5 ट्रैक्टर जो बागवानी को बनाएंगे आसान

Published on: 28-Oct-2024
Updated on: 19-Nov-2024
20 HP के टॉप 5 ट्रैक्टर जो बागवानी को बनाएंगे आसान
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

ट्रैक्टर एक कृषि मशीन है जो खेती को आसान बनाती है। यह मुख्य रूप से फसल काटना, बीज बोना, भूमि की जुताई और अन्य कृषि कार्यों में उपयोग किया जाता है।

विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों को खींचने और चलाने की क्षमता से ट्रैक्टर खेती की उत्पादकता और दक्षता को बढ़ाता है।

खेती में जमीन के आधार पर और कार्य के आधार पर ट्रैक्टर की आवश्यकता होती हैं, ऐसे में बागवानी करने वाले किसानों को पता नहीं होता की इनको किस एचपी तक के ट्रैक्टरों की आवश्यकता हैं।

इसी बात का ध्यान रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 20 hp ट्रैक्टर्स, जो की खास कर बागवानी जैसे कार्यों के लिए बनाए गए हैं।

20 hp के टॉप 5 ट्रैक्टर्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

बागवानी के काम के लिए खास कर 20 एचपी तक के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जाता हैं, इन ट्रैक्टरों में शामिल हैं - मैसी फ़र्ग्यूसन 5118, सोनालीका GT-20 DI, इंडो फार्म 1020 DI, महिंद्रा जीवो 225 DI, न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 आदि।

1. मैसी फ़र्ग्यूसन 5118

  • मैसी फ़र्ग्यूसन 5118 ट्रैक्टर खास कर बगवानी और छोटी खेती के लिए बनाया गया हैं। इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 20 HP का इंजन दिया हैं जो की 2400 RPM बनाता हैं।
  • मैसी फ़र्ग्यूसन 5118 ट्रैक्टर के इंजन में 1 सिलिंडर दिया गया हैं।
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें लिक्विड कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया हैं।
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 17.2 hp की दी गयी हैं।
  • ट्रैक्टर में क्लच Single diaphragm Clutch दिया गया हैं, इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं।
  • ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते हैं।
  • ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम दी गयी हैं।
  • साथ ही इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5.00 X 12 और 8.00 x 18 रियर टायर दिए गए हैं।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 4.28 लाख रूपए तक हैं।
ये भी पढ़ें: बागवानी के लिए टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर

2. सोनालीका GT-20 DI

  • यह ट्रैक्टर सोनालिका ट्रैक्टर निर्माता द्वारा निर्मित है। सोनालिका GT-20 DI ट्रैक्टर एक 20 एचपी का ट्रैक्टर है।
  • सोनालिका GT-20 DI ट्रैक्टर की इंजन की क्षमता 959 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर है जो कि इंजन रेटेड 2700 आरपीएम उत्पन्न करते हैं।
  • इस ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 650 किलोग्राम दी गयी हैं।
  • ट्रैक्टर में 5.00 X 12 के फ्रंट टायर और 8.00 X 18 के रियर टायर मिल जाते हैं।
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 14.1 एचपी है, साथ ही इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश का ट्रांसमिशन आपको मिल जाता हैं।
  • इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग आपको मिलता हैं।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.60-3.90 लाख रूपए तक हैं।

3. इंडो फार्म 1020 DI

  • इंडो फार्म 1020 DI एक छोटा और मजबूत ट्रैक्टर है जो हल्के और मध्यम कृषि कार्यों के लिए बनाया गया है।
  • इंडो फार्म 1020 DI ट्रैक्टर में एक-सिलिंडर, 20 HP (हॉर्सपावर) डीजल इंजन है।
  • इसमें छह आगे और दो पीछे गियर हैं।
  • ट्रैक्टर में तेल में भरे कई डिस्क ब्रेक हैं।
  • Mechanical - Recirculating ball type (optional) स्टीयरिंग आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाता हैं।
  • ट्रैक्टर में 540 पीटीओ स्पीड दी गई है, जो कृषि उपकरणों जैसे रोटावेटर और स्प्रेयर के लिए उपयुक्त है।
  • ट्रैक्टर को स्थिरता और संतुलन देने के लिए इसमें 5.00 x 12 सामने के टायर और 8.00 x 18 पीछे के टायर हैं।
  • इस ट्रैक्टर में लगभग 750 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता है।
  • इस ट्रैक्टर की कीमत 4.40-4.55 लाख तक हैं।
ये भी पढ़ें: 35 से 50 HP में आने वाले जॉन डियर कंपनी के टॉप 7 ट्रैक्टर

4. महिंद्रा जीवो 225 DI

  • महिंद्रा जीवो 225 DI में 20 एचपी का इंजन आता हैं, इसमें 2 सिलेंडर हैं जो 2300 इंजन रेटेड आरपीएम पर चलते हैं।
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 18.4 एचपी दी गयी हैं।
  • ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश का ट्रांसमिशन मिल जाता हैं, जिसमे 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं।
  • महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते हैं।
  • इस ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें Oil Immersed Brake मिल जाते हैं।
  • ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम हैं।
  • ट्रैक्टर में 5.00 X 14 के फ्रंट टायर और 8.00 X 24 के रियर टायर आपको मिल जाते हैं।
  • ट्रैक्टर की कीमत 4.62-4.90 लाख रूपए तक हैं।

5. न्यू हॉलैंड सिम्बा 20

  • ये ट्रैक्टर खास कर बागवानी के कार्य के लिए बनाया गया हैं। ये ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं। यह ट्रैक्टर 17 एचपी के साथ आता है।
  • न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है।
  • इस ट्रैक्टर में 947.4 CC का इंजन मिल जाता हैं, ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन मिल जाता हैं।
  • इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिल जाता हैं।
  • आयल इम्मरसेड ब्रेक से न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता हैं।
  • न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 Kg हैं।
  • न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 4.10-4.30 लाख रूपए तक हैं।

मेरीखेती पर आपको हर प्रकार की जानकारी मिलती है। हम आपको हमेशा अपडेट रखते है जिससे की आपको पशुपालन, ट्रैक्टर, कृषि मशीने और अन्य खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिलती रहती हैं।

इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर अन्य ट्रैक्टर कंपनियों के हर प्रकार के ट्रैक्टरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।