टॉप 3 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर: जानें, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

Published on: 16-Jan-2026
Updated on: 17-Jan-2026

बेस्ट 3 कॉम्पैक्ट कंबाइन हार्वेस्टर - किसानों की पहली पसंद

आज के समय में खेती में समय और लागत की बचत सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। ऐसे में मिनी कंबाइन हार्वेस्टर छोटे, मध्यम और बड़े किसानों के लिए एक बेहतरीन समाधान बनकर उभरे हैं। ये मशीनें कम समय में अधिक क्षेत्र की कटाई करती हैं, श्रम लागत घटाती हैं और फसल की गुणवत्ता बनाए रखती हैं। इस लेख में हम भारत में लोकप्रिय टॉप 3 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर – करतार 3500, प्रीत 749 और विशाल 366 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी दे रहे हैं। 

1. करतार 3500  

करतार 3500   

यह स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर में कंपनी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 4 सिलेंडर के साथ 2200 RPM पर 76 एचपी की अधिकतम शक्ति उत्पन्न करता है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में 2133 मिमी चौड़ाई वाला मजबूत कटर बार दिया गया है, जो फसलों की तेज और समान कटाई सुनिश्चित करता है। इसकी न्यूनतम कटाई ऊंचाई 100 मिमी और अधिकतम 500 मिमी तक है, जिससे गेहूं और धान जैसी विभिन्न फसलों की कटाई बिना किसी कठिनाई के की जा सकती है। 

करतार 3500 हार्वेस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर

इस हार्वेस्टर में अलग-अलग गियर के अनुसार ग्राउंड स्पीड का विकल्प मिलता है। पहले गियर में मशीन 1.5 से 3.5 किमी/घंटा, दूसरे गियर में 3.5 से 9.0 किमी/घंटा और तीसरे गियर में 8.5 से 21.9 किमी/घंटा की गति से कार्य कर सकती है। रिवर्स गियर में इसकी गति 3.5 से 9.0 किमी/घंटा रहती है, जिससे मशीन को संकरी जगहों में भी आसानी से चलाया जा सकता है। फ्यूल क्षमता की बात करें तो इसमें 100 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बार-बार ईंधन भरने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ 1.40 मीटर क्यूब का ग्रेन टैंक दिया गया है, जो अधिक मात्रा में अनाज संग्रह करने में सक्षम है।  टायर साइज की बात करें तो आगे की ओर 12/4/28 साइज के टायर दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। मशीन की कुल लंबाई 6100 मिमी, ऊंचाई 3050 मिमी और न्यूनतम ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग 2590 मिमी है। इसका कुल वजन लगभग 4600 किलोग्राम है, जो इसे मजबूत और स्थिर बनाता है। कार्य क्षमता के मामले में यह कंबाइन हार्वेस्टर बेहद प्रभावशाली है। यह गेहूं की कटाई लगभग 1.5 से 2.5 एकड़ प्रति घंटा और धान की कटाई लगभग 1.40 एकड़ प्रति घंटा की दर से कर सकता है। कुल मिलाकर, यह कंबाइन हार्वेस्टर उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम समय में अधिक क्षेत्र की कटाई करना चाहते हैं और श्रम व लागत दोनों में बचत की उम्मीद रखते हैं। भारतीय बाजार में करतार 3500 कंबाइन हार्वेस्टर की अनुमानित कीमत ₹ 18.70 लाख रखी गई है।   

2. प्रीत 749

प्रीत 749

प्रीत 749 हार्वेस्टर में 70 हॉर्स पावर का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जिसमें 4 सिलेंडर लगे हैं। यह इंजन लंबे समय तक लगातार काम करने में सक्षम है और कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इसकी स्वचालित पावर सोर्स प्रणाली खेत में मशीन के संचालन को आसान बनाती है और श्रम की आवश्यकता को काफी हद तक कम कर देती है। कटाई क्षमता की बात करें तो प्रीत 749 में 9 फीट चौड़ाई वाला कटर बार दिया गया है, जो फसल की तेज और समान कटाई सुनिश्चित करता है।

प्रीत 749 हार्वेस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर

यह हार्वेस्टर एक मल्टी-क्रॉप मशीन है, जिससे किसान सोयाबीन, धान, गेहूँ, सरसों और सनफ्लावर जैसी विभिन्न फसलों की कटाई आसानी से कर सकते हैं। यही वजह है कि यह मशीन अलग-अलग मौसम और फसल चक्र में किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है। प्रीत 749 हार्वेस्टर की कार्यकुशलता और प्रदर्शन इसे अपनी श्रेणी में खास बनाते हैं। आधुनिक तकनीक और मजबूत बनावट के कारण यह मशीन खेत में स्थिरता, बेहतर संतुलन और कम नुकसान के साथ कटाई करती है। इसका इंजन पावर और डिजाइन इस बात को सुनिश्चित करता है कि किसान को निवेश के बदले पूरा मूल्य मिले। भारतीय बाजार में प्रीत 749 कंबाइन हार्वेस्टर की अनुमानित कीमत ₹ 18.50 लाख रखी गई है। हालांकि, इसकी ऑन-रोड कीमत राज्य, टैक्स, आरटीओ चार्ज और अन्य कारणों से अलग-अलग हो सकती है। किसान ट्रैक्टर मेरीखेति जैसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर इसकी लेटेस्ट कीमत, ऑफर्स और फाइनेंस विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

3. विशाल 366  

विशाल 366

विशाल (Vishal) कंपनी का मॉडल 366 – TDC एक आधुनिक ट्रैक्टर ड्रिवन मिनी कंबाइन हार्वेस्टर है, जिसे खासतौर पर मध्यम और बड़े किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह हार्वेस्टर 50 से 70 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर के साथ संचालित किया जा सकता है और कम लागत में बहु-फसली कटाई का प्रभावी समाधान प्रदान करता है। यह मशीन सोयाबीन, धान, गेहूँ, सरसों और सनफ्लावर जैसी प्रमुख फसलों की कटाई के लिए उपयुक्त है। कटाई प्रणाली की बात करें तो विशाल 366 में लगभग 12 फीट चौड़ाई वाला कटर बार दिया गया है, जिसकी प्रभावी कटिंग चौड़ाई करीब 3660 मिमी है। 

विशाल 366 हार्वेस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर

कटर बार असेंबली में 50 सेरेटेड नाइफ ब्लेड और मजबूत नाइफ गार्ड सेफ्टी व्यवस्था दी गई है, जिससे कटाई तेज, साफ और सुरक्षित होती है। नाइफ ड्राइव सिस्टम पिटमैन शाफ्ट और क्रैंक आर्म से जुड़ा होता है, जो 1750 आरपीएम इंजन स्पीड पर बेहतर संतुलन के साथ काम करता है।थ्रेशिंग सिस्टम में गेहूँ और धान दोनों के लिए अलग-अलग ड्रम की व्यवस्था दी गई है। गेहूँ के लिए रैस्प बार टाइप और धान के लिए पेग टूथ टाइप थ्रेशिंग ड्रम उपलब्ध है। दोनों ही फसलों के लिए ड्रम की चौड़ाई 1145 मिमी रखी गई है। फसल से भूसा अलग करने के लिए इसमें पाँच स्ट्रॉ वॉकर दिए गए हैं, जो क्लोज्ड रैक टाइप डिजाइन के साथ आते हैं। प्रत्येक स्ट्रॉ वॉकर की लंबाई लगभग 3560 मिमी होती है और यह 6 स्टेप्स के साथ बेहतर सेपरेशन सुनिश्चित करता है। इंजन की 1750 आरपीएम स्पीड पर स्ट्रॉ वॉकर की ऑस्सिलेशन दर संतुलित रहती है, जिससे अनाज की रिकवरी अच्छी होती है। आकार और बनावट की बात करें तो विशाल 366 हार्वेस्टर की कुल लंबाई लगभग 7595 मिमी, चौड़ाई 4345 मिमी और ऊंचाई करीब 3464 मिमी है। यह मशीन ट्रैक्टर के पीछे फिट होकर खेत में संतुलन के साथ काम करती है और कम जगह में भी आसानी से घुमाई जा सकती है।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही जॉन डियर ट्रैक्टरवीएसटी और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।