स्वराज के टॉप 3 ट्रैक्टर - जानें, ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: 06-Dec-2025
Updated on: 06-Dec-2025
स्वराज के टॉप 3 ट्रैक्टर
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

स्वराज के टॉप 3 बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल

स्वराज ट्रैक्टर कंपनी, जिसे महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वामित्व में संचालित किया जाता है, भारतीय किसानों के बीच एक प्रतिष्ठित नाम है। स्वराज ट्रैक्टर विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों के लिए अपनी उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यहाँ स्वराज के टॉप 3 ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।  

1. स्वराज 855 एफई

स्वराज 855 एफई

स्वराज 855 एफई एक 55 एचपी श्रेणी का शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर मिलते है जो लंबे समय तक बेहतर कामकाज के लिए बनाए गए हैं। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने नया इंजन दिया है जो की कम डीज़ल की खपत करता है। इसके साथ ही, स्वराज 855 में 3478 सीसी इंजन है जो भारतीय किसानों के लिए इस ट्रैक्टर को अच्छा बनाता है। स्वराज ट्रैक्टर 855 में एक ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड इंजन भी है जो ट्रैक्टर को खेत में चलाते समय चिकनाई प्रदान करता है। स्वराज ट्रैक्टर 855 पीटीओ एचपी 42.9 एचपी है। इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी का ज्यादा स्पीड विक्लप होने से किसानों को ट्रैक्टर से लूट में काम करने में आसानी होगी। इस ट्रैक्टर में कंपनी पावर स्टीयरिंग प्रदान करती है। ट्रैक्टर की वजन उठने की क्षमता 2000 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत 8.46 -8.81 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है।

2. स्वराज 744 एक्स टी

स्वराज 744 एक्स टी

इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करते है तो इस ट्रैक्टर में आपको 50 HP का इंजन मिलता है जो की 3 सिलेंडर के साथ आता है। 3478 cc क्यूबिक कैपेसिटी का इंजन ट्रैक्टर में आपको मिलता है। जो की 2000 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। स्वराज एक्सटी 744 में 3-स्टेज वेट एयर क्लीनर है जो ट्रैक्टर के आंतरिक सिस्टम को साफ रखता है, विस्तारित घंटों के दौरान प्रदर्शन बढ़ाता है। ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन स्लाइडिंग मेश/पीसीएम संयोजन से बना हुआ दिया गया है। गियर levers की बात करे तो ट्रैक्टर में सेण्टर में गियर levers  मिलते है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड  + 2 रिवर्स  गियर्स आपको मिलते है। ट्रैक्टर में कंपनी ने सिंगल क्लच /ड्यूल क्लच / आईपिटीओ (ऑप्शनल) में दिया है। इस 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 6.0 X 16 / 7.50 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 X 28 रियर टायर साइज में बेहतरीन टायर उपलब्ध हैं। Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की भारत में कीमत 7.52-7.82 लाख तक है। हर सीमांत किसान इस ट्रैक्टर को आसानी से खरीद सकता है। 

3. स्वराज 735 एफई

स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर में इंजन की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 40 hp का इंजन मिलता है और ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने 3 सिलेंडर प्रदान किये है। ट्रैक्टर का इंजन 1800 आरपीएम बनाता है। ट्रैक्टर में Air Cleaner 3- Stage Oil Bath टाइप को आपको मिलता है। ट्रैक्टर में  इंजन को ठंडा रखने के लिए Cooling सिस्टम  वाटर  कूल्ड  बिना  loss टैंक के दिया गया है।  ट्रैक्टर में गियर्स की बात करें तो ट्रैक्टर में  8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती है। SWARAJ 735 FE ट्रैक्टर में उच्च-प्रदर्शन PTO Hp सभी संलग्न उपकरणों की निर्बाध हैंडलिंग सुनिश्चित करता है।ट्रैक्टर का पीटीओ 32.6 hp पावर का दिया गया है। स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 1650 किलोग्राम है, लिंकेज 3 पॉइंट लिंकेज श्रेणी- I और II प्रकार के इम्प्लीमेंट पिन के लिए उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 16 के और रियर टायर  13.6 x 28 के आपको इस ट्रैक्टर में मिलते है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.26 लाख - 6.51 लाख रूपए तक है। इस ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

स्वराज के ये टॉप 3 ट्रैक्टर—स्वराज 855 FE, स्वराज 744 XT, और स्वराज 735 FE—भारतीय किसानों की विविध कृषि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। ये ट्रैक्टर न सिर्फ मजबूत इंजन, बेहतरीन माइलेज और उच्च लिफ्टिंग क्षमता प्रदान करते हैं, बल्कि अलग-अलग खेती के कामों जैसे जुताई, सिंचाई, बुवाई, ढुलाई और हैवी-ड्यूटी संचालन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हैं।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही महिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटीकुबोटा और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।