भारत एक कृषि समृद्ध देश है। यहां की अधिकांश आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से खेती किसानी पर ही आश्रित है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का काफी बड़ा महत्व है। खेती किसानी में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला कृषि उपकरण एक ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर आधुनिक खेती की नीव है। आजकल कृषि से संबंधित हर एक छोटे से लेकर बड़ा कार्य एक ट्रैक्टर की मदद से पूरा किया जाता है। इसलिए ट्रैक्टर को किसान का सच्चा साथी भी कहा जाता है। ऐसे में किसानों को एक ट्रैक्टर खरीदने की आवश्यकता पड़ती है। हालाँकि, अलग अलग किसान अपनी कृषि संबंधी जरूरतों के हिसाब से छोटे या बड़े ट्रैक्टर का चयन करते हैं।
मेरीखेती के इस लेख में आज हम आपको 2026 में बेहतरीन माइलेज के लिए उपयुक्त टॉप 5 ट्रैक्टर्स के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। भारत के अंदर 2026 में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर्स के बारे में जानने के लिए मेरीखेती के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खूबी यह है, कि यह कम बजट में अधिक माइलेज प्रदान करने वाला ट्रैक्टर है। एचपी श्रेणी इंजन 3-सिलेंडर डीज़ल 47 एचपी इंजन, वजन उठाने की क्षमता करीब 2000 किलोग्राम तक है। इसकी मदद से आप जुताई, रोटावेटर एवं ढुलाई कार्य आदि बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपको काफी फीचर्स मिलते हैं, जैसे पीटीओ एचपी 41.8 hp, गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, ब्रेक ड्राई डिस्क ब्रेक /आयल इम्मरसेड ब्रेक (ऑप्शनल), वारंटी 6000 Hours Or 6 वर्ष, क्लच सिंगल / ड्यूल (ऑप्शनल), मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल), वजन उठाने की क्षमता 2000 Kg, व्हील ड्राइव 2 WD और आरपीएम 2000 जैसे खास फीचर्स मोजूद हैं।

मैसी फर्ग्युसन 245 DI एक किफायती और ताकतवर ट्रैक्टर है, जो कि भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद ट्रैक्टर बन चुका है। मैसी फर्ग्युसन 245 DI में पीटीओ एचपी 42.5 hp, गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, ब्रेक सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक, क्लच ड्यूल, स्टीयरिंग मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल), वजन उठाने की क्षमता 1700 kg और व्हील ड्राइव 2 WD है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी ट्रैक्टर कंपनी की एक खास और प्रसिद्ध पेशकश है, जो कि किसानों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी ट्रैक्टर में आपको लगभग 47 HP का मजबूत और टिकाऊ डीजल इंजन मिलता है। यह ट्रैक्टर खेत की जुताई, बुवाई और ढुलाई के लिए बेहद उपयोगी है। कम डीजल खपत में ज्यादा प्रदर्शन।

सोनालिका डीआई 745 III सिकंदर एक कम बजट में आने वाला दमदार ट्रैक्टर है, जो कृषि से जुड़े हर छोटे से बड़े कार्य को कम समय में पूरा कर सकता है। सोनालिका डीआई 745 III सिकंदर ट्रैक्टर में लगभग 50 एचपी का 3-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। साथ ही, इसमें आपको गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, पीटीओ पावर - लगभग 50 HP एचपी और वजन उठाने की क्षमता करीब 1800 किलोग्राम है। सोनालिका डीआई 745 III सिकंदर की मदद से आप गहरी जुताई, रोटावेटर एवं ढुलाई कार्य काफी आसानी से कर सकते हैं।

पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर ताकत, स्पीड और माइलेज का संतुलित विकल्प माना जाता है। 50 एचपी के साथ 3 सिलेंडर इंजन में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स खेती और ढुलाई को काफी आसान बनाते हैं। इसमें आपके लिए पीटीओ एचपी 45.6 hp, गियर बॉक्स 8 Forward + 2 Reverse, ब्रेक Multi Plate Oil Immersed Disc Brake, वारंटी 5000 hours/ 5 वर्ष, क्लच सिंगल / ड्यूल (ऑप्शनल), स्टीयरिंग Balanced Power Steering / Mechanical Single drop arm option, वजन उठाने की क्षमता 2000 kg, व्हील ड्राइव 2 WD और इंजन रेटेड आरपीएम 2000 जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं।
कम जोत वाले या सीमांत किसानों के लिए ट्रैक्टर का चयन करते समय सबसे जरूरी बात यह है, कि ट्रैक्टर खेत के आकार और काम की जरूरत के अनुसार होना चाहिए। आवश्यकता से अधिक HP वाला ट्रैक्टर लेने से डीजल खर्च और रखरखाव दोनों काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं, जबकि काम उतना भारी नहीं होता है।
इस वजह से आमतौर पर 35 से 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर छोटे खेतों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। बतादें, कि इस श्रेणी के ट्रैक्टर हल्की और मध्यम जुताई, बुवाई, स्प्रे और छोटी ट्रॉली जैसे रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल लेते हैं। साथ ही, इनका संचालन आसान रहता है और ईंधन की खपत भी नियंत्रित रहती है।
छोटे किसानों के लिए सही ट्रैक्टर की खास बातें:-
छोटे किसानों के लिए सबसे जरूरी बात कम डीजल खर्च और किफायती कीमत, छोटे खेतों में आसान मोड़ और नियंत्रण, सामान्य खेती के कामों के लिए पर्याप्त ताकत, कम रखरखाव लागत और भरोसेमंद प्रदर्शन सही ट्रैक्टर वही है, जो किसान की जरूरत पूरी करे, खर्च कम रखे और लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत-परेशानी के कार्य करे। किसानों को किसी भी ट्रैक्टर से कृषि यंत्र चलाने के लिए पर्याप्त एचपी की जरूरत होती है।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटी, आयशर, न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन, सोनालिका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।