Ad

भारत में टॉप 3 ट्रैकस्टार ट्रैक्टर: जानें, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

Published on: 30-Mar-2026
Updated on: 30-Mar-2026
टॉप 3 लोकप्रिय ट्रैकस्टार ट्रैक्टर
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

टॉप 3 लोकप्रिय ट्रैकस्टार ट्रैक्टर - जानें, पूरी जानकारी 

भारतीय किसानों के लिए सही ट्रैक्टर का चयन करना खेती की सफलता में अहम भूमिका निभाता है। आज के समय में किसान ऐसे ट्रैक्टर चाहते हैं जो मजबूत, किफायती और मल्टीपर्पज हों। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ट्रैकस्टार ने भारतीय बाजार में कई बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडल पेश किए हैं, जो अपनी पावर, टिकाऊपन और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

ट्रैकस्टार ट्रैक्टर खासतौर पर छोटे, मध्यम और बड़े किसानों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इन ट्रैक्टरों में दमदार इंजन, स्मूद ट्रांसमिशन, मजबूत हाइड्रोलिक्स और कम मेंटेनेंस जैसी खूबियां मिलती हैं। आइए जानते हैं भारत में टॉप 3 लोकप्रिय ट्रैकस्टार ट्रैक्टरों के बारे में, जो किसानों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं।

1. ट्रैकस्टार 545

ट्रैकस्टार 545

ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला 45 HP इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 2979 CC है। यह इंजन बेहतर पावर और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जिससे किसान लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकते हैं। इसमें 38.46 PTO HP दिया गया है, जिससे यह ट्रैक्टर रोटावेटर, थ्रेशर, स्प्रेयर और अन्य PTO आधारित उपकरणों को आसानी से चला सकता है। ट्रैकस्टार 545 में पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान और स्मूद बनाता है। इसमें Single और Dual Clutch (Optional) का विकल्प मिलता है, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार सही क्लच चुन सकते हैं। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिया गया है,इस ट्रैक्टर में 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे किसान लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकते हैं। इससे बार-बार ईंधन भरने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की बचत होती है। ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर की 1600 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता है। ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.46 लाख से ₹ 6.72 लाख के बीच है।

2. ट्रैकस्टार 531

ट्रैकस्टार 531

ट्रैकस्टार 531 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 31 HP इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 2235 CC है। यह इंजन छोटे खेतों में जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे कार्यों को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। इसमें 27.46 PTO HP दिया गया है, जिससे यह ट्रैक्टर स्प्रेयर, थ्रेशर और अन्य हल्के PTO उपकरणों को आसानी से चला सकता है। ट्रैकस्टार 531 में पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने की प्रक्रिया को आसान और स्मूद बनाता है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिया गया है, इस ट्रैक्टर में Oil Immersed Brakes दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग और सुरक्षा प्रदान करते हैं। ये ब्रेक लंबे समय तक चलते हैं और कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है। ट्रैकस्टार 531 ट्रैक्टर की 1500 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता है, जो इसे हल्के और मध्यम कृषि उपकरणों के साथ काम करने के लिए उपयुक्त बनाती है। इस ट्रैक्टर में मजबूत टायर दिए गए हैं, जो खेतों में बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 12.4 x 28 दिए गए है। ट्रैकस्टार 531 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 4.90 लाख से ₹ 5.11 लाख के बीच है।

3. ट्रैकस्टार 550  

ट्रैकस्टार 550

ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला 50 HP इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 2979 CC है। यह इंजन बेहतर पावर और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जिससे ट्रैक्टर लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकता है। इसमें 43.28 PTO HP दिया गया है, जिससे किसान रोटावेटर, थ्रेशर, स्प्रेयर और अन्य PTO आधारित उपकरणों को आसानी से चला सकते हैं। ट्रैकस्टार 550 में पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने की प्रक्रिया को आसान और स्मूद बनाता है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिया गया है, जो विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर खेत और सड़क दोनों जगहों पर प्रभावी प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना रुके काम किया जा सकता है। इससे बार-बार ईंधन भरने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की बचत होती है। ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर की 1600 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता है, जो इसे विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ काम करने के लिए उपयुक्त बनाती है।इस ट्रैक्टर में मजबूत और चौड़े टायर दिए गए हैं, जो खेतों में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर: 7.50 x 16 और पीछे के टायर: 14.9 x 28 दिए गए है। ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.03 लाख से ₹ 7.32 लाख के बीच है।                                                                                            

ट्रैकस्टार के ये तीनों ट्रैक्टर—ट्रैकस्टार 531, ट्रैकस्टार 545 और ट्रैकस्टार 550—किसानों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। जहां ट्रैकस्टार 531 छोटे किसानों के लिए किफायती और उपयोगी विकल्प है, वहीं ट्रैकस्टार 545 और ट्रैकस्टार 550 ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मध्यम और बड़े किसानों के लिए आदर्श हैं।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही करतारआयशरजॉन डियर और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।