जैसा कि किसान भाइयों को पता है, ट्रैक्टर एक कृषि मशीन है जो खेती को आसान बनाती है। यह मुख्य रूप से फसल काटना, बीज बोना, भूमि की जुताई और अन्य कृषि कार्यों में उपयोग किया जाता है।
विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों को खींचने और चलाने की क्षमता से ट्रैक्टर खेती की उत्पादकता और दक्षता को बढ़ाता है। आज हम 20 HP श्रेणी के टॉप 5 ट्रैक्टरों की जानकारी देंगे।
निचे आपको बागवानी में इस्तेमाल होने वाले मिनी ट्रैक्टरों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानेंगे।
Massey Ferguson 5118 ट्रैक्टर कंपनी के ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली होते है। ये ट्रैक्टर खास कर बगवानी और छोटी खेती के लिए बनाया गया हैं।
इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 20 HP का इंजन दिया हैं जो की 2400 RPM बनाता हैं। साथ ही इंजन में 1 सिलिंडर दिया गया हैं।
ट्रैक्टर में क्लच Single diaphragm Clutch दिया गया हैं, ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें लिक्विड कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया हैं।
इस ट्रैक्टर में गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5.00 X 12 और 8.00 x 18 रियर टायर दिए गए हैं।
ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते हैं। ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम दी गयी हैं। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 17.2 hp की दी गयी हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत 4.28 लाख रूपए तक हैं।
ये भी पढ़ें: 20 HP के टॉप 5 ट्रैक्टर जो बागवानी को बनाएंगे आसान
Captain 200 DI 2WD एक कॉम्पैक्ट और हल्का ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर पर छोटे खेतों, बागानों, और संकरी जगहों पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Captain 200 DI में 1 सिलिंडर का डीजल इंजन है, जिसकी क्षमता 20 HP (हॉर्सपावर) है। समें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं,ट्रैक्टर में मैनुअल स्टीयरिंग दी गई है,
ट्रैक्टर में सामने के टायर 5.00x12 और पीछे के टायर 8.00x18 के आते हैं। ट्रैक्टर की लिफ्ट क्षमता लगभग 750 किलोग्राम है, जिससे यह हल्की और मध्यम श्रेणी के उपकरणों को खींचने में सक्षम है।
जो ट्रैक्टर को स्थिरता और संतुलन प्रदान करते हैं। Captain 200 DI 2WD की कीमत आमतौर पर ₹3.30 से ₹4.00 लाख रूपए के बीच होती है।
महिंद्रा कंपनी का ये ट्रैक्टर आकर्षक डिज़ाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ में आता हैं।
महिंद्रा जीवो 225 डीआई में 20 एचपी का इंजन आता हैं, इसमें 2 सिलेंडर हैं जो 2300 इंजन रेटेड आरपीएम पर चलते हैं।
ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश का ट्रांसमिशन मिल जाता हैं जिसमे 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स दिए गए हैं। । ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे ब्रेक मिल जाते हैं।
इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 18.4 एचपी दी गयी हैं। ट्रैक्टर में 5.00 X 14 के फ्रंट टायर और 8.00 X 24 के रियर टायर आपको मिल जाते हैं।ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम हैं। ट्रैक्टर की कीमत 4.62-4.90 लाख रूपए तक हैं।
ये भी पढ़ें: Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए
ये ट्रैक्टर खास कर बागवानी के कार्य के लिए बनाया गया हैं। ये ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं। यह ट्रैक्टर 20 एचपी के साथ आता है।
ACE Veer 20 की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर में 863 CC का इंजन मिल जाता हैं ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन मिल जाता हैं साथ ही इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिल जाता हैं।
ACE Veer 20 आयल इम्मरसेड ब्रेक से इस ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता हैं। ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 60 Kg हैं। ACE Veer 20 ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.40-3.60 लाख रूपए तक हैं।
यह ट्रैक्टर सोनालिका ट्रैक्टर निर्माता द्वारा निर्मित है। सोनालिका जीटी 20 एक 20 एचपी का ट्रैक्टर है। सोनालिका जीटी 20 इंजन की क्षमता 959 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर है जो कि इंजन रेटेड 2700 आरपीएम उत्पन्न करते हैं।
इस ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 650 किलोग्राम इस ट्रैक्टर में दी गयी हैं। ट्रैक्टर में 5.00 X 12 के फ्रंट टायर और 8.00 X 18 के रियर टायर मिल जाते हैं।
इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 14.1 एचपी है, साथ ही इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश का ट्रांसमिशन आपको मिल जाता हैं। इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग आपको मिलता हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.60-3.90 लाख रूपए तक हैं।
किसान भाइयों, इन ट्रैक्टरों की खरीद से आप आसानी से खेती और बागवानी कर सकते हैं। ट्रैक्टरबर्ड आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों की नवीनतम जानकारी प्रदान करता है। मेरीखेती आपको ट्रैक्टर की कीमत, तुलना, फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के साथ-साथ सहायता भी देता है।