अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा

By: Merikheti
Published on: 15-Dec-2023

 अगर आप भी खेती को आसान और फायदेमंद बनाने के लिए कोई ट्रैक्टर खोज रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। बतादें, कि इसकी 1500 किलोग्राम लोडिंग क्षमता और बेहतरीन माइलेज कृषकों की आमदनी बढ़ाने में सहायता करती हैं। यह ट्रैक्टर 45 HP पावर वाले शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर अग्रणी तकनीक तथा बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। कंपनी के ट्रैक्टर ज्यादा माइलेज और ज्यादा वजन उठाने के लिए तैयार किए जाते हैं। यदि आप भी अपनी खेती को सहज बनाने के लिए मजबूत एवं शानदार ट्रैक्टर खोज रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 1500 किलोग्राम लोडिंग क्षमता के साथ आता है। साथ ही, किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहयोग करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 45 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन उपलब्ध होता है, जो इसे समस्त प्रकार की खेती के लिए पर्याप्त बनाता है।

महिंद्रा युवो 575 डीआई की क्या-क्या विशेषताएं हैं 

महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 2979 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Liquid coolant cooling system with Radiator टाइप इंजन आता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में dry type 6 एयर फिल्टर दिया गया है, जो इसके इंजन को धूल-मृदा से सुरक्षित रखता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 41 हॉर्स पावर है, जिससे यह खेती में इस्तेमाल किए जानें वाले उपकरणों को सुगमता से संचालित कर सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 30.61 Kmph निर्धारित की गई है। यह 11.2 Kmph की रिवर्स स्पीड के साथ आता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है।

ये भी पढ़ें:
महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) ट्रैक्टर की पावर और विशेषताऐं
कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 1500 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता निर्धारित की गई है, जिससे किसान एक ही वक्त में ज्यादा फसल को मंडी तक पहुंचा सके। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर का समकुल वजन 2020 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 1925 MM व्हीलबेस के साथ तैयार किया है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 350 MM तय किया गया है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर बेहद आकर्षक दिखने में आता है, पहली नजर में देखने वाले कृषक इसे खरीदने का विचार बना रहे हैं।

महिंद्रा युवो 575 डीआई के फीचर्स 

महिंद्रा कंपनी के इस बेहतरीन ट्रैक्टर में आपको Power टाइप स्टीयरिंग भी मिल जाती है, जो शानदार ग्रिप के साथ स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में 12 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस ट्रैक्टर में आपको Single / Dual टाइप कल्च देखने को मिल जाती है। इसमें Full Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन उपलब्ध किया गया है। यह ट्रैक्टर Live Single Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 540 @ 1510 आरपीएम उत्पन्न करता है। 

ये भी पढ़ें:
महिंद्रा ओजा 3132 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं एवं सुविधाएं क्या-क्या हैं महिंद्रा कंपनी के इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक उपलब्ध होता है, जिसकी सिंगल रिफ्यूलिंग पर आप दीर्घ काल तक खेती से संबंधित समस्त कार्य कर सकते हैं। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में आपको Oil Immersion टाइप ब्रेक्स दिखने को मिल जाते हैं, जो फिसलन भरी सतहों में भी इसके टायरों को फिसलने से रोकने में सहयोग करती हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है। इसमें आपको 6 x 16 फ्रंट टायर तथा 13.6 x 28 रियर टायर मिल जाते हैं, जो कि आकार में काफी बड़े है। साथ ही, समस्त प्रकार के मौसम में बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। 

महिंद्रा युवो 575 डीआई की कीमत और वारंटी

भारत में महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.7 लाख से 7 लाख रुपये निर्धारित की गई है। युवो सीरीज के ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन तथा रोड टैक्स की वजह से भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 2000 घंटे अथवा 2 साल तक की वारंटी प्रदान करती है।

श्रेणी