दुनिया का सबसे बड़ा और भारत के कुछ बड़े ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं?

By: Merikheti
Published on: 20-Dec-2023

किसान भाइयों अगर आप अपनी यंत्रीकरण की समझ को और विकसित करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस लेख में उसी के बारे में बताऐंगे। चलिए जानते हैं, कि विश्व का सबसे बड़ा ट्रेक्टर कौन सा है? आप एक किसान हैं, तो आप इस लेख को पढ़कर ही जाँच कर सकते हैं। क्या आपका ट्रैक्टर दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टरों में शामिल हैं अथवा नहीं हैं। तकनीक हर क्षेत्र में निरंतर बढ़ती जा रही है, इस बात का प्रमाण हम प्रत्येक इलाके में देख सकते हैं। मोबाइल फोन हो अथवा फिर वाहन, हर क्षेत्र में हमें बढ़ती तकनीक का कमाल दिखने को मिलता है। तकनीकों के चलते आज इतने बड़े-बड़े ट्रैक्टर निर्मित हो चुके हैं, कि जिन्हें देख कर ऐसा लगता है कि ये कोई ट्रैक्टर नहीं बल्कि कोई बड़ा मॉनस्टर अथवा रोबोट हैं। 

विश्व का सबसे बड़ा ट्रैक्टर कौन-सा है?

विश्व का सबसे बड़ा ट्रेक्टर Big Bud 16V-747 है। यह ट्रैक्टर विश्व का सबसे बड़ा ट्रैक्टर है। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी मॉनस्टर को देख रहे हैं। इस ट्रैक्टर की लंबाई की बात करें तो यह 28 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। सच में ये आकार में बहुत ही बड़ा होता है। 

ये भी पढ़ें:
Flaming Tractor: जानिए फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषता के बारे में
आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस ट्रैक्टर का एक टायर 8 फीट ऊंचा हैं। इसका निर्माण 1977 में किया गया था, इसमें आप को 24 लीटर का 16 सिलेंडर वाला डीजल इंजन मिलता है। इस ट्रैक्टर में 6 स्पीड ट्रांसमीटर दिए गए हैं, जो इस ट्रैक्टर की क्षमता को काफी बढ़ाता है। इस ट्रैक्टर में 1000 लीटर का डीजल टैंक विघमान होता है। 

विश्व एवं भारत के बड़े तथा विशाल ट्रैक्टर्स की विशेषताऐं एवं कीमतें

Eicher 557 : आयशर 557 बड़े एवं विशाल ट्रैक्टर में Eicher 557 आखिरी स्थान पर आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 3300cc हैं, यह ट्रैक्टर सुगमता से खेती के किसी भी कार्य को कुछ ही मिनट में कर सकता हैं।

ये भी पढ़ें:
Eicher 485 Super Plus – फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत सिर्फ इतना ही नहीं रोड में चलने की इसकी गति देखने योग्य होती है। इस वजह से यह धुलाई के कार्य में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये ट्रैक्टर 3 सिलेंडर एवं 50HP वाले इंजन के साथ आते हैं। यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग की सुविधा के साथ आता है। साथ ही, इसका ब्रेक तेल के अंदर डूबा हुआ होता है। यह ट्रैक्टर सहजता से 1470kg से 1850kg तक का भार उठा सकते हैं। ये ट्रैक्टर आप को 6 लाख 25 हजार से 6 लाख 60 हजार रूपये में मिल जायेंगे।

Massey Ferguson 7250 power up : मैसी फर्गुशन  7250 पावर अप 

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि Massey का भी नाम भी बड़े-बड़े ट्रैक्टरों में शम्मिलित है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 50HP इंजन के साथ आता है, इस ट्रैक्टर में भी तेल के अंदर डूबे हुए ब्रेक आते हैं। इस ट्रैक्टर में आप को reverse PTO भी उपलब्ध की जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इसके डीजल टैंक में 60 लीटर तेल डाला जा सकता है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2300kg हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 80 हजार से शुरू होती है और 7 लाख 50 हजार तक जाती हैं। 

ये भी पढ़ें:
एक शानदार ट्रैक्टर है मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर

Farmtrac 60: फार्मट्रेक 60 

यह ट्रैक्टर इस श्रेणी का सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर तथा 50HP वाले इंजन के साथ आता है, दूसरे ट्रैक्टर की  भांति इस ट्रैक्टर में भी तेल में डूबे ब्रेक विघमान होते हैं। इस ट्रैक्टर में आप को fully constant mash gearbox भी मिलता है, इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1800kg है। यह किसानों का एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो इस ट्रैक्टर को आप 6 लाख से 6 लाख 50 में खरीद सकते हैं।

श्रेणी