दुनिया की सबसे महंगी गाय की नस्ल, खूबियां और कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

By: Merikheti
Published on: 05-Apr-2024

भारत आदिकाल से कृषि के क्षेत्र में अग्रणी देश रहा है। कृषि के साथ-साथ पशुपालन किसानों की आय को बेहतर करने का सबसे उत्तम विकल्प रहा है। 

वर्तमान में भी किसान भाई खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन का कार्य भी करते हैं। आज के समय में पशुपालन गांव ही नहीं बल्कि शहरों के अंदर भी किया जा रहा है। 

पशुपालन करने से किसानों को तभी अच्छी आय होती है जब उन्होंने पशुओं का चयन बड़ी कुशलता से किया हो। आज हम मेरीखेती के इस लेख दुनिया की सबसे महँगी गाय की नस्ल उसकी खूबियां और कीमत के बारे में बताएंगे। 

जानिए दुनिया की सबसे महंगी गाय कौन-सी है  

मीडिया खबरों के अनुसार, विश्व की सबसे महंगी नेलोर नस्ल की गाय है। यह गाय साढ़े 4 साल की वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस है। यह गाय ब्राजील में पाई जाती है। 

ये भी पढ़ें: जानें दुनिया की सबसे महँगी गाय का भारत से क्या संबंध है ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में ब्राजील के एक पशुपालक ने नेलोर गाय को 6.99 मिलियन रियल ($1.44 मिलियन) मतलब की 11 करोड़ रुपये में बेची। ऐसे में यदि हिसाब-किताब किया जाए तो इसकी कुल कीमत 4.3 मिलियन डॉलर मतलब की 35 करोड़ रुपये है।

दुनिया की सबसे महंगी नेलोर गाय की क्या-क्या खूबियां हैं ?

नेलोर गाय गर्म मौसम में भी बड़ी ही सुगमता से पाली जा सकती है। यह गाय सफेद फर की होती है, जो गर्मी के दिनों में धूप से सुरक्षा करती है। नेलोर गाय में रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य गायों की अपेक्षा काफी अच्छी होती है। 

नेलोर गाय की त्वचा भी बेहद ज्यादा कठोर होती है। नेलोर गाय की त्वचा मोटी व सख्त होती है। इस गाय पर खून-चूसने वाले कीड़े के काटने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

जानें विश्व की सबसे महंगी गाय का नाम नेलोर कैसे पड़ा  

नेल्लोर नस्ल की गाय वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस गाय का भारत से बहुत पुराना नाता है। इस गाय का नाम भारत के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जनपद के नाम से पड़ा, क्योंकि यह गाय भारत के इस जनपद में एक बड़े पैमाने पर पाई जाती हैं। 

ये भी पढ़ें: NDRI करनाल ने IVF क्लोनिंग तकनीक के जरिए पैदा किए मुर्रा भैंस के दो क्लोन

इसी जनपद से ब्राजील व दुनिया के अन्य हिस्सों में भेजी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेलोर गाय की नस्ल केवल ब्राजील में ही 16 करोड़ हैं।

श्रेणी