रिटायर्ड इंजीनियर ने नोएडा में उगाया कश्मीरी केसर, हुआ बंपर मुनाफा

रिटायर्ड इंजीनियर ने नोएडा में उगाया कश्मीरी केसर, हुआ बंपर मुनाफा

0

भारत में केसर का मसाले और दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता है। चटक रंग के कारण इसका प्रयोग अनेक भारतीय व्यंजनों में भी किया जाता है। जिसके कारण पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि इसकी मांग घरेलू बाजार में तेजी से बढ़ी है। केसर एक ऐसी फसल है जिसे उगाने के लिए खास तरह की जलवायु की जरूरत होती है। ऐसे में इसका उत्पादन मुख्य तौर पर कश्मीर में किया जाता है। कश्मीर के अलावा अन्य प्रदेशों की जलवायु को इसके उत्पादन के लिए सही नहीं माना जाता है। इसलिए अन्य प्रदेशों के किसान अपने यहां इसके उत्पादन के लिए प्रयास नहीं करते हैं। लेकिन इसके विपरीत नोएडा में रहने वाले इंजीनियर रमेश गेरा ने उत्तर प्रदेश की भूमि पर केसर की खेती करके कमाल कर दिया है।

केसर के बारे में कहा जाता है कि इसकी खेती सिर्फ ठंडी जलवायु वाली जगह में ही की जाती है। गर्म और उष्ण जलवायु में इसकी खेती संभव नहीं है। इसकी खेती के लिए विशेष प्रकार की मिट्टी की जरूरत होती है। ऐसे में इंजीनियर रमेश गेरा के लिए नोएडा में केसर की खेती करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। रमेश गेरा ने बताया कि इसके लिए उन्होंने कश्मीर जैसी जलवायु को विकसित किया। साथ ही कश्मीर से मिट्टी मंगवाई और घर में खेती शुरू की। जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई। फिलहाल रमेश गेरा नोएडा में केसर की खेती करके हर साल लाखों रुपये कमा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नौकरी छोड़कर केसर का उत्पादन शुरू किया, वेतन से कई गुना ज्यादा कमा रहा मुनाफा

रमेश गेरा ने बताया कि केसर की खेती उन्होंने एडवांस फार्मिंग की मदद से शुरू की है। वह दक्षिण कोरिया से एडवांस फार्मिंग की तकनीक सीखकर भारत वापस लौटे हैं। साल 2017 के बाद वो रिटायर्ड हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने केसर की खेती करना शुरू कर दी है। शुरुआती दो सालों में उन्हें इस खेती में सफलता हाथ नहीं लगी थी। जिसके बाद वो कश्मीर पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर पर रिसर्च की और यह जानने की कोशिश की कि केसर की खेती कैसे करते हैं। उसके बाद वापस लौटकर उन्होंने नोएडा में केसर उगाना शुरू किया। इस बार वो उत्तर प्रदेश की जमीन पर केसर उगाने में कामयाब हुए और वर्तमान में वो केसर से अच्छी खासी उपज प्राप्त कर रहे हैं।

रमेश गेरा ने अपने बारे में बताया है कि वो एक किसान परिवार से आते हैं जो हरियाणा के हिसार में रहता है। उनके मन में हमेशा से किसानों के लिए कुछ नया करने की इच्छा थी, इसलिए वो समय-समय पर खेती बाड़ी के नए प्रयोग करते रहते थे। वह वर्तमान में किसानों को एडवांस फार्मिंग की तकनीक सिखा रहे हैं। साथ ही हाइड्रोफोनिक, ऑर्गेनिक और सॉइल लेस मल्टीलेवल खेती कैसे करते हैं इसके लिए भी किसानों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आस पास के किसान उन्हें खेती किसानी का प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं। इन दिनों रमेश गेरा केसर के अलावा विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती भी कर रहे हैं, जिनसे उन्हें भरपूर मुनाफा प्राप्त हो रहा है। जेल के कैदियों की सहायता करने के लिए वो इन दिनों उन्हें भी खेती किसानी की उन्नत तकनीकें सिखा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More