मेरीखेती ने मई माह की मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया

मेरीखेती ने मई माह की मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया

0

आज के दौर में जैविक फूड पार्क कृषि-बागवानी, मनुष्य पोषण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सजीवता के लिए वरदान-क्यों और कैसे है? इस विषय पर मेरीखेती ने 4 जून 2023 दिन रविवार को मासिक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया। आयोजन के दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे। वैज्ञानिकों ने आधुनिक तकनीकों, नवीन किस्मों एवं कृषि क्षेत्र में हुए नवाचारों के सन्दर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।

बतादें, कि समस्त जागरूक कृषकों एवं उपभोक्ताओं के लिए एक संगोष्ठी सत्र का आयोजन मेरीखेती द्वारा किया गया। जो कि किसान भाइयों के हित में विगत 7 वर्षों से कृषि एवं किसानों के लिए कार्य कर रही है। मेरीखेती द्वारा आयोजित की गई इस मासिक किसान पंचायत में कृषि क्षेत्र के दिग्गज कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

श्री अशोक चौरसिया गांव पल्ला में जैविक फ़ूड पार्क के संस्थापक, जो फ़ूड पार्क की स्थापना पर प्रकाश डाल परिचयकर्ता के तौर पर रहे। उन्होंने जैविक फ़ूड पार्क के विषय में अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

डा. सुरेन्द्र कुमार चौहान मुख्य तकनीकी अधिकारी (सेवा निवृत्त), बागवानी प्रभाग,भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मुख्यालय कृषि भवन, नई दिल्ली अन्तर्गत कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार। इन्होंने जैविक फूड पार्क की स्थापना भारत के समस्त कृषकों एवं शहरी नागरिकों के पोषण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शुद्ध पर्यावरण के लिए इसकी महत्ता के सन्दर्भ में बताया। साथ ही, कृषि क्षेत्र में नवीन अवसर और चुनौतियों के विषय पर हर संभव जानकारी प्रदान की। साथ ही, संगोष्ठी परिचर्चा को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें : JPS DABAS जी ने किसान दिवस पर किसानों को संबोधित किया

डा. चन्द्रभान सिंह प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा,नई दिल्ली ने भी उपरोक्त विषय के साथ-साथ नवीन किस्मों एवं जैविक विधि से खेती करने को लेकर काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। डा. चंद्रभान सिंह जी ने अपने जीवन में कृषि क्षेत्र के लिए काफी योगदान दिया है। किसानों को नवाचार और नवीन तकनीकों से खेती किसानी करने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। डा. चंद्रभान सिंह कृषि क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। मेरीखेती की इस मासिक पंचायत में जैविक ढ़ंग से कृषि करने को लेकर काफी अहम विषयों पर चर्चा की।

डा. एस. के. यादव, आज के दौर में जैविक फूड पार्क कृषि-बागवानी, मनुष्य पोषण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद अहम भूमिका अदा कर रहा है। आजकल हर तरह के उत्पादों में मिलावट आनी शुरू हो गई है। किसान अधिक पैदावार लेने के लिए खेतों में अत्यधिक मात्रा में रसायनिक खाद एवं उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं। जिसके फलस्वरूप खाद्य फसलें काफी नुकसान दायक साबित होती जा रही हैं। जैविक फूड पार्क किसानों को जैविक खेती करने के लिए काफी प्रोत्साहित करता है।

इसी कड़ी में मेरीखेती के फाउंडर श्रीमान कृष्ण पाठक जी ने मेरीखेती द्वारा मई माह की मासिक पंचायत में उपस्थित समस्त कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों सहित किसानों को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया। पाठक जी ने कहा, कि मेरीखेती किसानों के लिए निस्वार्थ रूप से धरातल पर कार्य करती आई है। मेरीखेती किसानों के हित में बीते कई वर्षों से लगातार नि:शुल्क तौर पर कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि मेरीखेती की इस मासिक किसान पंचायत के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद देता हूँ। साथ ही, मेरीखेती किसानों के लिए इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More