मौसम विभाग: यूपी में आने वाले दिनों में होगी हल्की बारिश

By: MeriKheti
Published on: 05-Jun-2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि जून महीने का आरंभ हो चुका है। दिल्ली NCR समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम में राहत बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के बहुत सारे जिलों में बारिश-बूंदाबांदी की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी कड़ी में अगले सप्ताह के मौसम को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रविवार से उत्तर प्रदेश के मौसम में पुनः परिवर्तन देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों तक बादल होने के साथ पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड के बहुत सारे भागों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। यह भी पढ़ें : मौसम विभाग के अनुसार इस बार पर्याप्त मात्रा में होगी बारिश, धान की खेती का बढ़ा रकबा

मौसम विभाग ने क्या कहा है

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा है, कि, ‘ईरान पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह आगामी 4-5 दिनों में पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश की संभावना है। गले दो दिनों में यूपी एवं दिल्ली एनसीआर में वर्षा होने की आशा है। इसके उपरांत तापमान बढ़ने की संभावना है।’ विगत कुछ दिनों में देखा गया है, कि उत्तर प्रदेश का मौसम परिवर्तित हो रहा है। कुछ जनपदों में वर्षा हो रही है, तो कुछ जनपदों में भीषण गर्मी पड़ रही है। परंतु, कल से ही जनता को गर्मी से राहत मिलने की आशा है।

फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना हुई तेज

साथ ही, मौसस में हो रहे परिवर्तन के मध्य यह भी संभावना जताई गई है, कि 15 जून के पश्चात एक बार फिर गर्मी अपना प्रकोप दिखाएगी। 15 जून तक राज्य में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। राज्य के विभिन्न जनपदों में 3 दिन तक गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहेगा।

श्रेणी