Ad

Eicher Tractor

आयशर प्राइमा G3 - जज़्बा नया, जीत नई - EICHER PRIMA G3

आयशर प्राइमा G3 - जज़्बा नया, जीत नई - EICHER PRIMA G3

आजकल टेक्नोलॉजी का समय है जिसकी मांग खेती में भी होने लगी है और अब भारत में भी ट्रेक्टर कंपनियां ट्रैक्टर्स में नई टेक्नोलॉजी देने लगे हैं. इसकी वजह से खेती का काम आसान ही नहीं बहुत आसान हो गया है. इस क्रम में आयशर ट्रैक्टर्स ने लॉन्च किया प्राइमा G3 - नए ज़माने के किसानों के लिए प्रीमियम ट्रैक्टर रेंज के साथ. आयशर ट्रेक्टर को किसानों के बीच कम डीजल खपत वाला छोटा ट्रेक्टर के रूप में पहचान मिली हुई है. 

 अगर कोई बोले की मेरे पास आयशर ट्रेक्टर है तो दूसरे किसानों की नजर में उस किसान को छोटा किसान मान लिया जाता है, भले ही वो उसका दूसरा ट्रेक्टर ही क्यों न हो जो की पानी लगाने और खेत का छोटा मोटा काम करने के लिए ही रखा हो. इसी सोच को बदलने के लिए कुछ वर्षों से आयशर ने बड़े ट्रैक्टर्स बाजार में निकालना शुरू किया है. इसी कड़ी में आयशर ने स्टाइल और टेक्नोलॉजी का संगम प्रस्तुत किया है. 

जिसकी निम्नलिखित खासियतें हैं: 

 ✅ प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ विश्व स्तरीय डिजाइन 

 ✅ उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ ऊम्दा बनावट, बढ़िया फिट और कार्य क्षमता 

 ✅ बेहतरीन आराम के लिए ऊँची सीट, बड़ा और आरामदायक प्लैटफॉर्म तथा वन-टच आगे से खुलने वाला बॉनेट.


 आयशर अपनी कम डीजल खपत और सर्वोत्तम काम के लिए जाना जाता है. जिसपर किसान का विश्वास बहुत पुराना है. अब आयशर ने टेक्नोलॉजी का तड़का भी लगा के दूसरी ट्रेक्टर कंपनियों के लिए भी एक उदहारण पेश किया है की अब भारतीय किसानों को भी ताकत और टेक्नोलॉजी का मिश्रण चाहिए. आयशर ट्रैक्टर्स के नए प्राइमा G3 रेंज के साथ किसान की एक नयी व एक अलग पहचान बनेगी इसके साथ साथ किसान की सीट को भी इस तरह से डिज़ाइन किया गया है जिससे की उसे ज्यादा समय तक निरंतर कार्य करने के बाद भी थकन न हो. टैग लाइन भी उसी तरह से बनाई गई है "पाएं शानदार स्टाइलिंग, उन्नत टेक्नोलॉजी और बेहतरीन आराम। 

आधुनिक ट्रैक्टरों की यह नई श्रृंखला, ख़ास उनके लिए बनाई गई है, जिनकी पसंद होती है सदा सर्वोत्तम और बेस्ट! आइए, आयशर प्राइमा G3 [EICHER PRIMA G3] के साथ अनुभव करें जज़्बा नया, जीत नई - #जज़बानयाजीतनयी"

छोटी जोत वाले किसानों के लिए आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है?

छोटी जोत वाले किसानों के लिए आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है?

भारत में ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की 65 % जनसँख्या कृषि पर ही आश्रित रहती है। इस वजह से भारत में ट्रैक्टर भारत के कृषि क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है।

आज हम बात करेंगे छोटी खेती या बागवानी करने वाले किसानों के लिए उपयुक्त मिनी ट्रैक्टर के बारे में। अगर आप भी एक बेहतरीन प्रदर्शन अदा करने वाला छोटा ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए Eicher 188 Tractor एक शानदार छोटा ट्रैक्टर विकल्प साबित हो सकता है। 

आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली 825 सीसी इंजन के साथ आता है। आयशर इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में एक बड़ा नाम भी है। 

इस पर देश के अधिकांश किसान अपना भरोसा दिखाना पंसद करते हैं। आयशर ट्रैक्टर कृषकों एवं व्यापारियों के मध्य ज्यादा पसंद किए जाने वाला ब्रांड है। 

आयशर 188 छोटा ट्रैक्टर किसानों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली 825 सीसी इंजन के साथ आता है। 

आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ?

बतादें, कि आयशर के इस मिनी ट्रैक्टर में आपको 825 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में EICHER AIR COOLED इंजन आता है, जो 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। 

कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Dry type with pre-cleaner एयर फिल्टर के साथ आता है। इस आयशर मिनी  ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 15 HP है। इस मिनी ट्रैक्टर की 22.29 Kmph हाई फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। 

Eicher 188 छोटा ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 790 किलोग्राम समकुल वजन के साथ आता है। 

आयशर के इस ट्रैक्टर को 2570 MM लंबाई, 1065 MM चौड़ाई एवं 1275 MM ऊंचाई के साथ 1420 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में 28 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक भी देखने को मिल जाता है। कंपनी का ये छोटा ट्रैक्टर सभी कार्य करने में समर्थ है। 

आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर के फीचर्स  

आयशर के इस Eicher 188 Tractor मिनी ट्रैक्टर में आपको Mechanical टाइप स्टीयरिंग भी दिखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। 

आयशर के इस ट्रैक्टर में Single टाइप क्लच एवं Side shift, Partial constant mesh ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। 

भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus – फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत

जो टायरों पर अपनी काफी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं। इस आयशर ट्रैक्टर में Dual Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। 

आयशर 188 एक 2WD मतलब टू व्हील ड्राइव में आने वाला ट्रैक्टर है, इसमें 5 x 12 x 14 / 4.75 x 14 फ्रंट टायर और 8 x 18 रियर टायर आते हैं। 

आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर की कीमत कितनी है ? 

भारत में Eicher 188 Tractor का एक्स शोरूम मूल्य 3.20 लाख से 3.30 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस आयशर ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है।

आयशर कंपनी अपने इस Eicher 188 Tractor के साथ 1 साल की वारंटी भी प्रदान करती है। अगर आप भी छोटा ट्रैक्टर लेने की सोच रहे है तो ये ट्रैक्टर आपके लिए अच्छा विक्लप हो सकता है।  

यह ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में आसानी से पूरा करता है

यह ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में आसानी से पूरा करता है

कृषि कार्यों को आसानी से समय पर पूर्ण करने के लिए प्रत्येक किसान भाई को ट्रैक्टर की आवश्यकता पड़ती है। किसान ट्रैक्टर को अपना सच्चा साथी और वफादार मित्र मानते हैं। 

किसानों को अपने ट्रैक्टर से काफी लगाव होता है। जैसे पहले समय में बैल को दुलार और प्यार किया जाता था। अब वैसे ही किसान अपने ट्रैक्टर का रखरखाव व साफ सफाई करते हैं। 

अगर आप भी खेतीबाड़ी के लिए शानदार ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए आयशर 485 ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। इस आयशर ट्रैक्टर में आपको 2150 आरपीएम के साथ 45 HP पावर उत्पन्न करने वाला 2945 सीसी इंजन देखने को मिल जाता है। 

भारत के कृषकों के मध्य आयशर ट्रैक्टर बेहद लोकप्रियता प्राप्त किए बैठे हैं। कंपनी अपने ट्रैक्टर कृषकों की जरूरतों के अनुरूप निर्मित करती है। आयशर कंपनी के ट्रैक्टर अग्रिम तकनीक के साथ आते हैं, जो कम से कम ईंधन खपत के साथ कृषि कार्यों को सहज बनाते हैं।

आयशर 485 ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Eicher 485 ट्रैक्टर में आपको 2945 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Air Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Oil bath type एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। 

इस आयशर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 38.3 एचपी है। कंपनी के इस ट्रैक्टर का इंजन 2150 आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में 45 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक उपलब्ध किया गया है। 

आयशर 485 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1650 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका कुल भार 2140 किलोग्राम है। इस आयशर ट्रैक्टर को 3690 MM लंबाई और 1785 MM चौड़ाई के साथ 2005 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus - फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 485 ट्रैक्टर के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Eicher 485 ट्रैक्टर में आपको Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। 

इस ट्रैक्टर में आपको Single/Dual क्लच देखने को मिल जाता है और इसमें Central shift - Combination of constant & sliding mesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। 

आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 32.3 kmph की फॉरवर्ड स्पीड के साथ आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Disc / Oil Immersed (Optional) ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। 

आयशर 485 ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 / 14.9 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Live पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम जनरेट करती है।

आयशर 485 ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

भारत में Eicher 485 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.50 लाख से 6.70 लाख रुपये तय की गई है। इस आयशर ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से भिन्न-भिन्न हो सकती है। EICHER कंपनी अपने इस Eicher 485 Tractor के साथ 2 साल की वारंटी मुहैय्या कराती है।

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में कौन-सा दमदार ट्रैक्टर है

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में कौन-सा दमदार ट्रैक्टर है

ट्रैक्टर खेती किसानी में उपयोग होने वाला बेहद ही महत्वपूर्ण उपकरण है। आज हम मेरीखेती के इस लेख में 50 HP में आने वाले दो ट्रैक्टर Massey Ferguson 7235 DI Vs Eicher 557 4WD का तुलनात्मक विश्लेषण करेंगे। जो किसान अपनी खेती के लिए 50 HP में आने वाला ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। दोनों ही ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए लोकप्रिय है। 

हालाँकि, कृषि क्षेत्र में बहुत सारे कृषि यंत्रों अथवा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, इनमें ट्रैक्टर की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। किसान ट्रैक्टर की मदद से कृषि संबंधित बड़े बड़े कार्यों को सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं। भारतीय बाजार में सर्वाधिक माँग 50 HP पावर में आने वाले ट्रैक्टरों की रहती है। 

Massey Ferguson 7235 DI VS Eicher 557 4WD Specification 

यदि हम इन Massey Ferguson 7235 DI VS Eicher 557 4WD ट्रैक्टरों की विशेषताओं की तुलना करें, तो मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर में 2270 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water cooled इंजन प्रदान किया गया है, जो 35 HP पावर उत्पन्न करता है। वहीं, आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में आपको 3300 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में EICHER WATER COOLED इंजन देखने को मिल जाता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 29.8 HP है। वहीं, आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 42.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम निर्धारित की गई है। वहीं, आयशर 557 4WD ट्रैक्टर 2100 किलोग्राम की भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। 

Massey Ferguson 7235 DI  VS Eicher 557 4WD Features 

यदि हम इन ट्रैक्टरों के फीचर्स की तुलना करें, तो मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर में आपको Manual / Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं, आयशर 557 4WD ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में Oil immersed ब्रेक्स दिए गए है। वहीं, आयशर ट्रैक्टर में Multi disc oil immersed ब्रेक्स आते हैं। मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। आयशर 557 ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 9.50x24 फ्रंट टायर और 16.9x28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: जानें भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ट्रैक्टर के बारे में

Massey Ferguson 7235 DI  VS Eicher 557 4WD Price 

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.61 लाख से 5.93 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 8.30 लाख से 8.90 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत में आता है। अलग-अलग राज्यों के नियम ओर आरटीओ के चलते कीमत में थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है। दोनों ही कंपनिया अपने इन 50 एचपी ट्रैक्टर के साथ 2 वर्ष की वारंटी मुहैय्या कराती हैं। 

आयशर 312 ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

आयशर 312 ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

भारतीय बाजार में ट्रैक्टर निर्माण के मामले में आयशर कंपनी का बड़ा नाम है। आयशर कंपनी पर वर्षों से किसान अपना विश्वास दिखाते आए हैं। भारत के किसानों और व्यापारियों के बीच आयशर ट्रैक्टर काफी पसंद किए जाते है। 

कंपनी के ट्रैक्टरों में शक्तिशाली इंजन आता है, जो कम तेल खपत के साथ खेती के काम आसान बनाता है। अगर आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आयशर 312 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस ट्रैक्टर में 2150 आरपीएम के साथ 30 एचपी पावर उत्पन्न करने वाला 1963 CC इंजन आता है।

आयशर 312 की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

आयशर 312 ट्रैक्टर में 1963 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 एचपी पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil bath type एयर फिल्टर में उपलब्ध किया जाता है। 

इस आयशर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 25.5 HP है और इसके इंजन से 2150 आरपीएम उत्पन्न होता है। इस ट्रैक्टर की 27.93 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 312 ट्रैक्टर की भार उठाने क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 1710 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर को 3370 MM लंबाई और 1630 MM चौड़ाई के साथ 1825 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 45 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

आयशर 312 के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

आयशर 312 ट्रैक्टर में Mechanical स्टीयरिंग प्रदान किया गया है। यह ट्रैक्टर 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में आपको Single क्लच और Central shift, Partial constant mesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। 

आयशर कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं, जो खेतों में भी टायरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

ये भी पढ़ें: यह ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में आसानी से पूरा करता है

कंपनी का यह ट्रैक्टर Live पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 1000 RPM @ 1616 ERPM जनरेट करता है। आयशर 312 ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

आयशर 312 की कितनी कीमत है ? 

भारत में आयशर 312 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.80 लाख से 5.10 लाख रुपये तय की गई है। आयशर 312 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 2 साल की वारंटी के साथ प्रदान किया जाता है। 

आयशर 280 प्लस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

आयशर 280 प्लस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

आयशर 280 प्लस 4WD एक बेहद आकर्षक डिजाइन वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर है। आयशर 280 प्लस 4WD एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 

आयशर 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर सभी नवीनतम तकनीक के साथ खेत पर काम करने के लिए बनाया गया है। यहाँ हम आयशर 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर के सभी फीचर्स, गुणवत्ता और कीमत के बारे में जानकारी देंगे। 

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 26 hp का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है जिसमें 3 सिलिंडर आपको मिल जाते है। 

ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 280 प्लस 4WD शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। आयशर 280 प्लस 4WD सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल है।                                 

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स   

  • EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर में 9 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स आपको मिल जाते है। Transmission टाइप की बात करे तो इसमें Side शिफ्ट Partial constant mesh ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। 
  • आयशर 280 प्लस 4WD का स्टीयरिंग टाइप Power steering है, जिससे की ट्रैक्टर की कटाई अच्छे से होती है। 
  • यह खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है।
  • आयशर 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर में आपको 12.7 cm x 30.48 cm (5.0 x 12) फ्रंट और 
  • 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) रियर टायर आपको मिल जाते है।    
  • आयशर 280 प्लस 4WD में 750 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.95-4.30 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत भारत के किसानों के बजट के हिसाब से तय की गयी है।