Animax Toxout Powder: पशुपालन में पशुओं का स्वास्थ्य और उनकी उत्पादक क्षमता बहुत महत्वपूर्ण होती है। यदि पशु स्वस्थ न हों, तो दुग्ध उत्पादन, प्रजनन क्षमता और उनकी सामान्य गतिविधियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में पशुओं के शरीर में जमा हुए टॉक्सिन या हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना अत्यंत आवश्यक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एनीमल टॉक्सआउट पाउडर को विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह एक हर्बल वेटरनरी दवा है जो प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है और पशुओं के शरीर को अंदर से शुद्ध कर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करती है।
पशुओं के शरीर में समय के साथ खराब आहार, दूषित पानी, कीटनाशकों या रासायनिक दवाओं के कारण विषैले तत्व जमा हो सकते हैं। ये टॉक्सिन पशुओं में कमजोरी, अपच, भूख न लगना, दूध की मात्रा कम होना, रोगों की संभावना बढ़ना और थकान जैसी समस्याएँ पैदा करते हैं। एनीमल टॉक्सआउट पाउडर इन सभी समस्याओं को खत्म करने में अत्यंत कारगर है।
पशुपालक मित्रों, निम्नलिखित परिस्थितियों में टॉक्सआउट पाउडर का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए :
पशुपालक मित्रों, फसलों में अत्याधुनिक खाद के इस्तेमाल के कारण आजकल हम खाने के माध्यम से जो जहर खा रहे हैं, उसके प्रभाव को कम करने के लिए टॉक्सआउट पाउडर का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।
एनीमल टॉक्सआउट पाउडर की मात्रा पशु के वजन और स्थिति के अनुसार वेटरनरी डॉक्टर की सलाह से दें। एनीमल टॉक्सआउट पाउडर को चारे या दाने में मिलाकर आसानी से पशु को खिलाया जा सकता है।
बड़े पशुओं में – 50 ग्राम प्रतिदिन
छोटे पशुओं में – 25 ग्राम प्रतिदिन
(1.5 – 2 किलोग्राम प्रति टन दाना के लिए)
एनीमल टॉक्सआउट पाउडर हर्बल और सुरक्षित होता है और ये इस्तेमाल में आसान है। पाउडर लंबे समय तक असरदार रहता है और बेहतर पशु स्वास्थ्य और उच्च उत्पादकता के लिए किफायती और विश्वसनीय है। अगर आप अपने पशुओं को हर प्रकार की अंदरूनी अशुद्धियों और विषाक्त तत्वों से मुक्त रखना चाहते हैं और उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना चाहते हैं, तो एनीमल टॉक्सआउट पाउडर एक श्रेष्ठ और लाभकारी विकल्प है। यह प्राकृतिक तत्वों से बना है, इसलिए इसके इस्तेमाल से किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता। इसका नियमित उपयोग आपके पशुओं को स्वस्थ, सक्रिय और उत्पादक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उत्तर: यह एक हर्बल वेटरनरी दवा है जो पशुओं के शरीर में जमा हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालकर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करती है।
प्रश्न: यह किस-किस पशु के लिए उपयोगी है?
उत्तर: गाय, भैंस, बैल, बछड़ा समेत सभी प्रकार के दुग्ध एवं कार्यशील पशुओं के लिए।
प्रश्न: यह किस रूप में उपलब्ध है?
उत्तर: यह पाउडर के रूप में उपलब्ध है और 1 किलोग्राम, 2 किलोग्राम , 25 किलोग्राम पैक में आता है।
प्रश्न: एनीमल टॉक्सआउट पाउडर का मुख्य लाभ क्या है?
उत्तर: यह शरीर से विषैले तत्व निकालता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है, भूख सुधारता है और दूध उत्पादन में वृद्धि करता है।
प्रश्न: क्या यह दवा सुरक्षित है?
उत्तर: हां, यह पूरी तरह हर्बल है और इसमें किसी भी तरह के रसायन नहीं होते, इसलिए साइड इफेक्ट नहीं होता।
Merikheti आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं की मासिक बिक्री रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें थोक व खुदरा बिक्री के आंकड़ों का विस्तृत विवरण शामिल होता है।