मक्के की खेती को प्रभावित करने वाला रोग और इसकी रोकथाम

By: Merikheti
Published on: 22-Apr-2024

मिलेट्स यानी मोटे अनाज को श्री अन्न भी कहा जाता है। मिलेट्स की पैदावार को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार ने विगत वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर के तोर पर मनाया था। 

जब कभी मोटे अनाज अर्थात मिलेट्स की चर्चा होती है, तो स्वाभाविक रूप से मन में मक्का का प्रतिबिंब प्रदर्शित जरूर होता है। क्योंकि, वर्तमान में रबी सीजन की कटाई का कार्य तकरीब संपन्न हो चुका है। 

किसान भाई जल्द ही खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटने लगेंगे। हालाँकि, जिन किसानों की फसल खेत से उठ चुकी है, ऐसे अधिकांश किसान मक्के की खेती करने की तैयारी में भी लग गए हैं। 

हम आपके लिए मक्का की खेती को हानि पहुँचाने वाले झुलसा रोग और इसके नियंत्रण से जुड़ी जरूरी जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आपको अच्छी उपज लेने में सहयोग मिल सके।

मक्के की खेती में झुलसा रोग 

मक्के की फसल में उत्तरी झुलसा रोग लगने का संकट सदैव बना रहता है। अंग्रेजी और वैज्ञानिक भाषा में इसको टर्सिकम लीफ ब्लाइट रोग/Tursicum Leaf Blight Disease के नाम से जाना जाता है। 

झुलसा रोग इतना हानिकारक और खतरनाक है, कि यदि फसल में लग जाए, तो पूरी फसल को बर्बाद करने की क्षमता रखता है। 

कृषि विशेषज्ञों का कहना है, कि भारत के अंदर बड़ी तादात में किसान भाई मक्के की खेती करते हैं। परंतु, मक्के में कवक रोगों के लगने से इसकी फसल काफी प्रभावित हो जाती है, जिनमें विशेष रूप से उतरी झुलसा लगने का संकट अधिक होता है। 

ये भी देखें: मक्का की खेती के लिए मृदा एवं जलवायु और रोग व उनके उपचार की विस्तृत जानकारी

क्योंकि, इसका संक्रमण 17 से 31 डिग्री सेल्सियस तापमान सापेक्षिक आर्द्रता 90 से 100 प्रतिशत गीली और आद्र के मौसम में अनुकूल होता है, जो कि फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इससे मक्के की उपज में 90% प्रतिशत तक कमी आ जाती है।

झुलसा रोग के क्या-क्या लक्षण हैं ?

बतादें, कि उत्तरी झुलसा रोग का संक्रमण 10 से 15 दिन के पश्चात नजर आने लगता है। इस दौरान फसल में छोटे हल्के हरे भरे रंग के धब्बे नजर आते हैं। 

साथ ही, पत्तियों पर शिकार के आकार के एक से 6 इंच लंबे भूरे रंग के घाव हो जाते हैं, जिससे पौधे की पत्तियां झड़ कर नीचे गिरने लगती हैं। इससे उपज को काफी हानि होती है। 

झुलसा रोग से इस प्रकार बचाव करें ?

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, फसल की बुवाई से पूर्व पुराने अवशेषों को खत्म कर दें, जिससे इस रोग के लगने की संभावना कम हो जाती है। 

साथ ही, खेतों में पोटैशियम क्लोराइड के तौर पर पोटैशियम का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, मैंकोजेब 0.25 प्रतिशत व कार्बेंडाजिम का फसल पर छिड़काव करने से फसल को इस हानिकारक रोग से बचाया जा सकता है। 

श्रेणी