घरेलू ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2025: 14.84% की जबरदस्त बढ़ोतरी, कंपनियों ने की 1,66,145 यूनिट्स की बिक्री

Published on: 04-Nov-2025
Updated on: 04-Nov-2025

भारतीय ट्रैक्टर बाजार में धमाकेदार उछाल: कुल बिक्री 1.66 लाख यूनिट्स पार

अक्टूबर 2025 में घरेलू ट्रैक्टर बाजार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरान पूरे देश में कुल 1,66,145 ट्रैक्टरों की थोक बिक्री दर्ज की गई, जो अक्टूबर 2024 की 1,44,675 यूनिट की तुलना में 14.84% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। यह उछाल मुख्य रूप से ग्रामीण मांग में मजबूती, त्योहारी सीजन की मांग और किसानों द्वारा बढ़ते कृषि निवेश का परिणाम है। इन सकारात्मक संकेतों से ट्रैक्टर उद्योग के भविष्य के लिए भी संभावनाएं और अधिक उज्जवल दिख रही हैं।  

अक्टूबर 2025 की ब्रांडवार ट्रैक्टर बिक्री  

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रेक्टर कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 72,071 ट्रैक्टरों की बिक्री के साथ अपनी लीडरशिप बनाए रखी है। यह संख्या पिछले वर्ष 2024 की 64,326 यूनिट से अक्टूबर 2025 में 12.04% अधिक है। हालांकि, कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 44.46% (अक्टूबर 2024) से घटकर 43.38% (अक्टूबर 2025) हो गई, जो 1.08 प्रतिशत अंकों की हल्की गिरावट को दर्शाती है।  

टैफे ट्रैक्टर कंपनी ने 29,234 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 की 25,014 यूनिट की तुलना में 16.87% (अक्टूबर 2025) की वृद्धि दिखाती है। इसकी बाजार हिस्सेदारी भी 17.29% (अक्टूबर 2024) से बढ़कर 17.60% (अक्टूबर 2025) हो गई, जो इसके निरंतर मजबूत प्रदर्शन की पुष्टि करती है।        

सोनालीका ट्रैक्टर्स कंपनी ने अक्टूबर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24,781 ट्रैक्टर बेचे। यह पिछले वर्ष 2024 की 18,002 यूनिट से अक्टूबर 2025 में 37.66% की तेज वृद्धि है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 12.44% (अक्टूबर 2024) से बढ़कर 14.92% (अक्टूबर 2025) हो गई — जो सभी ब्रांडों अक्टूबर 2025 में सबसे अधिक 2.47 प्रतिशत अंकों की बढ़त है। यह कंपनी के नए मॉडलों, विस्तारित ग्रामीण नेटवर्क और मजबूत ग्राहक विश्वास का परिणाम है।   

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 18,423 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जो अक्टूबर 2025 में 3.27% की वृद्धि है। हालांकि, अक्टूबर 2024 की तुलना में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 12.33% से घटकर 11.09% (अक्टूबर 2025) हो गई है। कंपनी फिलहाल अपनी मुख्य हॉर्सपावर श्रेणी में दबाव झेल रही है, हालांकि इसके प्रीमियम और यूटिलिटी सेगमेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन जारी है।   

जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 11,893 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2025 की तुलना में 3.57% की वृद्धि है। हालांकि बिक्री बढ़ने के बावजूद इसकी बाजार हिस्सेदारी 7.94% (अक्टूबर 2024) से घटकर 7.16% (अक्टूबर 2025) पर आ गई, जो प्रतिस्पर्धा में तीव्रता और उच्च एचपी मॉडल्स की सीमित मांग को दर्शाता है।  

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 7,105 ट्रैक्टरों की बिक्री के साथ 23.69% की वृद्धि दर्ज की। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 3.97% (अक्टूबर 2024) से बढ़कर 4.28% (अक्टूबर 2025)हो गई, जिससे इसका प्रदर्शन सकारात्मक दिखता है।  

वीएसटी टिलर्स कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 525 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2025 की 502 यूनिट्स से 4.58% (अक्टूबर 2025) अधिक है, हालांकि इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.35% (अक्टूबर 2024) से घटकर 0.32% (अक्टूबर 2025) रह गई है। कंपनी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर बिक्री में अपनी स्थिर पकड़ बनाए हुए है।  

इंडो फार्म ने अक्टूबर 2025 में 12.99% की वृद्धि के साथ 548 ट्रैक्टर बेचे, पर इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.34% (अक्टूबर 2024) से मामूली घटकर 0.33% (अक्टूबर 2025 ) रह गई। ब्रांड अभी भी चुनिंदा राज्यों में अच्छे प्रदर्शन पर कायम है।  

एसडीएफ ट्रैक्टर्स ने अक्टूबर 2025 में 110 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 की 97 यूनिट्स से 13.40% (अक्टूबर 2025) अधिक हैं। इसकी बाजार हिस्सेदारी अक्टूबर 2025 में 0.07% पर स्थिर रही, जिससे इसका सीमित लेकिन निरंतर प्रदर्शन स्पष्ट होता है।  

कैप्टन ट्रैक्टर्स ने छोटे ब्रांडों में सबसे तेज़ उछाल दिखाया है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 443 ट्रैक्टर बेचे, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2024 में यह 267 यूनिट थी — यानी 65.92% (अक्टूबर 2025 ) की जबरदस्त वृद्धि। इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.18% (अक्टूबर 2024) से बढ़कर 0.27% (अक्टूबर 2025) हो गई, जो कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर रेंज में बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।   

प्रीत ट्रैक्टर्स ने अक्टूबर 2025 में 680 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2025 के 546 ट्रैक्टरों की तुलना में 24.54% (अक्टूबर 2025) की वृद्धि है। इसकी बाजार हिस्सेदारी भी 0.38% (अक्टूबर 2024) से बढ़कर 0.41% (अक्टूबर 2025) हो गई है, जो मुख्य रूप से उत्तरी राज्यों में बेहतर बिक्री के कारण संभव हुआ।  

ऐस ट्रैक्टर्स इस महीने की एकमात्र कंपनी रही जिसने गिरावट दर्ज की। इसकी बिक्री अक्टूबर 2025 में 332 यूनिट्स तक सीमित रही, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में यह 370 यूनिट थी, जिससे अक्टूबर 2025 में 10.27% की कमी आई। इसकी बाजार हिस्सेदारी भी 0.26% (अक्टूबर 2024) से घटकर 0.20% (अक्टूबर 2025) रह गई। यह ट्रैक्टर सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी स्थिति बनाए रखने की चुनौतियों को दर्शाता है।     

Merikheti आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों के सभी ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको देती है।