आयशर 368 ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट में, जानिए इसके फीचर्स के बारे में यहां

Published on: 10-May-2024

आयशर कंपनी के ट्रैक्टर कई सालों से किसानो के बिच में बहुत लोकप्रिय है। ये ट्रैक्टर खेत पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते है। 

आज के इस लेख में हम आपके लिए इसी कंपनी का एक ऐसा ट्रैक्टर ले कर आए है जो की बहुत शक्तिशाली है। ये ट्रैक्टर है आयशर 368 जो की 38 HP श्रेणी में आता है।

इस लेख में आपको आयशर ट्रैक्टर 368 की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकरी देंगे।

Eicher 368 ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?

  • Eicher 368 इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली 38 HP का इंजन मिल जाता है, जिसमे सिलेंडर की संख्या 3 है और इस ट्रैक्टर का इंजन 2150 RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की cubic capacity 2945 CC है। आयशर ट्रैक्टर 368 की कीमत इस की इंजन पावर के आधार पर ही निर्धारित की गयी है।
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम आपको मिल जाता है।
  • आयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर इसमें आपको मिलता है। आयशर ट्रैक्टर 368 की कीमत आपको इस लेख के अंत में देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Mahindra 595 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आयशर 368 ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको कॉम्बिनेशन ऑफ़ कांस्टेंट & स्लाइडिंग मेष(Sliding Mesh) वाला ट्रांसमिशन मिल जाता है। साथ ही गियरबॉक्स पोजीशन सेंट्रल शिफ्ट है। 
  • ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स आपको मिल जाते है। मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक्स / ड्राई डिस्क ब्रेक दोनों टाइप के ब्रेक इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाते है।
  • Eicher 368 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलने में भी मजा आता है, पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है। पावर स्टीयरिंग होने से सड़क पर भी ट्रैक्टर को नियंत्रण आसान हो जाता है। इस से जब आप खेत में काम करते है उस समय ट्रैक्टर सँभालने में आसानी होती है। 
  • तेल में डूबे हुए ब्रेक ट्रैक्टर होने से ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों को भी पार करने में मदद मिलती हैं। उदाहरण के लिए ढलानों, चिकनी जगह और सड़क पर नियंत्रण करने में आसानी मिलती है। 
  • Eicher 368 ये टायर खुली जगहों, जंगली क्षेत्रों और मैला मैदान में स्थिरता और कर्षण प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.0x16 के और पीछे के टायर 13.9x28 के आते है और साथ ही, टायरों में एक विशेष ट्रेड डिज़ाइन होता है जो मिट्टी के संघनन को कम करता है और कर्षण को बढ़ाता है।
  • ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1650 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी क्षमता होने से ट्रैक्टर आसानी से भारी से भारी वजन को भी उठा सकता है। 
  • इस ट्रैक्टर में उपकरणों को संचालित करने के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स के हिसाब से बिलकुल सही है। ट्रैक्टर में नई तकनीक के सेंसिंग पॉइंट्स आपको मिलता है।

यह भी पढ़ें: पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताएं हैं?

आयशर ट्रैक्टर 368 की कीमत? 

आयशर ट्रैक्टर 368 की कीमत की बात करे तो आयशर ट्रैक्टर 368 की कीमत 6.18-6.73 लाख रुपत तक है कीमत में कई स्थनो पर थोड़ा फरक भी देखने को मिल जाता है। आयशर ट्रैक्टर 368 की कीमत भारत के किसानो के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। 

श्रेणी
Ad