एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

By: Merikheti
Published on: 06-Dec-2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ने अपना बिक्री डेटा जारी किया एवं 3.7% प्रतिशत तक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 8,258 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की, वहीं नवंबर 2022 में 7,960 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। 

 

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 7,359 ट्रैक्टर के मुकाबले में 7,855 ट्रैक्टर दर्ज की गई। इससे घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 6.7% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में नवंबर 2022 में 601 ट्रैक्टरों के मुकाबले में 403 ट्रैक्टर बेचे गए। कंपनी ने निर्यात बाजार में 32.9% प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - निर्यात और घरेलू डेटा

विवरण नवंबर 2023 नवंबर 2022% वृद्धि

घरेलू               7,855   -   7,359   -   6.7%
निर्यात              403     -   601      -  32.9%
कुल                8,258    - 7,960    -   3.7%  

ये भी पढ़ें:
घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट
 


एस्कॉर्ट्स कुबोटा की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 4.0% फीसद की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में 72,952 ट्रैक्टरों की मुकाबले 2023 में 70,069 ट्रैक्टर बेचे गए। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 2023 में 66,196 इकाई थी, जो कि 2022 में 67,206 इकाई थी। इसके परिणामस्वरूप 1.5% फीसद की गिरावट आई। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के साल-दर-साल निर्यात में 2023 के दौरान 3,873 ट्रैक्टर बेचे गए, जबकि 5,746 ट्रैक्टरों की तुलना में 32.6% की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - साल-दर-साल% बदलाव

विवरण अप्रैल-नवंबर (8M)

            2023     -       2022  -          % वृद्धि
घरेलू    66,196   -      67,206 -          1.5%
निर्यात   3,873    -        5,746 -           32.6%
कुल     70,069   -       72,952 -            4.0%

श्रेणी