इस राज्य में वन विभाग ने जंगलों में हर्बल प्लांटेशन करने की तैयारी की

By: MeriKheti
Published on: 13-Jul-2023

बरसात के दिनों में हमीरपुर के जंगलों में 70 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक फॉरेस्ट रेंज में हर्बल वन तैयार किया जाएगा। इस हर्बल प्लांट के कमर्शियल लाभ भी होंगे। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर फॉरेस्ट डिविजन के अंतर्गत बरसात के इस सीजन में जनपद की समस्त पांचों वन रेंजो में लगभग 70 हजार भिन्न-भिन्न किस्म के पौधे जंगलों में लगाए जाएंगे। वन विभाग ने इसी महीने से इनको लगाने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। बरसात ने भी फिलहाल दस्तक दे दी है। अब ऐसी स्थिति में फिलहाल प्लांटेशन का कार्य चालू होने जा रहा है।

इतने हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण किया जाएगा

डीएफओ हमीरपुर राकेश कुमार का कहना है, कि वन विभाग ने एक रोडमैप बनाया है, जिसके अंतर्गत हर वन रेंज में पहली बार हर्बल वन तैयार किए जाएंगे। साथ ही, 157 हेक्टेयर वन रकबे में पौधरोपण किया जाएगा। उनका कहना है, कि हर्बल वन से जहां किसानों एवं आम जनता को हर्बल प्लांट के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, इस पौधरोपण को कमर्शियल स्तर आमदनी का माध्यम भी बनाया जा सकता है। ये भी पढ़े: Sagwan: एक एकड़ में मात्र इतने पौधे लगाकर सागवान की खेती से करोड़ पक्के !

जंगलो में नए पौधरोपण की तैयारी

मॉनसून सीजन के दस्तक देते ही वन विभाग ने जंगलों के अंदर नवीन पौधरोपण की प्रक्रिया चालू कर दी है। इसको लेकर वन विभाग की समस्त सरकारी नर्सरियों में इन पोधों को पहले ही तैयार कर लिया गया है। फिलहाल, इनको जंगलों में लगाने के लिए रेंज स्तर पर मुहैय्या करवाया जाएगा। इस बार 157 हेक्टेयर वन इलाके में पौधरोपण किया जाएगा। जिसमें से 49 हेक्टेयर नॉर्मल स्तर के पौधे लगाए जाएंगे, वहीं 108 हेक्टेयर में चौड़े पत्तेदार पौधे लगाए जाऐंगे।

हर्बल प्लांट बनेगा आमदनी का बेहतरीन जरिया

वन विभाग ने एक रोडमैप तैयार किया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक वन रेंज में पहली बार हर्बल वन निर्मित किए जाएंगे। जिसमें हरड़ बहेड़ा एवं आंवले के पौधे रोपे जाऐंगे। इनको लगाने से दो लाभ होते हैं। पहला इससे किसानों एवं आम लोगों को हर्बल प्लांट के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं दूसरा यह कि इन इन हर्बल पौधों को लगाकर इनको कमर्शियल स्तर पर आमदनी का जरिया कैसे बनाया जाए, इस बात पर बल दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि हमीरपुर जनपद की जलवायु एवं वातावरण हरड़ बहेड़ा और आंवला के पौधे लगाने के लिए अनुकूल माना जाता है। इसको कमर्शियल स्तर पर लोग अपनाएं इस पर काफी जोर दिया जाएगा।

हरड़ बहेड़ा में 70 हजार पौधरोपण किया जाएगा

वन विभाग के डीएफओ राकेश कुमार ने बताया है, कि विभाग बरसात के इस सीजन में लगभग 70 हजार पौधरोपण करेगा। पोधरोपण में भिन्न-भिन्न किस्मों के पोधे शम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा है, कि वन विभाग हमीरपुर द्वारा इस बार हर फॉरेस्ट रेंज में एक हर्बल वन लगाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत एक चिन्हित इलाके में हरड़ बहेड़ा एवं आंवला के पौधे भी रोपे जाऐंगे। उन्होंने कहा है, कि हर्बल स्थापित करने से जहां किसानों को हर्बल पौधारोपण करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ इन पौधों के फलों से विभाग को आमदनी होने की भी संभावना होगी।

श्रेणी