भारतीय जूट निगम ने पाट-मित्रो ऐप लाँच किया, किसानों की इस तरह करेगा मदद

Published on: 30-Dec-2023

भारतीय जूट निगम ने 'पाट-मित्रो' ऐप लॉन्च किया है। जूट किसानों को समर्थन देने की दिशा में एक शानदार कदम उठाया है। कपड़ा मंत्रालय की सचिव रचना शाह ने ऐप का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य किसानों को सर्वोत्तम जूट की खेती और बढ़ी हुई आमदनी के अवसरों के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

'पाट-मित्रो' ऐप की मुख्य विशेषताऐं क्या-क्या हैं ?

'पाट-मित्रो' ऐप किसानों को जूट की खेती के विभिन्न पहलुओं पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।
  1. जूट ग्रेडेशन मापदंडों पर जानकारी: ऐप जूट ग्रेडेशन मापदंडों पर विवरण प्रदान करता है, जिससे किसानों को उनकी जूट उपज की गुणवत्ता को समझने और बढ़ाने में सहायता मिलती है।
  2. किसान-केंद्रित योजनाएँ: किसानों को सीधे तोर पर लाभ पहुँचाने के लिए बनाई गई 'जूट-आईसीएआरई' जैसी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  3. मौसम का पूर्वानुमान: ऐप में मौसम का पूर्वानुमान भी सम्मिलित है, जो किसानों को मौसम की स्थिति के आधार पर सूचित फैसला लेने में सहायता करता है।
  4. खरीद नीतियां: किसान खरीद नीतियों पर अपडेट रह सकते हैं। यह सुनिश्चित करते हुए कि वे अपनी खेती की प्रथाओं को बाजार की आवश्यकताओं के साथ संरेखित करते हैं।


ये भी पढ़ें:
जूट का इस्तेमाल किन-किन वस्तुओं के लिए किया जाता है

'पाट-मित्रो' ऐप जूट किसानों की स्थिति को मजबूत करेगा 

अनावरित ऐप जूट किसानों और उद्योग को पुनर्जीवित करने में सहयोग करेगा। सूचना, तकनीकी प्रगति और बाजार के अवसरों तक पहुंच में वृद्धि के साथ, भारतीय जूट किसान एक उज्जवल भविष्य का द्वार खोल सकते हैं और क्षेत्र के सतत विकास में योगदान अदा कर सकते हैं।

'पाट-मित्रो' ऐप इन चुनौतियों का समाधान करेगा 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि निरंतर तीन वर्षों तक बंपर फसल होने की वजह से बाजार में जूट फाइबर की पर्याप्त सप्लाई है। नतीजतन, बड़ी तादात में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के जरिए समर्थन की जरूरत होती है। उम्मीद है, कि 'पाट-मित्रो' ऐप इन चुनौतियों का समाधान करेगा और किसानों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:
केंद्र ने जूट की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया, जूट उत्पादकों को हुआ फायदा

पाट-मित्रो ऐप आने वाले समय में कई भाषाओँ में उपलब्ध होगा  

वर्तमान में अंग्रेजी में मौजूद 'पाट-मित्रो' ऐप को भविष्य में छह स्थानीय भाषाओं में लॉन्च करने की तैयारी है। यह विस्तार यह सुनिश्चित करेगा कि विभिन्न क्षेत्रों के जूट किसान ऐप के संसाधनों और जानकारी से लाभान्वित हो सकें।

श्रेणी