KUBOTA A211N-OP - बागवानी के लिए शानदार विक्लप

Published on: 10-Jun-2025
Updated on: 10-Jun-2025
KUBOTA A211N-OP
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

कुबोटा कंपनी लगातार किसानों के लिए ट्रैक्टर बनाती रहती है।  इस कंपनी के ट्रैक्टर में आधुनिक फीचर्स हैं,  इस कंपनी ने किसानों को बागवानी करने के लिए एक ट्रैक्टर बनाया है जिससे वे आसानी से सभी काम कर सकें।  

KUBOTA A211N-OP ट्रैक्टर है।  21 HP का शक्तिशाली इंजन और नवीनतम सुविधाओं के साथ आता है।  इस लेख में आपको इस ट्रैक्टर की पूरी जानकारी मिलेगी।

KUBOTA A211N-OP इंजन पावर कितनी हैं?               

KUBOTA A211N-OP में कुबोटा कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली 21 HP का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 1001 CC है साथ ही ट्रैक्टर का इंजन 2600  

रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में आपको लिक्विड कूल्ड वाला कूलिंग सिस्टम मिल जाता है। ट्रैक्टर के इंजन में एयर फ़िल्टर ड्राई टाइप का आपको मिल जाता है साथ ही इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको सिलेंडर की संख्या 3 देखने को मिलती है।    

ये भी पढ़ें: भारत में 5 लाख में आने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

ट्रांसमिश की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको ड्राई सिंगल प्लेट वाला ट्रांसमिशन आपको मिलता है। साथ ही इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है। 

ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड भी इस ट्रैक्टर में आपको शानदार मिलती है। इसकी फॉरवर्ड गति 1.00 - 19.8 kmph है। जिससे ट्रैक्टर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से लेजाया जा सकता है।  

ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक आपको मिल जाते है। इस ट्रैक्टर में आपको Steering टाइप Manual steering मिलता है।  

Hydraulic control सिस्टम की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको Position Control & Super Draft Control के साथ वाला हैड्रलिक्स सिस्टम मिल जाता है। 

Category 1 & 1N Three point hitch इस ट्रैक्टर में कंपनी के प्रदान की है।    

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है। जिससे की आसानी से एक साथ से दूसरे स्थान पर धुलाई जैसे कार्य भी आसानी से किए जा सकते है। 

ट्रैक्टर में फ्रंट टायर  7.0 x 12 के और रियर टायर 8.30 x 20.0 के आपको मिल जाते है। साथ ही इन टायर से हर प्रकार की मिट्टी में आसानी से कार्य किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: कुबोटा MU सीरीज ट्रैक्टर: खेती को बदलने वाले MU 4501 और MU 5502 के फीचर्स और कीमतें

KUBOTA A211N-OP  ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

KUBOTA A211N-आप मिनी ट्रैक्टर की कीमत 4.82 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फर्क भी आपको देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के आधार पर और इसमें मौजूदा फीचर्स के आधार पर की गयी है। 

मेरीखेती पर आपको हमेशा सटीक जानकारी मिलती है। आगरी आप KUBOTA  कंपनी के सभी ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो ट्रैक्टर बर्ड पर आप इन ट्रैक्टरों से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।