कुबोटा एमयू 5502 4WD: 55 एचपी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर

Published on: 26-Jan-2026
Updated on: 28-Jan-2026

कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

कुबोटा ट्रैक्टर्स भारत में कॉम्पैक्ट और मिनी ट्रैक्टर निर्माण की एक जानी-मानी कंपनी है, यह कंपनी विशेष रूप से बागवानी और छोटे कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है। यदि आप 55 HP श्रेणी में एक ऐसा ट्रैक्टर खोज रहे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ दमदार प्रदर्शन भी दे, तो कुबोटा एमयू 5502 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस लेख में हम कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर की इंजन क्षमता, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर की इंजन पावर 

कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर में 55 hp का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जिसमें 4 सिलेंडर लगे होते हैं। यह इंजन 2300 RPM पर कार्य करता है और इसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2434 cc है। बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी उम्र के लिए इसमें वॉटर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो लगातार काम के दौरान इंजन को ठंडा बनाए रखता है। इसके साथ ही ट्रैक्टर में ड्राई टाइप एयर फिल्टर दिया गया है, जो धूल-मिट्टी से इंजन की सुरक्षा करता है। 

कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कुबोटा एमयू 5502 4WD में ऐसे उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं, जो खेती और बागवानी के काम को सरल और सुविधाजनक बनाते हैं। इसका डिज़ाइन कॉम्पैक्ट है, जिससे यह संकरे खेतों और बागों में आसानी से चलाया जा सकता है। ट्रांसमिशन सिस्टम की बात करें तो इसमें स्लाइडिंग मेश और कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन का मिश्रण दिया गया है। ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12फॉरवर्ड + 4 रिवर्स  गियर उपलब्ध हैं, जिससे किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार गति का चयन कर सकते हैं।

कुबोटा एमयू 5502 4WD ब्रेक, स्टीयरिंग और पीटीओ 

इस ट्रैक्टर में ड्राई ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग की सुविधा मिलती है, जिससे कम जगह में भी ट्रैक्टर चलाना आसान हो जाता है। पीटीओ की बात करें तो कुबोटा एमयू 5502 4WD में डुअल PTO दिया गया है, जो 540 और 2160 ERPM पर कार्य करता है। इस ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 47 HP दी गयी है। इससे विभिन्न कृषि उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। ट्रैक्टर में 65 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है, जो छोटे कार्यों के लिए पर्याप्त है।   

कुबोटा एमयू 5502 4WD लिफ्टिंग कैपेसिटी और टायर्स

कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर में 1800 और 2100 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी मिलती है, जिससे हल्के कृषि उपकरणों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सकता है। इसमें आगे 9.5 x 24 और पीछे 16.9 x 28 साइज के टायर दिए गए हैं, जो खेतों में अच्छी पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर का कुल वजन लगभग 2,560 किलोग्राम है, जिससे यह स्थिर और सुरक्षित संचालन देता है।

कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर की कीमत? 

कुबोटा एमयू 5502 4WD ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹ 11.39 - 11.85 लाख के बीच है। यह कीमत राज्य और डीलरशिप के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन फिर भी यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में एक बजट-फ्रेंडली और किफायती विकल्प माना जाता है।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजजॉन डियर ट्रैक्टरवीएसटी और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।