पीएम मोदी द्वारा सबसे प्रभावशाली कृषि निर्माता अवार्ड से पुरुस्कृत लक्ष्य डबास की कहानी

By: Merikheti
Published on: 22-Mar-2024

भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की 60 से 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर होती है। इसलिए खेती-किसानी देश की अर्थव्यवस्था का भी आधार स्तंभ है। 

आजकल बदलते जमाने के चलते किसानों ने भी अपनी कृषि के अंदर आधुनिकता को अपनाना शुरू कर दिया। बहुत सारे किसान कृषि उघमिता में कामयाबी की बुलंदी पर पहुँच रहे हैं। ऐसे ही एक प्रगतिशील किसानों में से एक लक्ष्य डबास हैं। 

लक्ष्य डबास दिल्ली के सोनीपत बॉर्डर पर स्थित जट खोर के मूल निवासी हैं। बतादें, कि लक्ष्य बीते 10 वर्षों से खेती कर रहे हैं और हजारों युवाओं को प्रशिक्षण दे चुके हैं। खेती के प्रति अपनी अटूट लगन और परिश्रम की वजह से आज लक्ष्य डबास ने सफलता की बुलंदी को प्राप्त किया है। इसके साथ-साथ वह अन्य किसानों के लिए एक मिसाल बन गये हैं। 

लक्ष्य डबास ने 2016 में प्राकृतिक खेती की शुरुआत की थी 

प्रगतिशील किसान लक्ष्य डबास का कहना है, कि "उन्होंने 2016 में खेती करनी शुरू की। इसके दो साल बाद उनके भाई मृणाल भी उनके साथ जुड़े और दोनों ने साथ मिलकर काम करना शुरू किया। 

ये भी पढ़ें: देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 30 फीसदी जमीन पर नेचुरल फार्मिंग की व्यवस्था

धीरे-धीरे उन्होंने खेती का विस्तार किया और आज वे सफल तरीके से खेती कर अच्छा मुनाफा अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में उनकी काफी बड़ी मार्केट है और आज वे कई तरह के प्राकृतिक उत्पाद भी बेच रहे हैं।

लक्ष्य डबास फसलों में रसायनों का उपयोग नहीं करते हैं 

उन्होंने बताया कि "वह प्राकृतिक रूप से खेती करते हैं और अपनी फसलों में रसायनों का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करते हैं। वह स्वयं ही अपने खेत में प्राकृतिक खाद तैयार करते हैं और उसी को खेतों में डालते हैं। 

उन्होंने बताया कि हम मृदा की गुणवत्ता और उर्वरता पर विशेष ध्यान देते हैं, जो फसल की पैदावार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। अगर जमीन की उर्वरता अच्छी होगी, तो उपज भी काफी अच्छी होगी। इसी वजह से हम प्राकृतिक खाद का उपयोग करते हैं।

लक्ष्य डबास युवाओं को खेती का प्रशिक्षण भी देते हैं 

लक्ष्य डबास ने बताया कि जब हमारा काम अच्छा चल रहा था, तो कई युवा हमसे प्रभावित हुए और वे भी हमारी तरह खेती करना चाहते थे, जिसके लिए हमने युवाओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया। 

ये भी पढ़ें: रघुपत सिंह जी कृषि जगत से गायब हुई ५५ से अधिक सब्जियों को प्रचलन में ला ११ नेशनल अवार्ड हासिल किये

उस दौरान मुझसे बहुत सारे लोग सवाल पूछते थे। उन सभी सवालों का जवाब एक जगह पर देने के लिए मैंने एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। जिस पर लोग सवाल पूछते गए और मैं जवाब देता गया। धीरे-धीरे लोगों के बीच हमारी पहुंच बढती गई और हमारा सोशल मीडिया मजबूत होता गया। 

प्रशिक्षण लेकर युवा शानदार आमदनी कर रहे हैं 

लक्ष्य डबास ने बताया कि 2023 में हमनें एक बड़ी सफलता हासिल की और सबसे बड़े एग्री यूट्यूब चैनल के तौर पर उभरे। आज हमारे चैनल Organic Acre से लाखों लोग जुड़े हुए हैं। 

हम हजारों युवाओं को प्रशिक्षण दे चुके हैं और आज वही युवा सफल तरीके से खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

श्रेणी