महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर आता है शानदार पावर के साथ

Published on: 04-Jun-2024
Updated on: 04-Jun-2024

महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर का आकर्षक डिज़ाइन है। महिंद्रा कंपनी का यह ट्रैक्टर किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है जो एक ही ट्रैक्टर में शक्ति और नवीनतम सुविधाएं चाहते हैं। 

इस लेख में महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर की पूरी जानकारी दी गई है।

महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर की इंजन शक्ति क्या है?

  • इस ट्रैक्टर का निर्माण शक्तिशाली इंजन के साथ में किया गया है इस ट्रैक्टर से आप आसानी से सभी कार्य कर सकते है। 
  • महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर में आपको 49 एचपी का शक्तिशाली इंजन मिलता है जिसमे कंपनी ने 3 सिलिंडर भी प्रदान किए है। 
  • ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2980 CC है। 
  • इस ट्रेक्टर का इंजन 2100 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में आपको पीटीओ की पावर 45.4 एचपी मिल जाती है। 
  • महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर के साथ में आपको 6000 hours / 6 साल की वार्रन्टी भी मिल जाती है। 
  • महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर - हर किसान की पहली पसंद

महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर के फीचर्स

  • महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेष ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है।
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है।
  • महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है।
  • महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर में 1700 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर में आपको 50 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक मिल जाता है। जिससे की आप एक बार उस में डीज़ल भरवाकर लंबे समय तक कार्य कर सकते है।
  • महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर में आपको 6.00 x 16 के आगे के टायर मिलते है और 14.9 X 28 के पीछे के टायर मिलते है।
ये भी पढ़ें: Mahindra 575 DI XP Plus की विशेषता

महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

महिंद्रा 585 युवो टेक+ ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 7.70-7.90 लाख रूपए तक है। 

ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की जाती है। ट्रैक्टर की कीमत इस ट्रैक्टर के फीचर्स के आधार पर बिलकुल सही है।

श्रेणी
Ad